क्या कुत्ते भूत देख सकते हैं? Can dogs see ghosts? Kya kutte bhut dekh sakte hai?
यह सवाल काफी दिलचस्प है कि, क्या कुत्ते भूत देख सकते हैं? यह सवाल इसलिए भी दिलचस्प हैं। क्योंकि कुत्ते कई बार ऐसा बर्ताव करते हैं। जिसको समझना हर बार मुश्किल होता है। कुत्तों का अजीब तरह का बर्ताव करना हमेशा इंसानों को सोच में डालता है। आप तो जानते ही हैं कि, इंसान काफी अंधविश्वासी भी होते हैं। इंसान ऐसे चीजों पर भी विश्वास करता है जो, असल में होते नहीं हैं। इन्हीं चीजों में से एक चीज या अंधविश्वास भूत है।
कहा जाता है कि, कुछ अलग प्रकार की विद्या का ज्ञान रखने वाले लोग ही भूत देख सकते हैं। सामान्य इंसान केवल इसे महसूस कर सकता है। या फिर महसूस भी नहीं कर सकता है। इसी बीच लोगों के दिमाग में यह सवाल भी उठ रहा है कि, जब रात में पूरी तरह से सन्नाटा होता है। कहीं भी किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं होती है। तब अचानक कुत्ते क्यों हु हु हु हु करने लगते हैं। क्या उन्हें भूत दिखाई देते हैं? यह सवाल एक शोध का विषय बनता है कि, जब कुछ भी नहीं होता है, तब अचानक से कुत्तों का भौंकना यह क्या है। क्या कुत्ते भूत देख सकते हैं?
विज्ञान की मानें तो, विज्ञान भूतों के अस्तित्व को ही ना करता है। विज्ञान के अनुसार भूत नहीं होते हैं। यह केवल व्यक्ति का एक वहम हैं। तथा दिमाग की कुछ क्रिया है जो, उसे भूत होने का एहसास दिलाती है। लेकिन धार्मिक ग्रंथों की मानें तो आप पाओगे कि, दुनिया के लगभग सभी धर्म ग्रंथ केवल बौद्ध धर्म के ग्रंथों को छोड़कर सभी धर्म के ग्रंथ भूत के अस्तित्व को मानते हैं। इन ग्रंथों के अनुसार यदि दुनिया में दृश्य शक्तियां हैं तो, अदृश्य शक्तियां भी दुनिया में मौजूद होनी चाहिए, तथा वह शक्तियां मोजूद हैं। अर्थात दुनिया में भूत होते हैं। ऐसा दुनिया के कई धार्मिक ग्रंथ मानते हैं।
अब कुत्ते भूत देख सकते हैं या नहीं। यह एक शोध का विषय है। लेकिन आपको बता दें कि, यह सच है कि, कुत्तों को सामान्य ध्वनि के अलावा ऐसी ध्वनिया भी सुनाई देती है। जिन्हें हम इंसान नहीं सुन सकते हैं। इस बात को विज्ञान भी मानता है कि, कुत्ते काफी सेंसिटिव होते हैं और वे वह आवाज या स्मेल महसूस कर सकते हैं। जिन्हें हम इंसान महसूस नहीं कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, जो ध्वनिया हम इंसान नहीं सुन सकते हैं। तथा जिन ध्वनियों को केवल कुत्ते सुन सकते हैं। उस ध्वनि को पराध्वनि कहते हैं आपको बता दें कि, जब कभी भी ऐसी ध्वनियां कुत्तों के कानों पर पड़ती हैं तो, कुत्ते विशेष प्रकार की आवाज निकाल कर भोंकने लगते हैं। आपने भी कई बार देखा होगा कि, जब कुत्ते अजीबोगरीब आवाज निकालते हैं, तब वहां पर कुछ भी नहीं होता है। अब यह ध्वनिया किस कारण पैदा होती है। क्या कुत्ते भूत देख सकते हैं? या कुत्ते भूत देख सकते हैं। इसलिए ऐसी आवाज निकालते हैं, यह शोध का विषय है।
अंत में हम इतना ही कहना चाहेंगे कि, विज्ञान के अनुसार कुत्ते भूत नहीं देख सकते हैं। यदि बात धर्म ग्रंथों की करे तो, धर्म ग्रंथों के अनुसार कुत्ते भूत देख सकते हैं।
जाने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार (bhoot, ghost) भूत कैसे रोता है
अजान के समय कुत्ते क्यों रोने लगते है
कुत्ते कैसे भौंकते है? यहां जाने 15 अलग अलग भाषा में कुत्तों का भौंकना
रात को डरावने सपने क्यों आते हैं? यह है इसके पीछे की असल वजह