Skip to content

क्या आप जानते है? whatsapp पर daily 100 billions (10000 करोड़) message send किए जाते है। Success story of WhatsApp

Rate this post

Last Updated on 6 months by Sandip wankhade

      

 

        इतिहास  गवाह है, आजतक जितने भी प्रतिभाशाली लोग दुनिया में हुए है। उनके कामयाबी का एकही मूलमंत्र है मेहनत, इच्छा और लगन। अगर आपमें लगन से मेहनत करने की इच्छा है। तो जीवन में कुछ भी पाया, या फिर कमाया जा सकता है। इंसान जब ना रुके अपने मंजिल की ओर आगे बढ़ता रहता है। तो वह एक दिन जरूर अपने लक्ष पर पहुँच ही जाता है। 

         दोस्तो आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे पॉवरफुल और सक्सेसफुल ऐप whatsApp के बारे में और जानेंगे इसके निर्माण की कहानी। वे कौन लोग थे जिन्होंने पूरी दुनिया को इस ऐप के जरिए एक दूसरे से जोड़ने का महत्वपूर्ण  कार्य किया। आइए जानते है। 

          पहले बात करते है whatsApp के को – फाउंडर jan koum और उनके करीबी दोस्त brian acton के बारे में 

Jan koum की जीवन के शुरुआती दिन

        Jan koum का जन्म युक्रेन के पास के एक छोटे से गाव में 24 फरवरी 1976 मे हुआ। Jan koum की माँ एक गृहिणी थी और उनके पिता एक कंस्ट्रक्शन कम्पनी मे काम करते थे। वे काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। उनकी माता परिवार के लिए काफी मेहनत से रोजमर्रा की जीवनाश्यक चीजें जुटा पाती थी। Jan koum के जीवन के शुरुआती दिन काफी कठिनाईयों से भरे पड़े थे।  

       उनका परिवार इस आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए और इस मुश्किल घड़ी से छुटकारा पाने के लिए jan koum के परिवार ने अमेरिका जाने का फैसला लिया और वे अपनी माँ और दादी के साथ 1992 मे कैलिफोर्निया आ गए। यहा उन्होंने दो कमरो का एक छोटा सा अपार्टमेंट लिया। 

        Jan koum स्कूल मे खूब शैतानी करते थे। लेकिन 18 की उम्र तक आते आते jan koum एक समज़दार युवा बन गये थे। उन्होंने एक हैकिंग से संबंधित इंफोर्मेशन ग्रुप जॉइन किया। जिससे उन्हें इंटरनेट और नेटवर्क से जुड़ी तमाम जानकारी सिखी और खुद को कम्प्युटर  नेटवर्क मे एक्सपर्ट बना लिया। 

     जब jan koum अमेरिका आए तो उन्होंने अपनी आगे की पढाई के लिए सैन जोस स्टेट यूनिवर्सिटी जॉइन कर ली थी। इसी यूनिवर्सिटी में उनकी मुलाकात brian acton से हुई और समय के साथ साथ वे दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। जब jan koum यूनिवर्सिटी मे अपनी पढाई पूरी कर रहे थे। उस वक्त yahoo की भी शुरुआत हुई थी। पढाई के दौरान ही उन्हें अपने जिंदगी ने एक आगे बढ़ने का मौका दिया।  उन्हें yahoo ने अपने यहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर के रूप में जॉब का ऑफर दिया। Yahoo को जॉइन करने के बाद वे अपने परिवार को थोड़ी बहुत आर्थिक मदत करने लगे थे। 

      जब जिंदगी थोड़ी सामान्य होने लगी तो उसी समय jan koum को एक और बड़ा झटका लगा। जब उन्हें पता चला कि उनके माता को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो गयी है। इस कैंसर बीमारी के कारण उनकी माता साल 2000 में उनको छोड़कर चली गई। Jan koum के पिता भी साल 1997 मे उन्हें छोड़कर चल बसे थे। माता पिता के जाने के कारण jan koum एकदम अकेले हो गये थे। 

       इस अकेलेपन मे उनके दोस्त brian acton ने उन्हें काफी सहायता की। Jan koum उन पलों को याद करते हुए अपने दोस्त का शुक्रिया अदा करते है। वे कहते है कि,मेरे दोस्त ने उस समय मेरा काफी साथ दिया। वो मेरे हमेशा साथ मे ही रहता था।मेरा दिल बहलाने के लिए और मेरे अकेलेपन को दूर करने के लिए वह मुझे अपने घर लेके जाया करता था।जहाँ हम दोनों साथ में सॉकर और फ्रिस्बी खेला करते थे। Jan koum आगे कहते है कि,उनके दोस्त ने भी yahoo को जॉइन किया हुआ था। वे दोनों साथ मे ही काम पर आना जाना करते थे। लगभग 9 सालों तक साथ मे काम करने के दौरान उन्होंने काफी कुछ सिख लिया था। 

        सितंबर 2007 में jan koum और brian acton दोनों ने साथ मे ही अपने जॉब का yahoo से इस्तीफा दिया। और कुछ समय आराम करने का सोचा। इस दौरान वे दोनों अपने 400000 डॉलर के बचत पर निर्भर थे। 

         कुछ समय आराम करने के बाद। उन दोनों ने facebook में जॉब पाने के लिए अप्लाई किया। लेकिन facebook ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। Brian acton ने twitter मे भी जॉब के लिए अप्लाई किया था लेकिन वहा भी उन्हें सफलता नहीं मिली। 

        जॉब ना मिलने के कारण दोनों भी काफी उदास थे।एक बार दोनों कॉपी शॉप में बैठे कॉपी पी रहे थे और कुछ नया करने की सोच रहे थे। उसी दौरान jan koum को एक आईडिया मिल गया। क्यों ना एक ऐसा मोबाइल एप बनाया जाए।जिससे हम अपने दोस्तों से चाट कर सके। जिसमे कोई एड ना हो। बाकी ऐप की तरह उसमे कोई कमिया ना हो और बाकी ऐप की तुलना में यूज करने मे काफी आसान हो। यह आईडिया उनके दोस्त brian acton को भी अच्छा लगा। 

         उन्होंने सोचा कि कोई ऐसा ऐप जो हमें यह बताये की आप या आपके दोस्त क्या कर रहे है। जैसे कि आप अगर नहाने जा रहे हो, किसी कारण काम मे आप बिझी हो, या फिर जिम में हु, आज मिलने नहीं आ सकता। ऐसी बात अगर हम अपने दोस्तों को बताना चाहते है, तो वो बाते हम आसानी से चाट के माध्यम से बता सके ना की फोन करके। 

       WhatsApp के नाम के लिए उन्होंने कोई भी लिस्ट नहीं बनाई थी। Jan koum को अचानक से ही यह नाम सुझा और उन्होंने इसे फाइनल कर दिया।”whatsApp” 

         जब यह आईडिया उन दोनों को भी अच्छा लगा। तो उसके बाद शुरू हुआ whatsApp के लिए कोडिंग बनाने का काम। शुरुआत में WhatsApp मे काफी कमियाँ थी। जिसके कारण वह हमेशा क्रैश होता था। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार इसपे काम करना जारी रखा। 

        लगातार ऐप पर काम करने दौरान jan koum ने brian acton से कहा कि, मुझे लगता है हमें फिर से नौकरी करनी चाहिए। इस बात पर Acton ने कहा कि, इतने लम्बे समय तक इस ऐप पर काम करने के बाद इसे हम बीच में नहीं छोड़ सकते। अगर हम ऐसा करते है तो यह हमारी सबसे बड़ी भूल होगी। 

         यह सुनने के बाद jan koum ने अपना इरादा बदल लिया और दुबारा से वे दोनों इस ऐप पर काम करने लगे। रास्ते में उन्हे अपने कुछ बाकी दोस्तों का भी साथ मिला। 

          WhatsApp पर काम करते करते Jan koum और brian acton एक दूसरे से WhatsApp के जरिए ही बात करते हुए उसपर काम करते रहे और उसकी कमियों को समाप्त करते रहे। 

        इस काम के दौरान ही उन्होंने अपने लिए एक छोटा सा ऑफिस भी खोला। जहाँ पर वे दोनों अपने कुछ साथियों के मदत से ऐप पर काम किया करते थे। 

        WhatsApp के लिए शुरुआत में सबसे बड़ी प्रॉब्लम थी, तो वो थी लोगों के मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड भेजने की। इस चुनौती को पुरा करने के लिए उन्होंने वेरिफिकेशन कोड भेजने वाली सर्विस कम्पनी की सहायता ली। इस काम के लिए उन्हे थोड़ा बहुत खर्च भी आया। 

       बाजार में बिना पैसों के लागत से बना यह ऐप देखते ही देखते दुनिया भर मे लोकप्रिय होने लगा और उसकी कीमत दिन प्रतिदिन अरबो डॉलर से बढ़ने लगी। 

      इस ऐप की बढ़ती लोकप्रियता देख, जिस facebook ने उन्हें नौकरी के लिए अपात्र ठहराया था। उसी facebook ने उसे खरीदने का प्रस्ताव Jan koum और Brian Acton को भेजा। Facebook ने whatsApp को 19 billions डॉलर मे 2014 मे खरीद लिया। 

       माना जाता है कि, यह ऐप मेसेजिंग के लिए लोगों मे इतना पॉपुलर हो गया था कि, साल 2011 में यह ऐप अमेरिका के top 20 app में शामिल हो गया था। 

        WhatsApp से जुड़ी एक और interesting बात यह थी कि, इस ऐप की लाँचिंग बेहद चुपचाप तरीके से हुई। Jan koum और Brian Acton ने पहले ही यह तय कर लिया था कि, वे दोनों मीडिया से दूर रहेंगे। उन्हे किसी भी तरह के whatsapp से जुड़े अपडेट नहीं देंगे। 2011 में whatsapp के वायरल होने के बाद भी वे दोनों मीडिया के सामने नहीं आये और ना ही उन्होंने कोई इस ऐप से जुड़ी अपडेट मीडिया से साझा की। 

       देखते ही देखते whatsapp ने 2013 में सभी मेसेजिंग ऐप को पीछे छोड़ बाजार में अपना दबदबा कायम किया। 2014 के अगस्त तक whatsapp के यूजर्स 60 करोड़ हो चुके थे। 

         फोर्ब्स को दिये जानकारी के अनुसार दिसंबर 2013 के बाद हर दिन whatsapp के यूजर्स की संख्या 10 लाख से बढ़ रही थी। 

         वर्तमान में सबसे ज्यादा यूजर्स whatsapp के ही है। 

        दोस्तों क्या आप जानते है। 2020 के फोर्ब्स रिपोर्ट के मुताबिक Jan koum 10 billion डॉलर  के सम्पति के साथ विश्व के बिलियनर्स लोगों के लिस्ट में 139 नंबर पर है। तो वही अमेरिका के top 400 Billioner लोगो मे jan koum 51 वे स्थान पर है। 

        Brian Acton 2.5 Billion सम्पति के साथ दुनिया भर के सबसे अमीर बिलियनर्स लोगों की लिस्ट में 836 वे नंबर पर है। 

      WhatsApp को दुनिया का सबसे सुक्सेसफुल ऐप माना जाता है। आखिर क्यों न माने? इस ऐप से जुड़ी काफी interesting बाते भी तो इसे सुक्सेसफुल बना देती है। 

        आपको जानकर हैरानी होंगी पूरे विश्व में whatsapp के monthly active users 150 करोड़ है। मतलब per day active users 5 करोड़ है। बात अगर मिनट की करे तो 34 लाख active users per minute है। 

        दोस्तों whatsapp को विश्वभर मे per month 7.5 करोड़ download मिलते है। भारत में जिस गती से android फोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है उस गती से ही whatsapp का भी इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। भारत में per month 26 millions (2.6 करोड़) download मिल रहे है। 

       2019 मे सबसे ज्यादा download किए गए ऐप मे whatsapp 850 millions download के साथ प्रथम स्थान पर था। 

      शायद आप जानते होंगे पहले whatsapp में जॉइन होने के लिए user को $1 का paid early subscription लेना पड़ता था। 

       Facebook के पहले google ने whatsapp को 10 billions (1000 करोड़) में खरीदना चाहा था। लेकिन whatsapp ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। बाद में facebook ने google से डबल किंमत देकर मतलब 19 billions (1900 करोड़) में खरीद लिया। 

         इस डील को इतिहास में सबसे बड़े डील के रूप देखा जाता है। 

         दुनिया का सबसे बड़ा मेसेजिंग ऐप जिसके करोडो users है। लेकिन क्या आप सभी जानते हैं। Whatsapp मे केवल 50 employees ही काम करते है। है ना interesting facts । 

        Whatsapp दुनिया के 180 देशों में 60 भाषाओं में मौजूद है। इन 60 भाषाओं में स्थानिक भाषाएं भी शामिल है।        Whatsapp पर daily 1 billions (100 करोड़) active users रहते है। मतलब हर मिनट 7 लाख active users। 

       Friends आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, whatsapp पर daily 100 billions (10000 करोड़) message send किए जाते है। मतलब एक मिनट में 6 करोड़ 90 लाख message, तो वही per second मे 11 लाख 57 हजार मेसेज। है ना जरा हटके। 

          Whatsapp के users प्रती दिन 2 billions (200 करोड़) मिनट whatsapp पर voice और video call के लिए खर्च करते है। 

        Whatsapp पर per day 55 millions (5.5 करोड़) video call किए जाते है। देशों की सूची में भारत पहले स्थान पर है जो whatsapp से सबसे ज्यादा वीडियो call करता है। 

        मे – जुलाई 2018 में whatsapp का कुल इस्तेमाल करने का समय 85 billions (8500 करोड़) घंटे दर्ज किया गया था। 

        Whatsapp पर 40 millions users हर दिन कोई ना कोई व्यापार सूची देखते है। 

???? signal app को दुनिया का सबसे secure app क्यों माना जाता है? जानते है। 

????Cicada 3301, internet की दुनिया की सबसे बड़ी रहस्यमयी पहली। 

       Friends आप जानकर हैरान हो जाओगे। Whatsapp पर डेली 20 लाख फेक एकाउंट को हटाया जाता है। 

      पूरी दुनिया में भारत whatsapp का सबसे ज्यादा उपयोग करने मे प्रथम स्थान पर है। तो वही ब्राज़ील दूसरे स्थान पर है।

       Whatsapp के quaterly result Q3 2020 मे बताया गया है कि, whatsapp को 140 millions times download किया गया है। 

         क्या आप जानते हैं? Whatsapp के दिये गए बयान मे बताया गया है कि, नए साल पर (31 दिसंबर 2019-01 जनवरी 2020) इस 24 घंटे के भीतर में whatsapp के जरिए 100 अरब मेसेज पूरी दुनिया में भेजे गए थे। 

        Whatsapp ने यह भी बताया था कि, अकेले भारत की बात की जाए तो 31 दिसम्बर की रात भारत ने 20 अरब से भी ज्यादा मेसेज भेजे है। 

        इस 24 घंटे भीतर उन 100 अरब में से 12 अरब सिर्फ पिक्चर मेसेज थे। यह सारा डेटा whatsapp ने 31 दिसम्बर की मध्यरात्रि से 24 घंटे का दिया है। 

        दोस्तों whatsapp पर midnight में सबसे ज्यादा active users पाए गए है। 

       दुनिया का एकमात्र ऐसा ऐप जिसपर किसी भी तरह की add नहीं आती है। 

????हिंदी साहित्य के टॉप रोचक तथ्य। 

????दुनिया की सबसे ताकतवर भाषाओं में से एक हिंदी भाषा। जानते है इस भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य 

        ये वही दोनों दोस्त है। जो एक समय इस ऐप के डेवलप का काम छोड़कर मजबूरन नौकरी करना चाहते थे। लेकिन आज ये दोनों अपने सिर्फ 50 लोगों के टीम के साथ पूरी दुनिया में whatsapp की सर्विस मूव्हैया करवा रहे है। ये थी कहानी पॉपुलर whatsapp की। 

       Friends शायद ये स्टोरी आपको जरूर पसंद आयी होंगी। हमें अपनी राय कंमेंट करके जरूर बताये। 

 

:- चंगेज़ खां : दुनिया में तबाही मचाने वाला एक महान सेनापति और क्रूर शासक जिसने 4 करोड़ लोगों की हत्याए की। 

Spread the love

2 thoughts on “क्या आप जानते है? whatsapp पर daily 100 billions (10000 करोड़) message send किए जाते है। Success story of WhatsApp”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं