Skip to content

उम्र के हिसाब से बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए? (Umra ke hisab se bp (blood pressure) kitna hona chahiye)

बीपी कितना होना चाहिए (BP kitna hona chahiye)
Rate this post

Last Updated on 10 months by Sandip wankhade

पहले बीपी (ब्लड प्रेशर) की समस्या केवल बुजुर्ग लोगों में और खास कर शहर वासियों में देखने को मिलती थी। लेकिन आज कल खान-पान की खराब आदत, बिगड़ी हुई जीवन शैली, डिप्रेशन आदि के कारण यह समस्या ना केवल बुजुर्ग लोगों में बल्की युवाओं में भी तथा गांव वालों में भी देखने को मिल रही है। हर कोई बीपी (ब्लड प्रेशर) की समस्या से दिन प्रतिदिन ग्रसित हो रहा है। बीपी (ब्लड प्रेशर) की मुख्य दो स्थितियां हैं। लो और हाई, दोनों ही स्थिती में ब्लड प्रेशर समस्या का कारण बनता है। यदि इसका इलाज जल्द नही किया गया तो, यह बडी समस्या का कारण भी बन सकता है। इसलिए बीपी अर्थात ब्लड प्रेशर सामान्य स्थिती में बने रहना, हर किसी के लिए अच्छा है। लेकिन मुद्दा यह है कि, हमे यह पता होना चाहिए कि, उम्र के हिसाब से बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए। आइए जानते हैं।

उम्र के हिसाब से बीपी कितना होना चाहिए। यह जानने से पहले हमे यह जानना जरुरी है कि, ब्लड प्रेशर (बीपी) किसे कहते है। आइए पहले यह जानते हैं।

Table of Contents

बीपी (ब्लड प्रेशर) किसे कहते है (bp (Blood pressure) kise kahte hai)

बीपी (ब्लड प्रेशर) मतलब,  जो खून हमारी नसों में दौड़ता है। वह खून नसों की दीवारों पर जो प्रेशर डालता है अर्थात ब्लड द्वारा नसों की दीवारों पर डाले गए प्रेशर को बीपी (ब्लड प्रेशर) कहते है। ब्लड प्रेशर हमारे शरीर में तीन स्थिति में होता है। १) हाई २) नॉर्मल ३) लो। अब जान लेते है इन तीनों स्थितियों के बारे में।

नॉर्मल बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होता है (normal BP (blood pressure) kitna hota hai)

नॉर्मल बीपी को आसान भाषा में सामान्य बीपी या सामान्य ब्लड प्रेशर कहते है। नॉर्मल बीपी 90/60 mmhg से 120/80 mmhg के बिच होता है। किसी भी व्यक्ती के लिए तंदरुस्त रहने के लिए यह आंकड़े बहुत जरुरी है। व्यक्ती की बीपी (ब्लड प्रेशर) नॉर्मल होना अच्छे स्वास्थ की निशानी है।

हाई बीपी (हाई ब्लड प्रेशर) कितना होता है (high BP (high blood pressure) kitna hota hai)

नॉर्मल बीपी सामान्यता 90/60 mmhg से 120/80 mmhg के बिच होता है। लेकिन जब बीपी इन आंकड़ों को पार कर उपर चढ जाता है तो, उसे हाई बीपी मतलब हाई ब्लड प्रेशर कहते है। हाई बीपी में भी कुल चार स्टेज हमें देखने को मिलते हैं। उनकी चर्चा हम किसी दूसरे लेख में करेंगे।

लो बीपी (लो ब्लड प्रेशर) कितना होता है (low BP (low blood pressure) kitna hota hai)

जैसा कि हमने जाना कि, नॉर्मल बीपी सामान्यता 90/60 mmhg से 120/80 mmhg के बिच होता है। जब बीपी इन आंकड़ों के नीचे मतलब 90/60 के नीचे आता है तो, उसे लो बीपी या लो ब्लड प्रेशर कहते है।

आपको बता दें कि ब्लड प्रेशर किडनी और हृदय को ही नहीं बल्कि पुरे शरीर को प्रभावित करता है। अब समझते हैं उम्र के हिसाब से बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए।

उम्र के हिसाब से बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए।

वैसे देखा जाए तो, सामान्यता बीपी 90/60 mmhg से 120/80 mmhg के बिच होना चाहिए। लेकिन फिर भी उम्र के हिसाब से यदी देखा जाए तो, हमे परफेक्ट आंकड़े मिलते हैं। जो हमे यह बताने में मदद करते है कि, किस उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए।

15 से 20 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (15 से 20 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

15 से 20 साल की उम्र में बीपी पुरूष और महिला दोनों में ही अलग अलग होता है। आपको बता दें कि, पुरूषों में 15 से 20 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 117/77 mmhg होना चाहिए, तथा महीला में 15 से 20 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 120/79 mmhg होना चाहिए।

21 से 25 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (21 से 25 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

21 से 25 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए यह भी पुरूष और महिला दोनों में अलग अलग होता है। आंकड़े बताते हैं कि, पुरुषों में 21 से 25 साल की उम्र में बीपी 121/79 mmhg होना चाहिए और वही महिलाओं में 21 से 25 साल की उम्र में बीपी 116/71 mmhg होना चाहिए।

26 से 30 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (26 से 30 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

यह बीपी के आंकड़े भी दोनों के लिए अलग अलग है। आपकों बता दें कि, पुरूषों में 26 से 30 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 120/77 mmhg होना चाहिए। वही महिलाओं की बात करे तो, महिलाओं में 26 से 30 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 114/72 mmhg होना चाहिए।

31 से 35 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (31 से 35 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

डॉक्टर इस बारे में पुरूष और महिला के लिए बीपी अलग अलग बताते हैं। आपकों बता दें कि, पुरूषों में 31 से 35 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 115/77 mmhg होना चाहिए। वही महिलाओं की बात करे तो, महिलाओं में 31 से 35 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 110/73 mmhg होना चाहिए।

36 से 40 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (36 से 40 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

डॉक्टर इस बारे में बताते हैं कि, पुरूषों में 36 से 40 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 120/76 mmhg होना चाहिए। तथा महिलाओं में 36 से 40 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 113/75 mmhg होना चाहिए।

उम्र के हिसाब से लो बीपी कितना होना चाहिए

जाने दुनिया में कितने प्रकार के कैंसर है तथा उन कैंसर के लक्षण (cancer ke lakshan)

41 से 45 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (41 से 45 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

यह बीपी के आंकड़े भी दोनों के लिए अलग अलग होते है। आपकों बता दें कि, पुरूषों में 41 से 45 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 116-80 mmhg होना चाहिए। वही महिलाओं की बात करे तो, महिलाओं में 41 से 45 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 127/74 mmhg होना चाहिए।

46 से 50 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (46 से 50 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

दोस्तो यह भी ब्लड प्रेशर के आंकड़े दोनों के लिए अलग अलग है। 46 से 50 साल के उम्र के लोगों की बात करे तो, पुरूषों में 46 से 50 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 120-81 mmhg होना चाहिए। वही महिलाओं की बात करे तो, महिलाओं में 46 से 50 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 124/79 mmhg होना चाहिए।

51 से 55 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (51 से 55 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

यह भी ब्लड प्रेशर के आंकड़े दोनों के लिए अलग अलग दिखाई देते है। 51 से 55 साल के उम्र के लोगों की बात करे तो, पुरूषों में 51 से 55 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 126-80 mmhg होना चाहिए। वही महिलाओं की बात करे तो, महिलाओं में 51 से 55 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 123/75 mmhg होना चाहिए।

56 से 60 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (56 से 60 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

यह भी ब्लड प्रेशर के आंकड़े दोनों के लिए अलग अलग दिखाई देते है। 56 से 60 साल के उम्र के लोगों की बात करे तो, पुरूषों में 56 से 60 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 130/80 mmhg होना चाहिए। वही महिलाओं की बात करे तो, महिलाओं में 56 से 60 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 133/79 mmhg होना चाहिए।

60 साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए (60 sal ki umra mein BP (blood pressure) kitna hona chahiye)

यह भी ब्लड प्रेशर के आंकड़े दोनों के लिए अलग अलग दिखाई देते है। 60 साल और इससे अधिक के उम्र के लोगों की बात करे तो, पुरूषों में 60 या इससे अधिक साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 144/77 mmhg होना चाहिए। वही महिलाओं की बात करे तो, महिलाओं में 60 या इससे अधिक साल की उम्र में बीपी (ब्लड प्रेशर) 130/77 mmhg होना चाहिए।

दोस्तो यह थी पूरी जानकारी, उम्र के हिसाब से बीपी (ब्लड प्रेशर) कितना होना चाहिए? आपकों बताना चाहता हूं कि, जीवन में थोड़ा-सा संयम, अनुशासन और सकरात्मकता लाकर हम अपने ब्लडप्रेशर को आसानी से काबू मे कर सकते हैं। आशा करता हू यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

नोट:- यदी आप अपना ब्लड प्रेशर कितना है यह जानना चाहते हैं तो, आप इसके लिए हमेशा डॉक्टर के पास जाने से बेहतर है कि, एक मशीन घर पर ले आए, इससे डॉक्टर को दी जाने वाली फीस भी आपकी बच जाएंगी और आपका समय भी बच जाएगा। बीपी की मशीन खरीदने के लिए यहां फोटो पर क्लिक करें और ऑनलाइन मशीन घर पर मंगा ले।BP machine

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं