Skip to content

दुनिया की सबसे ताकतवर भाषाओं में से एक हिंदी भाषा। जानते है इस भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Rate this post

Last Updated on 12 months by Sandip wankhade

 

            हिंदी एक ऐसी भाषा जिसमें प्रेम, वत्सल्य और सद्भावना का एक अनोखा बंधन है।  जिसके कारण हिंदी भाषा दुनिया के प्रमुख भाषाओं में अपना स्थान बना पायी। हिंदी एक ऐसी भाषा है,जो समय के साथ-साथ अपना विकास करती रही है।  यु कहे तो हिंदी भाषा एक विकासनशील भाषा है। आइए जानते हैं हिंदी भाषा से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य। ????????????????????

    • हिंदी एक फ़ारशी शब्द है जिसकी उत्पत्ती हिन्द से हुई है। जिसका मतलब सिंधु नदी की भुमी होता है।
    • इतिहासकारों के अनुसार हिंदी भाषा की जड़े संस्कृत भाषा से जुड़ी हुई है
    • इथनोलॉग की२०२० मे आयी रिपोर्ट के अनुसारहिंदी भाषा दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में शामिल हुई दुनिया में हर पाँच इंसानों के बाद हर छठा इंसान हिंदी भाषिक है।
    • हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें जो लिखा जाता है वही पढ़ा भी जाता है।
    • यह भाषा काफी भाषाओं का मिलन है। हिंदी में लिये गए शब्दों में काफी शब्द बाकी भाषाओं से लिए गए हैं। जिनमें अधिकतर शब्द संस्कृत, अरबी और फारसी भाषाओं से लिए गए है। एक तरह से हिंदी भाषा, भाषाओं का मिश्रण  है।
    • हिंदी के विशेषज्ञ और हिंदी पर रिसर्च करने वाले ललित सारस्वत कहते हैं की, हिंदी में पहली कविता भारत के प्रसिद्ध कवि ‘अमीर खुसरों’ ने लिखी है।
    • १४ सितंबर १९४९ मे संविधान सभा में यह निर्णय लिया गया था कि, हिंदी भाषा भारत की राजभाषा होंगी। हिंदी भाषा के लिए लिपि के तौर पर देवनागरी लिपि को १९५० मे मान्यता दी गई।
    • हिंदी से जुड़ा एक interesting fact यह भी है की, जैसे अंग्रेजी में कुल २६ वर्ण अक्षर होते है। तो वही हिंदी में अंग्रेजी के डबल मतलब ५२ वर्ण अक्षर होते है। अंग्रेजी में ७ स्वर + १९ व्यंजन होते है। पर हमारे हिंदी भाषा में १३ स्वर + ३५ व्यंजन + ४ संयुक्त व्यंजन होते हैं।
    • हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता और प्रसार के कारण।  प्रशासकीय कार्यों में हिंदी का बढ़ता प्रभाव देखकर सन १९३०  के दशक में हिंदी टाइप राइटर पहली बार बाजार में आया।
    • हिंदी भाषा के इतिहास को साहित्य में अंकित करने वाले पहले लेखक बनने का सम्मान किसी भारतियों को नही बल्कि एक फ्रासीसी लेखक “ग्रासून द तैसी” को मिला।
    • हमारे देश में सबसे ज्यादा बोलीं जाने वाली भाषाओं में हिंदी भाषा पहले पायदान पर आती है। हमारे देश की लगभग ६० प्रतिशत आबादी  हिंदी  भाषिक है।
    • हिंदी और दूसरी भाषाओं को लेकर पहला सर्वेक्षण एक अंग्रेज व्यक्ति ने किया। जिनका नाम “सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन” है।
    • सर्वेक्षण अनुसार हिंदी भाषा से अबतक ९०० शब्दों को “ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी” में जगह मिल चुकी हैं। और हर साल इसमें वृद्धि भी होती नजर आ रही है।
    • ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी मे शामिल हिंदी भाषा का पहला शब्द “स्वदेशी” था।
    • हिंदी में हर एक जीव – सजीव के कर्यभाव आदी को व्यक्त करने के लिए सैकड़ों शब्द उपलब्ध है।
    • हिंदी भाषा मे उपलब्ध हिंदी शब्दकोश में २५०००० से ज्यादा हिंदी  शब्द शब्दों की संख्या है।
    • ‘ण’ इस अक्षर से हिंदी भाषा में किसी भी शब्द की शुरुआत नही होती हैं। लेकिन इस अक्षर को हम मध्य या अंत में  उपयोग कर सकते है।
    • हिंदी एक powerfull language है। ताकत की बात करे तो “Power Language Index” के अनुसार कुछ भाषा विशेषज्ञों का मानना है कि साल २०५० तक हिंदी भाषा विश्व की सबसे ताकतवर और सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के तौर पर उभरेंगी।
    • हिंदी भाषा के समृद्धता की बात करे तो इस भाषा की पाँच उपभाषाए और सोलह बोलियाँ वर्तमान में प्रचलित है।
    • दुनिया में ६० करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी भाषिक है और इसमें दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं।
    • हिंदी भाषा का विस्तार वर्तमान समय में १५० देशों में हो गया है।
    • दुनिया में हर छटा इंसान हिंदी भाषिक है, जो हिंदी बोलता और समझता है।
    • जिस प्रकार से hello शब्द अंग्रेजी में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। उस प्रकार से नमस्ते शब्द हिंदी मे सबसे ज्यादा प्रयोग में किया जाता है।
    • १८०५ मे हिंदी भाषा मे पहली पुस्तक “प्रेम सागर” प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक को लालू लाल ने लिखा था।
    • हिंदी भाषा को राज्यभाषा का दर्जा देने वाला बिहार  भारत का पहला राज्य बना।
    • इंटरनेट पर प्रकाशित होने वाली पहली हिंदी पत्रिका “भारत दर्शन” है। जो न्यूज़ीलैंड से प्रकाशित हुई थी।
    • हमारे देश के ४० प्रतिशत लोगोंकी मातृभाषा हिंदी है।
    • भारत में इंटरनेट उपयोग कर्ताओं  की कूल संख्या ५० करोड़ ४० लाख है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, इस कुल आबादी के ९३ प्रतिशत उपयोगकर्ता हिंदी भाषा को इस्तेमाल करते हैं। ये उपयोगकर्ता हिंदी भाषा में youtube video देखना पसंद करते है।
    • भारतियों के स्मार्टफोन में औसतन ३२ एप रहते है। इन ३२ एप मे से औसतन ८ से ९ एप की भाषा हिंदी होती है।
    • इंटरनेट पर भारतियों की पहली पसंद हिंदी भाषा बनी है।
  • वेब एड्रेस बनाने में जीन ७ भाषाओं का उपयोग किया जाता है। उन भाषाओं में से एक हमारी हिंदी भाषा भी प्रमुख भाषा है।
  • इंटरनेट की दुनिया में हिंदी कंटेंट कि मांग अंग्रेजी भाषा की तुलना में ९० प्रतिशत की  दर से बढ़ रही है।
  • सयुक्त राष्ट्र की आमसभा को हिंदी भाषा मे संबोधित करने वाले पहले भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी थे।
  • हरी एक ऐसा शब्द है जिसके काफी सारे मतलब निकलते है। जैसे पवन, यमराज, चंद्र, इंद्र, घोड़ा, विष्णु आदी मतलब इस शब्द के निकलते है। हिंदी में इस तरह के अनेको शब्द उपलब्ध है।
  • हिंदी में एक छोटा और उतना ही व्यापक अर्थ रखने वाला शब्द ‘माँ’ है।
  •  ज्ञान – विज्ञान की दुनिया में भी हिंदी ने अपना स्थान बनाया है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं