Skip to content

टॉप 10 बच्चा कैसे पैदा करे टिप्स (Top 10 bacha kaise paida kare tips)

Bacha kaise paida kare tips| bacha paida karne ke liye kya kare
3.1/5 - (8 votes)

Last Updated on 10 months by Sandip wankhade

जब किसी पुरुष या महिला की शादी होती हैं, तब उनकी पहली चाह होती हैं कि, उन्हे भी एक छोटा सा नन्हा मुन्ना बच्चा हो। घर के बाकी सदस्य भी ख़ास कर बूढ़े मां बाप की भी यहीं चाह होती हैं कि, उन्हे भी कोई दादा-दादी, नाना-नानी कहे। लेकिन कई बार कुछ कारणों के चलते कोई कपल अपने इन इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाता है। इससे वह कपल डिप्रेशन में भी चला जाता है। आपको बता दें कि, बच्चा पैदा होने में दिक्कतें आने की कुछ ख़ास वजहें होती हैं। जिसके चलते बच्चा नहीं हो पाता है। इस लेख में हम जल्द बच्चा कैसे करें इसके बारे में कुछ टिप्स बताएंगे। आइए जानते है बच्चा कैसे पैदा करें टिप्स (bacha kaise paida kare tips)

Table of Contents

1) बच्चा पैदा करने की पहली टिप्स यह है कि, सही उम्र में गर्भधारणा करें (bacha kaise paida kare tips)

इस बारे में डॉक्टर की माने तो, डॉक्टर कहते है कि, बच्चा पैदा करने की सही उम्र 18 से 28 साल होती हैं। इस उम्र में गर्भधारणा होने की संभावना सबसे अधीक होती हैं। इसके पिछे की वजह वजह डॉक्टर बताते हैं कि, इस उम्र में अंडों का फर्टीलाइजेशन ज्यादा होता है। डॉक्टर की माने तो, जो महिला 35 साल की उम्र की होती हैं। उनके प्रेग्नेट होने के चांस 25 साल की महिला की तुलना में कम होते हैं। इसलिए हमारे अनुसार बच्चा कैसे पैदा करें की पहली टिप्स यह है कि, सही उम्र में गर्भधारणा करें।

2) बच्चा कैसे पैदा करें की दुसरी टिप्स यह है कि, पहली प्रेग्नेसी को अबॉर्ट न करें

पहली प्रेगनेंसी को अबॉर्ट ना करें यह बच्चा पैदा करने की दूसरी टिप्स है। यदि आप पहले प्रेगनेंसी को अबॉर्ट करना चाहते हैं तो, डॉक्टर की सलाह जरूर लें। पहले प्रेगनेंसी को अबॉर्ट करने की अक्सर गलतियां नवविवाहित जोड़े करते हैं। क्योंकि उन्हें जल्दी बच्चे की जरूरत नहीं होती है। यदि आप प्रेगनेंसी नहीं चाहते हैं तो डॉक्टर के सलाह से फैसला ले। नहीं तो दूसरी बार प्रेगनेंसी के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

3) बच्चा पैदा करने की तिसरी टिप्स, महावारी का चक्र नियमित रखें

बच्चा कैसे पैदा करें टिप्स 3 के अनुसार किसी भी कपल को यदि जल्द बच्चा चाहिए तो, उन्हें अपने मासिक धर्म को नियमित करना चाहिए। मतलब मासिक धर्म समय पर आना चाहिए। उसके तारीख में कोई भी बदलाव नहीं होना चाहिए। यदी आपके मासिक धर्म में आपको कोई गड़बड़ी नजर आती हैं तो, आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यदी आपको जल्द बच्चा चाहिए तो। क्युकी प्रेगनेंट होने के लिए मासिक धर्म नियमित होना सबसे जरूरी है।

4) ओव्यूलेशन पीरियड पर नजर रखना बच्चा पैदा करने की चौथी टिप्स है

आपकों बता दें कि, मासिक धर्म से जो, दो सप्ताह का समय होता है। वह समय महिला के ओव्यूलेशन का समय होता है। इस समय के दौरान यदी कोई कपल गर्भधारणा के लिए प्रयास करता है तो, उसके सफल होने के चांसेस 60 से 70 प्रतिशत तक होते है। यदी आप बच्चा पैदा करने को लेकर चिंतित है तो, आप इस टिप्स को जरुर आजमाकर देखें।

5) बच्चा पैदा करने की पांचवी टिप्स वजन पर नियंत्रण रखना है

शरीर पर बढ़ी हुई चर्बी या बढ़ा हुआ वजन भी बच्चा पैदा करने में अर्थात गर्भधारणा करने में दिक्कत पैदा करता है। आपको बता दें कि, मोटापे के कारण लाखों कपल अपना मां बाप बनने का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं। मोटापे के कारण महिलाओं के फेलोपियन ट्यूब और ओवरी के बंद होने के चांसेस बढ़ जाते है। आपकों बता दें कि, मोटापे के कारण महिलाओं के बच्चेदानी में सिस्ट भी हो जाता है। इसलिए यदि आप बच्चा कैसे पैदा करें इसके टिप्स जानना चाहते हैं तो, यह भी एक बच्चा पैदा करने करने की जरूरी टिप्स है।

6) सेहतमंद आहार का सेवन भी बच्चा पैदा करने के लिए एक जरुरी टिप्स है

आप जल्दी बच्चा पैदा करना चाहते हैं। पर आपकी पार्टनर कमजोर है तो, आपकों बता दें कि, महिला की सेहत भी बच्चा पैदा करने में काफी मायने रखती है। डॉक्टर के मुताबिक़ शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी के कारण भी गर्भधारणा होने के चांसेस कम हो जाते है। क्युकी अंडे के प्रॉपर फर्टीलाइजर के लिए अच्छी सेहत भी महिला की मायने रखती है। कहा जाता है कि, यदि महिला अच्छा आहार लेती हैं तो, प्रेग्नेंसी के चांसेस उसके 30 प्रतिशत तक बढ़ जाते है। इसलिए सेहत मंद खाना खाना भी बच्चा पैदा करने के लिए एक जरुरी टिप्स है।

7) बच्चा कैसे पैदा करें टिप्स में सातवी टिप्स यह है कि, गर्भनिरोधक का सेवन छोड़ दे

यदी आप गर्भनिरोधक दवा का लगातार सेवन करते हैं तो, इससे भी बच्चा पैदा करने में समस्या उत्पन्न होती हैं। यदी आप जल्द बच्चा पैदा करना चाहते हैं और आपने लगातार गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन किया है तो, आप हमारे इस टिप्स को जरुर फॉलो करें। आप यदि बच्चा चाहते हैं तो, सालभर कभी भी गर्भनिरोधक दवा को हाथ तक ना लगाए। तथा हफ्ते में दो से तीन बार मीटिंग जरुर करे।

8) बच्चा पैदा करने की 8 वी टिप्स यह है कि, नशा करना बंद कर दे

वैसे भी नशा करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। वर्तमान में आजकल लड़कियां भी बड़ी मात्रा में नशा करती हैं। सिगरेट, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन गर्भधारणा में दिक्कत पैदा करते है। विज्ञान के अनुसार नशे के कारण महिला की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती हैं। यदी आपको जल्द बच्चा पैदा करना है तो, आप हमारे इस bacha kaise paida kare tips को ज़रूर फॉलो करें।

9) बच्चा पैदा करने की एक टिप्स यह है कि, लुब्रिकेट्स का इस्तेमाल छोड़ दे

आपको जानकर हैरानी होगी कि, जो प्रोडक्ट हम ज्यादा चिकनाहट पैदा करने के लिए यूज करते हैं। पुरुष स्पर्म का सबसे बड़ा दुश्मन यही लुब्रिकेट्स हैं। यह पुरुष के स्पर्म को गर्भाशय में दाखिल होने से रोकते हैं। तथा पुरुष के स्पर्म को गर्भाशय में प्रवेश करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए इसका इस्तेमाल ना करें। आपकों बता दें कि, वैसे भी महिला के शरीर में पर्याप्त मात्रा में लुब्रिकेट्स लिक्विड होता है। इतना ही नहीं महिला के शरीर से निकला लुब्रिकेट्स लिक्विड स्पर्म को गर्भाशय में दाखिल होने मे भी मदद करता है। जबकि बाहरी लुब्रिकेट्स लिक्विड स्पर्म को गर्भाशय में दाखिल होने से रोकता है। यदि आप जल्दी बच्चा पैदा करना चाहते हैं तो, आप लुब्रिकेट्स का इस्तेमाल छोड़ दे। इस टिप्स को बच्चा पैदा करने के लिए ज़रूर फॉलो करें।

10) बच्चा पैदा करने की सबसे महत्वपूर्ण टिप्स है तनाव मुक्त रहना

लुब्रिकेट्स की तरह ही गर्भधारणा का जो सबसे बडा दुश्मन है, वह है तनाव। इसलिए यदि आप जल्द बच्चा चाहते हैं तो तनाव या टेंशन को बाय बाय करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो, आप अपने तनाव को कम करने के लिए छुट्टियां भी ले सकते है। घूमने जा सकते है। अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करके भी आप अपने तनाव को कम कर सकते है। आप जितना कम टेंशन लेंगे, उतनी ही आपके मां बनने की संभावना बढ़ जाएंगी। इसलिए आज से ही टेंशन लेना छोड़ दे। ???? जान ले, बच्चा कहां से पैदा होता है (bacha kaha se paida hota hai)

यह थी bacha kaise paida kare tips की महत्वपूर्ण जानकारी। आशा करता हूं आपको जल्दी bacha kaise paida kare top 10 tips ज़रूर हेल्पफुल लगे होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं