चांद कितना बड़ा है| chand kitna bada hai| पृथ्वी से चंद्रमा कितना बड़ा है| Prithvi se chand kitna bada hai| how big is the moon from earth| चंद्रमा पृथ्वी से कितना बड़ा है।
कुछ ग्रहों के दो चांद (moon) होते हैं तो, कुछ ग्रहों दस चांद होते है। जैसे गुरु ग्रह के दस चांद है। वही कुछ ग्रह ऐसे है। जिनके कई सारे चांद होते है। जैसे की शनि, शनि ग्रह के 82 चांद है। पर यदी हम अपने ग्रह पृथ्वी की बात करे तो, हमारे पृथ्वी के पास केवल एक ही चन्द्रमा (moon) है। जिसे कोई चंदा मामा कहता है। तो वहीं कुछ उसे अलग अलग रिश्ते से जानते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि, चांद कितना बड़ा है (chand kitna bada hai/how big is the moon)? क्युकी बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि, असल में चांद कितना बड़ा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
चांद कितना बड़ा है (chand kitna bada hai/how big is the moon)
चांद कितना बड़ा है यह चांद के आकार पर और संरचना पर निर्भर करता है। इसके अलावा चन्द्रमा कितना बड़ा है, यह तुलना पर भी निर्भर करता है कि, हम चन्द्रमा की तुलना किससे कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, चांद की जो, ध्रुवीय त्रिज्या है वह 1736 किमी मतलब 1078 मील है। ध्रुवीय त्रिज्या के अनुसार देखा जाए तो चांद 3472 किमी बड़ा है। अर्थात चांद 2156 मील बड़ा है।
वही अगर हम भूमध्य रेखा की त्रिज्या देखे तो, भूमध्य रेखा पर चांद की त्रिज्या 1738 किमी (1079 मील) हैं। यदि भूमध्य रेखा के हिसाब से देखे तो चांद 3476 किमी बड़ा है। अर्थात चांद 2158 मील बड़ा है।
इन सभी अलग अलग आंकड़ों का हम औसत निकाल ले तो, चांद की औसतन त्रिज्या 1737 किलोमीटर अर्थात 1079 मील बनती है। इसके अनुसार देखे तो, चांद का व्यास 3474 किमी (2158 मील) होता है। मतलब हम कह सकते हैं कि, लंबाई और चौड़ाई के मामले में चांद वास्तव मे औसतन 3474 किलोमीटर बड़ा है। अर्थात चांद औसतन 2157 मील बड़ा है।
बाकी चंद्रमाओं के तुलना में हमारा चन्द्रमा कितना बड़ा है (chandrama kitna bada hai)
हमारे चन्द्रमा की तुलना यदि हम सौरमंडल के बाकी चंद्रमाओं के साथ करते हैं तो, सौर मंडल के टॉप 10 बड़े चंद्रमाओं में हमारा चन्द्रमा पांचवा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। वही सौरमंडल का सबसे बड़ा चन्द्रमा गेनीमेड चन्द्रमा है। आइए जानते हैं सौरमंडल के 10 सबसे बड़े चंद्रमाओ के बारे में।
नंबर | चन्द्रमा | व्यास | ग्रह |
---|---|---|---|
1 | गेनीमेड | 5,268 किमी / 3,273 मील | बृहस्पति |
2 | टाइटन | 5,149 किमी / 3,199 मील | शनि |
3 | कैलिस्टो | 4,820 किमी / 2,995 मील | बृहस्पति |
4 | आईओ | 3,643 किमी / 2,263 मील | बृहस्पति |
5 | चन्द्रमा (लूना) | 3,474 किमी / 2,158 मील | पृथ्वी |
6 | यूरोपा | 3,121 किमी / 1,939 मील | बृहस्पति |
7 | ट्राइटन | 2,706 किमी / 1,681 मील | नेपच्यून |
8 | टिटानिया | 1,576 किमी / 979 मील | अरुण ग्रह |
9 | रिया | 1,527 किमी / 948 मील | शनि |
10 | ओबेरोन | 1,522 किमी / 945 मील | अरुण ग्रह |
उपर दिए जानकारी से आप अवगत हुए होंगे कि, गेनीमेड सौरमंडल का सबसे बड़ा चन्द्रमा है। तो वही हमारा चांद सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। आपकों बता दें कि, कुछ चन्द्रमा ऐसे है जो, सौरमंडल के कुछ ग्रहों से भी बड़े है। जैसे कि गेनीमेड चन्द्रमा एक ऐसा चन्द्रमा है, जो बुध ग्रह से भी बड़ा है।
पृथ्वी से चांद कितना बड़ा है (Prithvi se chand kitna bada hai/ how big is the moon from earth)
यदि हम अपने चांद (moon) की तुलना अपने पृथ्वी से करें तो, चांद पृथ्वी से एक चौथाई छोटा है। यदि हम चांद के द्रव्यमान की तुलना पृथ्वी के द्रव्यमान से करें तो, इस मामले में भी चांद पृथ्वी से काफी छोटा है। आपको बता दें कि, पृथ्वी का द्रव्यमान चांद के द्रव्यमान से 80 गुना अधिक है। त्रिज्या की बात करें तो, इस मामले में भी चंद्रमा पृथ्वी से छोटा ही नजर आता हैं। आपको बता दें कि, चांद की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या का केवल 27% ही है। पृथ्वी से चांद कितना छोटा है? इसे हम इस प्रकार से समझ सकते कि, यदि हमारी पृथ्वी अंदर से खोखली होती तो, उसे भरने के लिए हमें 50 चांद की जरूरत पड़ती। इससे हम कह सकते हैं कि, पृथ्वी से चांद काफी छोटा है।
चाँद धरती से कितना दूर है और वहा पहुंचने में कितना समय लगता है? जानकर दंग रह जाएंगे आप
क्षेत्रफल के हिसाब से पृथ्वी से चांद कितना बड़ा है (Prithvi se chand kitna bada hai/surface area of the moon)
अगर हम क्षेत्रफल की बात करे तो, चांद का क्षेत्रफल 37940000 km² (37.94 मिलियन वर्ग किलोमीटर) बड़ा है। वही हमारे पृथ्वी का क्षेत्रफल 510000000 km² (510 मिलियन वर्ग किलोमीटर) हैं। इन से हम कह सकते हैं कि, क्षेत्रफल के मामले में भी चांद पृथ्वी से बड़ा नही है, बल्की काफ़ी छोटा है।
भारत की तुलना में चांद कितना बड़ा है
यदि हम चांद की तुलना भारत के साथ करते हैं तो, भारत का कुल क्षेत्रफल 3287000 km² है। वही चांद का क्षेत्रफल क्षेत्रफल 37940000 km² है। क्षेत्रफल के हिसाब से देखें तो, चांद भारत से 11 गुना बड़ा है। वही हम चौड़ाई के मामले में तुलना करके देखते हैं तो, चौड़ाई के बारे में भारत की पूर्व पश्चिम चौड़ाई 2933 किमी है। वही चांद के बारे में देखे तो चांद की उत्तर पश्चिम चौड़ाई 3476 किमी है। मतलब पूर्व पश्चिम चौड़ाई के मामले में भी चांद भारत से बड़ा नजर आता है।
कई मुश्किलों को मात देने के बाद हुई भारत की खोज। भारत की खोज का रोमांचकारी इतिहास।
वही भारत की उत्तर दक्षिण लंबाई 3214 किमी है और चांद की उत्तर दक्षिण लंबाई 3472 किमी है। मतलब उत्तर दक्षिण लंबाई के मामले में भी चांद भारत से बड़ा नजर आता है। इन सभी आंकड़ों से हमें यही पता चलता है कि, चांद भारत से बड़ा है।
क्या दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस चांद से बड़ा है?
क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है। तो क्या रूस चांद से बड़ा है? आइए जानते हैं। आपको बता दें कि, रूस का क्षेत्रफल 17100000 km² है। वही चांद का क्षेत्रफल 37940000 km² है। छेत्रफल में तुलना करें तो, चांद का क्षेत्रफल ज्यादा दिखाई देगा। अर्थात चांद दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस से 2.2 गुना बड़ा है।
चौड़ाई के संदर्भ में देखें तो रूस की पूर्व पश्चिम लंबाई 9000 किमी है। वही चांद की पूर्व पश्चिम लंबाई 3470 किमी है। पूर्व पश्चिम चौड़ाई की तुलना में चांद और रूस से छोटा है। अब बात यदि हम उत्तर दक्षिण की करें तो, रूस की उत्तर दक्षिण लंबाई 4000 किमी है और चांद की उत्तर दक्षिण लंबाई 3472 कि मी है। अर्थात यहां तुलना की जाए तो रूस ही चांद से बड़ा है। मतलब हम कह सकते हैं कि, लंबाई और चौड़ाई के मामले में रूस चांद से बड़ा है। पर क्षेत्रफल के मामले में चांद रूस से बड़ा है।
क्या आप जानते हैं चांद पर कौन-कौन गया है और कितने लोगों ने चांद पर कदम रखा है?
क्या होता यदी चांद दो गुणा बड़ा होता तो
यदि हम मान लेते हैं कि, अगर चांद अपने वास्तविक आकार से 2 गुना बड़ा होता तो क्या होता? आपको बता दें कि, यदि चांद अभी की तुलना में 2 गुना बड़ा होता तो, सूर्य ग्रहण हमारे लिए और अधीक सामान्य होता। चांद के 2 गुना बड़ा होने पर हमें आकाश पहले की तुलना में और अधिक गहरा महसूस दिखाई देने लगता। इसके अलावा चंद्रमा के बड़ा होने के कारण वलयकार सूर्य ग्रहण का अस्तित्व समाप्त हो जाता। पृथ्वी पर जो ज्वार आता है। वह भी अब की तुलना में काफी बड़ा होता। आदि कई सारे बदलाव हमें पृथ्वी पर दिखाई देते। यदि चांद 2 गुना बड़ा होता तो।
सूर्य चांद से कितना बड़ा है (surya chand se kitna bada hai/how big is the sun than the moon)
आप तो जानते ही होगे कि, सौरमंडल में सूर्य सबसे बड़ा है। सूर्य कितना बड़ा है इसका अंदाजा हम इससे लगा सकते हैं कि, यदि सूर्य खोखला होता तो, उसे भरने में हमें 13 लाख पृथ्वी की जरूरत पड़ती। मतलब सूर्य पृथ्वी से 1300000 गुना बड़ा है। यदि हम सूर्य की तुलना चांद के साथ करते हैं तो, सूर्य चांद से 64. 3 मिलियन (64300000) गुना बड़ा है।
पृथ्वी से सूर्य की दूरी? (Prithvi se surya ki duri)
दोस्तों यह थीं चांद कितना बड़ा है (chand kitna bada hai) इसकी विस्तृत जानकारी। आशा करता हूं, यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।
![]() |
ZHIZUKA टेलीस्कोप ज़ूम 90X HD फोकस एस्ट्रोनॉमिकल रिफ्रेक्टर पोर्टेबल ट्राईपॉड स्टैंड के साथ F36050M हाई पावर टेलीस्कोप गिफ्ट बच्चों, वयस्कों, शुरुआती चंद्रमा, अंतरिक्ष, ग्रह, स्टारगेजिंग, वन्यजीव बर्ड वाचिंग डे-नाइट स्काई, शिकार, आउटडोर यात्रा का पता लगाने के लिए। |
⭐⭐⭐⭐ 1444 रेटिंग |
-50% ₹1999 |
Buy now |