Last Updated on 6 days by Sandip wankhade
bharat ka rashtriya khel| rashtriya khel kya hai| bharat ka rashtriya khel kya hai| bharat ka rashtriya khel kaun sa hai| india ka rashtriya khel| भारत का राष्ट्रीय खेल| भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है| भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है| इंडिया का राष्ट्रीय खेल| नेशनल गेम|
भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। ऐसा बहुत से लोगों को लगता है। तथा कई किताबों में भी आपने यह पढ़ा होगा कि, bharat ka rashtriya khel hockey hai। लेकिन यह सरासर ग़लत है। आपको बता दें कि, भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नहीं है।
आप शायद जानते होंगे कि, भारत ने कई सारे तत्वों को राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के रुप में चुना है। जो देश की पहचान तथा राष्ट्र की विरासत को परिभाषित करते हैं।
उदाहरण के तौर पर देखे तो, भारत का राष्ट्रीय प्राणी बाघ है, भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है, भारत का राष्ट्रीय फल आम है। आपको बता दें कि, आम को फलों का राजा भी कहते हैं। इसी तरह से कमल फूल को भारत का राष्ट्रीय फूल चुना हुआ है। यहां तक कि, पेड़ को भी भारत के राष्ट्र की विरासत के रुप में चुना हुआ है। लेकिन जब बात खेल की आती है तो, हर किसी के दिमाग में यही आता है कि, भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। लेकिन यह गलत है। भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नही है।
कुछ लोग दावा करते है। क्योंकि इसके पीछे की वजह भारत की हॉकी में सफलता है। जी हां! भारत ने हॉकी में वो सफलता प्राप्त की है, जो दुनिया के किसी भी देश ने आज तक हासिल नहीं की है। यही वजह है कि, भारत के हॉकी में सफल प्रदर्शन के कारण, हॉकी इंडिया का राष्ट्रीय खेल है, ऐसा माना जाता है। पर यह गलत है। अब आपके दिमाग में यह भी सवाल उठ रहा होगा कि, आख़िर क्यों भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नही है? आइए जानते हैं इस बारे में सरकार ने क्या कहा है।
क्यों भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नही है?
यह बात साल 2020 की है। महाराष्ट्र के धुले जिले में रहने वाले एक शिक्षक ने अपना सुचना का अधिकार का इस्तेमाल करके भारत सरकार को इसके बारे में पूछा था कि, क्या हॉकी इंडिया का राष्ट्रीय खेल है और यदि है तो, उसे कब घोषित किया गया था।
एक शिक्षक द्वारा RTI के तहत पूछे गए इस प्रश्न पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने उन्हें लिखित में जवाब दिया था कि, भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल फिलहाल नहीं है और ना ही इसके बारे में कोई घोषणा भारत सरकार ने अभितक की है।। इसके पीछे की वजह के बारे में सरकार ने कहा था कि, भारत सरकार का उद्देश किसी एक खेल को बढ़ावा देना नही है। सरकार चाहती है कि, सभी खेलों को देश में बढ़ावा मिले।
इस पत्र व्यवहार से जो जानकारी सामने निकल कर आई है। उससे यही साबित होता है कि, bharat ka koi bhi rashtriya khel nahi hai।
हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित हो ऐसी मांगे हुई है?
जी हां! दोस्तों भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी हो। ऐसी मांगे समय समय पर जनता द्वारा हुई है। ज्यादा तर यह मांग लोगों द्वारा सोशल मीडिया द्वारा भारत सरकार से की गई है। लेकिन भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी हो। इसके बारे में कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक भारत सरकार की तरफ से नही दी गई है।
आपको बता दें कि, भारत के एक वकील ने हॉकी इंडिया का राष्ट्रीय खेल घोषित हो। इसके लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। कहा जाता है कि, भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी घोषित हो इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका (PTI) दायर की गई थी। जिसमें मांग की गई थी कि, कोर्ट भारत सरकार को आदेश दे कि, जल्द हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित करे और हॉकी को उसका खोया हुआ सम्मान तथा गौरव वापस लाने में सरकार प्रयास करें। लेकिन इससे जुड़ी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
अंत में हम सिर्फ यही कहेंगे कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी नही है या फिर हम कह सकते हैं कि, भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नही है। जब तक भारत सरकार आधिकारिक तौर पर किसी खेल के बारे में घोषणा नही करती है। तब तक किसी भी खेल को भारत का राष्ट्रीय खेल नही कहा जा सकता। अभी फिलहाल भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नही है।
यह भी पढ़े: