Skip to content

क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है।

2.7/5 - (3 votes)

bhk full form| 1 BHK kitna hota hai| 3 BHK kya hota hai| 2 BHK means| 2BHK full form| 1 BHK full form|1 BHK कितना होता है? 3 BHK क्या होता है? 2BHK का फुल फॉर्म क्या है|1 bhk meaning in hindi|bhk meaning in hindi|2bhk means|


हमने कईं बार सुना होगा। जब हमें कोई बताता है कि, मैंने फ्लैट लिया है। या फिर उसने फ्लैट लिया है। तब हम ज्यादा जानकारी के लिए उस व्यक्ती से पूछते भी है कि, कोनसा फ्लैट लिया है, तब हमें वह बताता है कि, मैंने या फिर उस व्यक्ती ने 1BHK, 2BHK, 3BHK या फिर 1RK फ्लैट लिया है। हम उन्हें फ्लैट की किमत भी पूछते है। आपने भी कई बार ऐसा पूछा होंगा, या फिर सुना होगा कि, 1BHK, 2BHK आदि। लेकिन क्या आप इस 1BHK, 2BHK, 3BHK, 1RK का मतलब क्या होता है? 1BHK, 2BHK, 3BHK, 1RK किसे कहते है? क्या आप जानते है? इसका मतलब क्या है और इसमे क्या अंतर है? आइए जानते है। इन सब का मतलब असल में होता क्या है?

(bhk full from) बीएचके का फुलफॉर्म क्या है? :-

इस BHK का फुलफॉर्म या मतलब होता है बेडरूम, हॉल, किचन।

B = BEDROOM (शयन कक्ष)

H = HALL (बैठक कक्ष)

K = KITCHEN (रसोई)

अब आप bhk full from का मतलब तो जान गए। अब हम जान लेते है यह 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4BHK, 0.5BHK, 1.5BHK, 2.5BHK, 1RK, 2BHK 2T, 3BHK 2T और 3BHK 3T मे क्या अंतर है।

1BHK :-

क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है

1BHK flat design

जब हम फ्लैट देखने के लिए जाते है तब हमें फ्लैट दिखाने वाला व्यक्ती कहता है कि, सर यह 1BHK फ्लैट है। अब 1 bhk means या 1BHK फ्लैट का मतलब होता है कि, इस फ्लैट में हमें 1 बेडरूम मिलेगा, 1 हॉल मिलेगा और 1 किचन मिलेगा। इस 1BHK फ्लैट का आकार साधारणतः 400 – 500 sq. ft. होता है।

2BHK :-

क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है

2BHK flat design

(2bhk means in hindi)जब बात 2BHK की होतीं हैं तब 2BHK का फुलफॉर्म होता है 2 बेडरूम, 1 हॉल और 1 किचन। इस फ्लैट में हमें कभी कभी कीमत के हिसाब से थोड़े बहुत चेंजेस भी देखने को मिलते है। जैसे एक मास्टर बेडरूम, जो मानक आकार से थोड़ा बड़ा होता है और एक छोटा बेडरूम, जो सामान्य आकार का होता है। बाकी हॉल और किचन मानक आकार के ही होते है। आपको बता दे कि, 2BHK फ्लैट, 1BHK फ्लैट से थोड़ा बड़ा होता है। इस फ्लैट का आकार साधारणतः 850 – 1000 sq. ft. का होता है।

3BHK :-

क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है

3BHK flat design

1BHK और 2BHK की तरह ही जब हम बात 3BHK की करते है, तो यह 1BHK और 2BHK फ्लैट के आकार से काफी हद तक बड़ा होता है। 3bhk means फ्लैट का आकार 1200 – 1500 sq. ft. होता है। और एक खास बात इस फ्लैट की यह है कि, इसका आकार और बेडरूम, हॉल और किचन, किंमत के हिसाब से काफी बदलती है। 3BHK फ्लैट में हमें 3 बेडरूम, 1 हॉल और 1 किचन मिलता है। इस फ्लैट में 1BHK और 2BHK फ्लैट से काफी ज्यादा स्पेस देखने को मिलता है। इसके बेडरूम का, हॉल का और किचन का आकार भी 1BHK और 2BHK फ्लैट के बेडरूम, हॉल और किचन से बड़ा होता है।

4BHK :-

क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है

4BHK flat design

4BHK फ्लैट 1,2 और 3BHK के फ्लैट से काफी बड़ा और आलेशान होता है। 4BHK फ्लैट का आकार 2200 sq. ft. या इससे भी ज्यादा देखने को हमें मिलता है। इस फ्लैट में हमें 2 या 3 बेडरूम नही, बल्कि 4 बेडरूम, 1 हॉल और 1 किचन प्राप्त होता है।

अब हम 1, 2, 3 और 4BHK का मतलब और उनमें दिखने वाला अंतर समझ गए है। अब हम जानेंगे 0.5BHK, 1.5BHK और 2.5BHK के बारे में। हम जानेंगे ये किस तरह के फ्लैट होते है और इनमें क्या अंतर होता है। आइए जानते है।

0.5BHK :-

0.5BHK फ्लैट में हमें 0.5 आकार का 1 बेडरूम मिलता है और 1 हॉल और 1 किचन मिलता है। इस 0.5BHK फ्लैट का बेडरूम 1BHK फ्लैट के बेडरूम के आकार से हाफ होता है। आम तौर पर 0.5 आकार का यह बेडरूम बिल्डर, पुस्तकालय या अध्ययन कक्ष के रूप में अपने ग्राहकों को बनाकर देते है। लेकिन इस 0.5 आकार के बेडरूम को बिल्डरों द्वारा बनाया ही इस प्रकार से जाता है कि, इसका इस्तेमाल हम क्षयन कक्ष के रूप में भी कर सकते है। यह 0.5BHK फ्लैट 1BHK फ्लैट से थोड़ा सस्ता और आकार से भी थोड़ा छोटा होता है।

1.5BHK :-

क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है

1.5BHK flat design

1.5BHK फ्लैट भी एक फ्लैट का ही प्रकार है। इसमें हमें 2 बेडरूम, 1 हॉल और 1 किचन देखने को मिलता है। 1.5BHK फ्लैट के दोनों बेडरूम अलग अलग आकार के होते है। इसका एक बेडरूम 1BHK फ्लैट के बेडरूम के आकार होता है, तो वही दुसरा बेडरूम 0.5BHK फ्लैट के बेडरूम के आकार का बेडरूम होता है। जिसे हम पुस्तकालय या अध्ययन कक्ष के रूप में जानते है। यह 1.5BHK फ्लैट 1BHK फ्लैट से बड़ा लेकिन 2BHK फ्लैट से छोटा होता है।

2.5BHK :-

2.5BHK फ्लैट में हमें 2 बेडरूम, 1 हॉल और 1 किचन मिलता है। लेकिन इस फ्लैट की एक विशेषता यह है कि, इसका एक बेडरूम दो बेडरूम के आकार का होता है। तो वही दूसरा बेडरूम 0.5 आकार के अध्ययन कक्ष के आकार होता है। बाकी हॉल और किचन सामान्य रूप के होते है। 2.5BHK फ्लैट का आकार 2BHK फ्लैट के बराबर या उससे ज्यादा होता है। (950 sq. ft. या इससे अधिक)

1RK :-

क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है

1RK flat design

1RK यह भी एक फ्लैट का ही प्रकार है। इसमे RK का फुलफॉर्म R = ROOM, K = KITCHEN होता है। अब 1RK मे हमें 1 रूम और 1 किचन मिलता है। खासकर 1RK फ्लैट हमें स्टूडियो अपार्टमेंट मे अक्सर देखने को मिलते है। इस 1RK फ्लैट मे हमें जो रूम मिलता है वह सभी कामो के लिए यूज किया जाने वाला होता है। जैसे बैठक के लिए, भोजन के लिए और शयन के लिए। इस 1RK फ्लैट का आकार 400 – 500 sq. ft. होता है।

अब आगे हम जानेंगे 2BHK 2T, 3BHK 2T, 3BHK 3T के बारे में।

2BHK 2T :-

2BHK 2T का फुलफॉर्म होता है 2 बेडरूम (1 common & 1 master bedroom), 1 हॉल, 1 किचन और 2 टॉयलेट। इस प्रकार के 2BHK 2T फ्लैट में हमें एक कॉमन टॉयलेट मिलता है और एक मास्टर बेडरूम को अटैच टॉयलेट मिलता है। इससे अधिक इसमे कुछ भी खास नही है। इस प्रकार के फ्लैट का आकार 1000 sq. ft. या इससे अधिक भी होता है।

???? जिन पैसों के पीछे हम रात दिन भागते है। क्या आप जानते है? उस पैसे की हिस्ट्री और फूटी कौड़ी, कौड़ी, दमड़ी, धेला, पाई, पैसा और आना कितना होता है। इनकी वैल्यू क्या है? 

3BHK 2T :-

3BHK 2T फ्लैट में हमें 3 बेडरूम, 1 हॉल, 1 किचन और 2 टॉयलेट मिलते है। इन दो टॉयलेट में से एक टॉयलेट विशेष बेडरूम को अटैच होता है। तो वही दूसरा टॉयलेट सामान्य टॉयलेट होता है। इस प्रकार के 3BHK 2T फ्लैट का आकार 1350 sq ft. या इससे अधिक होता है।

3BHK 3T :-

3BHK 3T फ्लैट में भी हमें 3 बेडरूम, 1 हॉल और 1 किचन के साथ साथ हमें 3 टॉयलेट मिलते है। इन तीन टॉयलेट में से दो टॉयलेट दो बेडरूम को अटैच होते है। तो वही तीसरा टॉयलेट अलग से कॉमन टॉयलेट के रूप में होता है। इस 3BHK 3T फ्लैट का आकार काफी बड़ा होता है। सामान्य तौर पर इस प्रकार के फ्लैट का आकार 1500 sq. ft. होता है। या फिर इससे भी अधिक होता है।

दोस्तों यह थी 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4BHK, 0.5BHK, 1.5BHK, 2.5BHK और 1RK फ्लैट के साथ साथ 2BHK 2T, 3BHK 2T और 3BHK 3T की पूरी जानकारी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।

Read this:-

????एनए प्लॉट क्या होता है। NA plot full from, NATP plot full from कितने प्रकार के होते हैं NA plot? NA 44 plot meaning? तथा एक एकड़ में कितने प्लॉट होते हैं? जाने इस लेख में

????जानिए सरकार क्यों नही छापती खूब सारे नोट और क्यों नहीं समाप्त कर देती देश की गरीबी।

Tag :-

bhk full from|बीएचके फूल फ्रॉम|2bhk means|3bhk means|1bhk means

Spread the love

1 thought on “क्या आप जानते है 1BHK, 2BHK, 3BHK, 4 BHK, 0.5BHK, 2.5 BHK, 1 RK, 2 BHK 2T आदि होता क्या है और BHK का fullform क्या है।”

  1. Pingback: 2bhk means in hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं