Photo credit:- Smriti Mandhana Facebook page
“स्मृति मंधाना” भारत के महिला टीम की प्लेयर है। जो भारतीय महिला टीम के लिए बल्लेबाजी करती है। आज स्मृति मंधाना को भारत के “राष्ट्रीय क्रश” के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानते है इस महिला टीम के जीवनी के बारे में।
नाम स्मृति मंधाना
जन्म 18/july/1996
जन्म स्थल मुंबई (महाराष्ट्र)
उम्र 25 (in 2021)
राशि कर्क
समुदाय मारवाड़ी समुदाय
शिक्षा B. com (चिंतामनराव कॉलेज ऑफ कॉमर्स, सांगली) (महाराष्ट्र)
पेशा भारतीय महिला क्रिकेटर (बल्लेबाज)
वैवहिक स्थिति अविवाहित
राष्ट्रीयता भारतीय
Smriti Mandhana (स्मृति मंधाना) :-
क्रिकेटर “स्मृति मंधाना” का जन्म भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में 18 जुलाई 1996 को एक मारवाड़ी समुदाय के घर हुआ। स्मृति मंधाना का पुरा नाम स्मृति श्रीनिवास मंधाना है। आपको बता दे कि, स्मृति मंधाना भलेही मुंबई में जन्मी हो लेकिन जब वह दो साल की थी, तभी उनका परिवार महाराष्ट्र के सांगली जिले में आकर बसा। मतलब स्मृति मंधाना का बचपन सांगली जिले में ही बिता है। साल 2021 मे स्मृति मंधाना ने अपना 25 वा जन्म दिन सेलिब्रेट किया। स्मृति मंधाना ने अभी तक शादी नही की है और ना ही वह किसी के साथ रिलेशनशिप मे है।
Smriti Mandhana Family (स्मृति मंधाना का परिवार) :-
पिता का नाम श्रीनिवास मंधाना
माँ का नाम स्मिता मंधाना
भाई का नाम श्रवण मंधाना
राष्ट्रीयता भारतीय

परिवार में कुल चार सदस्य है माता पिता एक भाई और एक वह खुद। स्मृति मंधाना अपने परिवार में सबसे छोटी है, तो वही उनका भाई बड़ा है। स्मृति मंधाना के पिता का नाम “श्रीनिवास मंधाना” है और माता का नाम “स्मिता मंधाना” है। उनके भाई का नाम “श्रवण मंधाना” है। स्मृति मंधाना के घर का माहौल पूरी तरह क्रिकेट प्रेमी था। क्युकी स्मृति मंधाना के पिता जिला लेवल के एक माजी क्रिकेटर है और उनका भाई भी एक क्रिकेटर था। लेकिन वर्तमान में उनका भाई एक प्राइवेट बैंक में जॉब कर रहा है।
Smriti Mandhana Career (स्मृति मंधाना करियर) :-
स्मृति मंधाना भलेही मुंबई में जन्मी हो। लेकिन उसका बचपन सांगली मे गुजरा। स्मृति मंधाना के पिता के अनुसार स्मृति मंधाना दो साल की थी जब उनका परिवार मुंबई से सांगली शिफ्ट हुआ। वह बिलकुल बाकी बच्चों की तरह ही सामान्य थी। बाकी बच्चों की तरह ही स्मृति मंधाना खेल कुद किया करती थी। लेकिन घर का माहौल क्रिकेट प्रेमी होने के चलते उसे भी क्रिकेट से प्यार हुआ। क्युकी स्मृति मंधाना के पिता एक जिला लेवल के क्रिकेट खिलाडी थे। स्मृति मंधाना के पिता को हमेशा लगता था कि, उनके बच्चे बड़े होने पर क्रिकेटर बने और अपने देश का, अपने माँ बाप का नाम रोशन करे। पिता श्रीनिवास मंधाना कहते है कि, उनकी बेटी जब तीन साल की हुई, तब पहली बार उसने अपने हाथ में प्लास्टिक की बॅट पकड़ी। जो बाद में उनके जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गई।
स्मृति मंधाना को क्रिकेट में अपना करियर करने की प्रेरणा अपने परिवार से मिली थी। स्मृति मंधाना के घर का माहौल क्रिकेट से भरा हुआ था। क्युकी उनके पिता श्रीनिवास और उनके भाई श्रवण दोनों भी जिला लेवल के क्रिकेट खिलाडी थे। स्मृति मंधाना के पिता हमेशा अपने दोनों ही बच्चो को प्रेरित करते थे। लेकिन सबसे ज्यादा प्रेरणा स्मृति मंधाना को अपने भाई से मिली। जो महाराष्ट्र राज्य के अंडर-16 के लिए नियुक्त हुए थे। जब उनके भाई को अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए चुना गया था, तब स्मृति मंधाना के माता पिता काफी खुश हुए थे। उनके चेहरे पर बेटे के सफलता का भाव साफ झलक रहा था। लेकिन बाद में स्मृति मंधाना के भाई क्रिकेट में अपना करियर नही बना पाए। उन्हें बिच में ही अपना रास्ता बदलना पड़ा। उनका भाई श्रवण एक सफल क्रिकेटर नही बन पाया। उनके भाई प्राइवेट बैंक में जॉब करने लगे। तब अपने माँ बाप के अधूरे सपने को पुरा करने का फैसला स्मृति मंधाना ने लिया। उनके परिवार ने भी उनके इस फैसले की तारीफ की और उन्हे सपोर्ट किया।
Smriti Mandhana’s journey in cricket (स्मृति मंधाना का क्रिकेट में सफर) :-
नाम स्मृति श्रीनिवास मंधाना
पेशा भारतीय महिला क्रिकेटर (बल्लेबाज)
टिमे इंडिया वीमेन, ब्रिस्बेन हीट वुमन, ट्रेलब्लेज़र, वेस्टर्न स्टॉर्म, होबार्ट हरिकेंस वीमेन, इंडिया बी वीमेन, सदर्न ब्रेव वीमेन।
बल्लेबाजी शैली बाएं हाथ की
गेंदबाजी शैली दाएं हाथ का ऑफ-ब्रेक
अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण तिथियां टेस्ट - बनाम इंग्लैंड वूमेन इन वर्म्सले (13 अगस्त 2014)।
वनडे - बनाम बांग्लादेश महिला अहमदाबाद में (10 अप्रैल 2013)।
टी20 बनाम बांग्लादेश महिला वडोदरा में (5 अप्रैल 2013)।
जर्सी नम्बर 18
पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार (2018) राचेल हेहो-फ्लिंट पुरस्कार (2018) ICC महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईअर(2018)
क्रिकेटर और भारत की राष्ट्रीय क्रश के रूप में पहचाने जाने वाली स्मृति मंधाना जब केवल 9 साल की थी, तब पहली बार उनका चुनाव महाराष्ट्र के जिला स्तर के टीम अंडर – 16 में हुआ। वह पहली बार 9 साल के उम्र में अंडर -16 के लिए खेली।
उसके बाद स्मृति मंधाना का चुनाव 2007 मे अंडर – 19 के लिए हुआ और वह उस समय केवल 11 साल की लड़की थी।
कहा जाता है कि, अंडर – 19 मे खेलने के बाद उन्होंने एक साल का ब्रेक लिया था और फिर एक साल बाद उन्होंने दुबारा क्रिकेट में अपना पैर रखा और 16 साल की उम्र में उन्होंने देश की सीमा लांघकर आंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी खेलना शुरू किया।
महाराष्ट्र v/s गुजरात के वनडे मैच में 150 बॉल मे 224 रन बनाकर उन्होंने अपना गजब का कमाल दिखाया। जिस कारण वह क्रिकेट आयोजकों के नजर में आई।
उसके बाद 2013 मे स्मृति मंधाना को अपने उत्कृष्ट बल्लेबाजी शैली के कारण भारतीय महिला टीम में खेलने के लिए चुना गया। भारतीय महिला टीम में अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्होंने अपना डबल ऑरेन्ज स्कोर करके सबको चौका दीया। नतीजा यह हुआ कि, BCCI की निगाहें उनपर टिकी रही। अंततः उन्हे BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थायी रूप की जगह दी।
स्मृति मंधाना पहली बार 2016 में देश के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेली। इस मैच में स्मृति मंधाना ने अपना पहला शतक भी लगाया। इसके बाद इसी साल में स्मृति मंधाना ने महिलाओं के बिग बैश लीग के लिए ब्रिस्बेन हिट के साथ अपना एक साल के लिए अॅग्रीमेंट किया। यह सफलता पाने वाली स्मृति मंधाना भारत की दूसरी महिला खिलाडी बनी।
साल 2017 में स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट विश्व कप इंग्लैड के खिलाफ खेला। लेकिन इस मैच में भारत को सफलता प्राप्त नही हो सकी। इंग्लैड ने इस मैच में भारत को 9 रनो से हराया था।
इसके बाद स्मृति मंधाना ने जून 2018 मे एक और अॅग्रीमेंट सुपर लीग डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टर्न स्टार्म के साथ किया और यह करार करने वाली स्मृति मंधाना भारत की पहली महिला खिलाडी बनी।
अपने क्रिकेट करियर में स्मृति मंधाना ने कई सफलताओं को अपने नाम किया है और कर रही है। स्मृति मंधाना ने तीसरे महिला T20 मैच में अपने 1000 रन बनाकर, 1000 रन बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाडी बनी।

भारत सरकार ने भी स्मृति मंधाना को उनके सफलता के लिए उन्हे 2018 मे अर्जुन पुरस्कार देकर उनका गौरव किया। स्मृति मंधाना को ना केवल राष्ट्रीय पुरस्कार बल्कि आंतरराष्ट्रीय कई पुरस्कार भी मिले हैं। स्मृति मंधाना को साल 2019 मे सात आंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए।
Smriti Mandhana’s Favorite Things (स्मृति मंधाना की मनपसंद चीजें) :-
Food Bhel
Cricketer Virat Kohli, Matthew Hayden
Actor Hrithik Roshan, Kartik Aryan
Singer Arjit Singh
Car Audi 8
smriti mandhana net worth (स्मृति मंधाना नेट वर्थ) :-
Net Worth (2021) $ 3 million
Net Worth in Indian rupees ₹ 22 crores
Growth Rate 40% - 45%
Monthly Income ₹ 12 lakhs +
Annual Income ₹ 5 crores +
Income Sorce BCCI वेतन, IPL, TV विज्ञापन, Business
मीडिया रिपोर्ट और अन्य ऑफिसीयल वेबसाइट पर दिए गए जानकारी के मुताबिक स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति $ 3 million (22 crores) बताई गई है।
आपको बता दे कि, स्मृति मंधाना ने महिला T20 में 1901 का स्कोर किया है। महिला BCCI की रिपोर्ट बताती है कि स्मृति मंधाना को महिला T20 मैच के लिए 3.2 लाख रुपये मिलते है। तो वही महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए महिला BCCI इस राशी को डबल करके देती है। मतलब स्मृति मंधाना को महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के मैच के लिए 6.4 लाख रुपये मिलते है।
यही नही स्मृति मंधाना वर्तमान में महिला IPL मे ट्रेलब्लेजर कप्तान भी है और इस कप्तानी के लिए स्मृति मंधाना को साल के 50 लाख रुपये मिलते है।
महिला BCCI से मिलने वाले सालाना कॉंट्रैक्ट लिस्ट के ग्रेड में, स्मृति मंधाना को “ए” ग्रेड प्लेयर का दर्जा प्राप्त है। जिस कारण उन्हे महिला BCCI के तरफ से अलग से 50 लाख रुपये साल के मिलते है। स्मृति मंधाना से जुड़ा एक और रोचक तथ्य यह है कि, वह ईशान किशन , विराट कोहली , एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर के बाद भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर है।
इतना ही नहीं स्मृति मंधाना एक विज्ञापन करने के लिए 45 – 50 लाख रुपये लेती हैं। भुवनेश्वर कुमार के अलावा स्मृति मंधाना भी मार्केटिंग और विज्ञापन के लिए इंडियन क्रिकेट लीग प्लेयरज़पॉट गेम के ब्रैंड एंबेसडर हैं। आपको बता दे कि, स्मृति मंधाना एक सफल बिजिनेस वुमेन भी है। वह अपने गृहनगर सांगली में एक कैफे की मालिक हैं। स्मृति मंधाना का एसएम 18 कैफे बेहद सफल उपक्रम माना जाता है।
Smriti Mandhana Salary (स्मृति मंधाना की सैलरी) :-
BCCI Salary Per Year 50 lakhs
ODI Match Salary 4 lakhs
T20 Match Salary 3.2 lakhs
Test Match Salary 5.2 lakhs
WBBL Salary 3 lakhs
IPL Salary Brisbane Heat (Australia) – 400K-500K USD
Hobart Hurricanes (Australia) – 600K USD
Western Storm (England) – 750K USD
Smriti Mandhana Net Worth Growth In Last 5 Years (स्मृति मंधाना नेट वर्थ ग्रोथ) :-
स्मृति मंधाना के नेट वर्थ मे हर साल लगभग 40 – 45 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी इन पांच सालों में देखने को मिली है।
Net Worth in 2021 3 Million USD
Net Worth in 2020 2.8 Million USD
Net Worth in 2019 2.3 Million USD
Net Worth in 2018 1.4 Million USD
Net Worth in 2017 0.8 Million USD
Smriti Mandhana’s Car Collection:-
स्मृति मंधाना को आज भलेही लाखों रूपए सालाना के मिलते है और करोड़ो की उनकी प्रोपर्टी दिखाई देती है। लेकिन स्मृति मंधाना के पास बाकी सेलिब्रेटीज और पुरुष क्रिकेटरों, जैसे विराट कोहली और धोनी की तरह लग्जरी कारों का बेड़ा नही है। स्मृति मंधाना के पास हुंडई क्रेटा, एस यू व्ही, स्विफ्ट डिजायर, ऑडी और बी एम डब्लू जैसी कुछ ही कारें है। इन सभी गाड़ियों की किंमत मार्केट में 6 -7 करोड़ के आसपास आकी गई है।
यह भी पढ़े ???? सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज स्कूल के गलियारे में करती थी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस
Smriti Mandhana Instagram, Facebook & Twitter Account (स्मृति मंधाना के ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट) :-
स्मृति मंधाना सोशल मिडिया पर भी एक्टिव है। उनके सोशल मिडिया पर अच्छे खास फैन फॉलोवर्स हमें दिखाई देते है। स्मृति मंधाना के फेसबुक पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोवर्स है। नीचे स्मृति मंधाना के सोशल मिडिया अकाउंट और उनके लिंक और फैन फॉलोवर्स की संख्या दर्शायी गई है।
Account Followers Link
Facebook 6.7 M Click Here
Instagram 5 M Click Here
Twitter 7.9 M Click Here