Skip to content

जिन पैसों के पीछे हम रात दिन भागते है। क्या आप जानते है। उस पैसे की हिस्ट्री और फूटी कौड़ी, कौड़ी, दमड़ी, धेला, पाई, पैसा और आना कितना होता है। इनकी वैल्यू क्या है?

Rate this post

हम अक्सर बोलचाल की भाषा में कहते है कि, “उसके पास तो कौड़ी भी नही है”, “वह तो पाई – पाई के लिए मोहताज हैं”, या फिर हमने ऐसा भी कहा होंगा या सुना होगा कि, ” तुम्हारी औकात एक कौड़ी के बराबर भी नही है” या फिर यह भी कहते सुना होगा कि, “चमड़ी चली जाए पर दमड़ी नही देगा”. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, इन सब चीजों की अक्सर कितनी किम्मत होती थी और हमारा रुपया कैसे बना? क्या आपने कभी सोचा है कि, एक रुपए में कितनी फूटी कौड़ी, कौड़ी, दमड़ी, धेला, पाई पैसा और आना होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि,

कितनी फूटी कौड़ी मतलब एक रुपया होता है| कितनी कौड़ी मतलब एक रुपया होता है| कितनी दमड़ी मतलब एक रुपया होता है| कितना धेला मतलब एक रुपया होता है| कितनी पाई मतलब एक रुपया होता है| कितने आने मतलब एक रुपया होता है|

चलिए जानते है इन सभी सवालों के जवाब इस लेख में।

ऐतिहासिक साक्षो के आधार पर हमारे मुद्रा का इतिहास काफी पुराना प्रतीत होता है। आज भलेही हम फूटी कौड़ी, कौड़ी, पाई, आने आदि पर बने मुहावरे सुनते हैं। लेकिन इनकी असल किंमत हम आज भी नही जानते है कि, कितने कौड़ियों का एक रुपया बनता है। कितने आने का एक रुपया बनता है। आइए जानते है।

प्राचीन काल से लेकर आज तक हमारे रुपए को बनने मे एक लम्बा समय लगा है। प्राचीन काल में विनिमय के लिए सभी वस्तुओ का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन समय के साथ – साथ विनिमय के लिए कुछ विशिष्ट वस्तुओ का इस्तेमाल किया जाने लगा। जिन्हें हम आज मुद्रा कहते हैं। शुरुआत में भारतीय मुद्रा के रूप में सबसे पहले पायदान पर फूटी कौड़ी का इस्तेमाल किया जाने लगा। बाद में कुछ फूटी कौड़ीयो को मिलाकर कौड़ी बनाई गई। कुछ कौड़ियों को मिलाकर दमड़ी बनाई गई। कुछ दमड़ियों को मिलाकर धेला बनाया गया। कुछ धेलों को मिलाकर पाई बनाई गई। कुछ पाईयो को मिलाकर पैसा बनाया गया और बाद में कुछ पैसों को मिलाकर आना बनाया गया और कुछ आने को मिलाकर आज का रुपया बना।

एक कौड़ी:-

वस्तु विनिमय के बाद सबसे पहले उपयोग मे लाई गई मुद्रा फूटी कौड़ी थी। जिसकी वैल्यू सबसे कम आकि गई थी। फूटी कौड़ी से ज्यादा किंमत कौड़ी की होती थी। आपको बता दे कि, 3 फूटी कौड़ीयाँ 1 कौड़ी के बराबर होती है। मतलब,  (3 फूटी कौड़ी = 1 कौड़ी)

एक दमड़ी :-

जिस प्रकार से तीन फूटी कौड़ीयाँ एक कौड़ी के बराबर होती है। वैसे ही 1 दमड़ी 10 कौड़ियों के बराबर होती है। या फिर हम कह सकते है कि, 10 कौड़ीयो को मिलाकर 1 दमड़ी बनती है। मतलब, (10 कौड़ी = 1 दमड़ी)

एक धेला :-

धेला की किंमत दमड़ी से भी ज्यादा होती है। मतलब 1 धेला 2 दमड़ी के बराबर का होता है। मतलब 2 दमड़ीयों को मिलाकर 1 धेला बनता है। इसी तरह 1 धेला 20 कौड़ीयो को मिलाकर या फिर 60 फूटी कौड़ीयो को मिलाकर बनता है। (2 दमड़ी = 1 धेला)

पाई :-

पाई की किंमत धेले से कम होतीं हैं। मतलब डेढ़ पाई मिलकर एक धेला बनता है। इस प्रकार ही 2 दमड़ी को मिलकर या फिर 20 कौड़िया मिलकर भी डेढ़ पाई बनती है। (1.5 पाई = 1 धेला)

एक पैसा (पुराना वाला) :-

पैसे की किंमत पाई से, धेला से ज्यादा होतीं हैं। 1 पैसा 3 पाई के बराबर होता है। एक पैसा की रक्कम मे 3 पाई या फिर 2 धेला या फिर 40 कौड़ी या फिर 120 फूटी कौड़ी होतीं हैं। (1 पैसा = 3 पाई/2 धेला)

एक आना :-

आना बाकी सभी मुद्राओ से बड़ा होता है। पर रुपए से छोटा होता है। एक आना की वैल्यू 4 पैसों के बराबर होती है। (1 आना = 4 पैसा)

रुपया :-

भारत की सभी मुद्राओ मे सबसे बड़ा रुपया है। 1 रुपया 16 आने के बराबर का होता है। तो वही इस 1 रुपए में पुराने वाला 64 पैसा होता है। (वर्तमान में 1 रुपया 100 पैसों को मिलाकर बनता है) अब मान लीजिए कि, अगर किसी के पास 16 आने है। मतलब उसके पास 1 रुपए की रक्कम है। 64 पैसे है, मतलब उसके पास 1 रुपए की रक्कम है। 256 दमड़ी है, मतलब उसके पास 1 रुपए की रक्कम है। ( 1 रुपया = 16 आने)

सरल भाषा में इसे समझे तो,

3 फूटी कौड़ी1 कौड़ी
10 कौड़ी1 दमड़ी
2 दमड़ी1 धेला
1 धेला1.5 पाई
3 पाई1 पैसा
4 पैसा1 आना
16 आने1 रुपया

यह भी पढ़े :-

कुछ लोगों को 10 नंबरी क्यों कहते हैं, 10 नंबर का क्राइम से क्या कनेक्शन है

जानिए सरकार क्यों नही छापती खूब सारे नोट और क्यों नहीं समाप्त कर देती देश की गरीबी

:-क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है।

कितनी फूटी कौड़ी मतलब :-

  • 3 फूटी कौड़ी       =     1 कौड़ी
  • 30 फूटी कौड़ी     =     1 दमड़ी
  • 60 फूटी कौड़ी     =     1 धेला
  • 60 फूटी कौड़ी     =     1.5 पाई
  • 120 फूटी कौड़ी   =     1 पैसा
  • 480 फूटी कौड़ी   =     1 आना
  • 7680 फूटी कौड़ी =     1 रुपया

कितनी कौड़ी मतलब :-

  • 10 कौड़ी       =     1 दमड़ी
  • 20 कौड़ी       =     1 धेला
  • 20 कौड़ी       =     1.5 पाई
  • 40 कौड़ी       =     1 पैसा
  • 160 कौड़ी     =     1 आना
  • 2560 कौड़ी   =     1 रुपया

कितनी दमड़ी मतलब :-

  • 2 दमड़ी        =     1 धेला
  • 2 दमड़ी        =     1.5 पाई
  • 4 दमड़ी        =     1 पैसा
  • 16 दमड़ी      =     1 आना
  • 256 दमड़ी    =     1 रुपया

कितना धेला मतलब :-

  • 1 धेला        =     1.5 पाई
  • 2 धेला        =     1 पैसा
  • 8 धेला        =     1 आना
  • 128 धेला    =     1 रुपया

कितनी पाई मतलब :-

  • 1.5 पाई       =     1 धेला
  • 3 पाई          =     1 पैसा
  • 12 पाई        =     1 आना
  • 192 पाई      =     1 रुपया

कितने पैसे मतलब :-

  • 1 पैसा       =     2 धेला
  • 1 पैसा       =     3 पाई
  • 4 पैसा       =     1 आना
  • 64 पैसा     =     1 रुपया

यह थी पूरी जानकारी फूटी कौड़ी, कौड़ी, दमड़ी, धेला, पाई, पैसा और आना से जुड़ी आपको कैसी लगी हमें कंमेंट करके जरूर बताए।

Spread the love

2 thoughts on “जिन पैसों के पीछे हम रात दिन भागते है। क्या आप जानते है। उस पैसे की हिस्ट्री और फूटी कौड़ी, कौड़ी, दमड़ी, धेला, पाई, पैसा और आना कितना होता है। इनकी वैल्यू क्या है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं