Duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg

जाने दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर कौन है जिसने यूट्यूब से 422 करोड़ कमाए (duniya ka sabse bada youtuber kaun hai)

Rate this post

जाने दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर कौन है जिसने यूट्यूब से 422 करोड़ करोड़ कमाए (duniya ka sabse bada youtuber kaun hai)


YouTube के माध्यम से 422 करोड़ रूपए कमाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर PewDiePie उर्फ फेलिक्स केजेलबर्ग है। इस लेख में हम दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग के जीवन के बारे में जानेंगे और जानेंगे उनके परिवार, संपत्ति, लाइफस्टाइल तथा उनके सफलता के बारे में।

Table of Contents

Duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg

पूरा नाम फेलिक्स अरविद उल्फ केजेलबर्ग
अन्य नाम प्यूडिपाई
संपत्ति $ 53 मिलियन (422 करोड़)
जन्म 24 अक्टूबर 1989
आयू 33 साल
जन्म स्थल गोथेनबर्ग (स्वीडन)
पेशा यूट्यूबर, कॉमेडियन
राष्ट्रीयता स्वीडिश
गृहनगर स्वीडन
राशी वृश्चिक

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग का प्रारंभिक जीवन (duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg)

फेलिक्स केजेलबर्ग जिसे दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर कहा जाता है। उनका जन्म 24 अक्टूबर 1989 को स्वीडन में हुआ था। स्वीडन के ही गोथेनबर्ग में उनका पालन पोषण एक अच्छे परिवार में हुआ।

फेलिक्स केजेलबर्ग ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्वीडन के ही गोटेबार्ग होग्रे सैमस्कोला स्कूल से पूरी की। अपने प्रारंभिक शिक्षा को पुरा करने के बाद उन्होने अपने स्नातक की पढ़ाई चल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से पूरी की, यहां से फेलिक्स केजेलबर्ग ने औद्योगिक अर्थशास्त्र और प्रौद्योगिकी प्रबंधन में डिग्री हासिल की।

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग को बचपन से ही कला में रुचि थी। उन्हे मारिया और सोनिक द हेजहोज जैसे विडियो गेम खेलने का काफी शौक था। दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग के बारे में कहा जाता है कि, वे वीडियो गेम के इतने आदि थे कि, उन्होने स्कूल के समय में ही अपने दोस्तों के साथ इंटरनेट कैफे में विडीयो गेम खेलने के लिए अपनी क्लास तक बंद कर डाली थी। इसके अलावा केजेलबर्ग को फोटोशॉप का भी काफी शौक था। इसलिए उन्होने एडोब फोटोशॉप भी सिख ली। दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग के बारे में एक और दावा किया जाता है कि, उन्हे स्कूल जाने के बजाए फोटो एडिटिंग करने में काफी दिलचस्पी थी।

Duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg
felix kjellberg photo credit – Instagram PiwDiePie

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग की फैमिली (duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg family)

पिता का नाम उल्फ क्रिश्चियन केजेलबर्ग
मां का नाम लोट्टा क्रिस्टीन जोहान
बहन का नाम फैनी केजेलबर्ग
पत्नी का नाम मार्जिया बिसोगीन

एक अच्छे परिवार से तालूक रखने वाले फेलिक्स केजेलबर्ग एक स्वीडिश नागरिक है। वे एक ईसाई है। उनके पिता का नाम उल्फ क्रिश्चियन केजेलबर्ग है, जो कॉरपोरेट में कार्यकारी अधिकारी है। उनकी माता का नाम क्रिस्टीन जोहाना है। केजेलबर्ग की माता भी पेशे से एक सुचना अधिकारी थी।फेलिक्स केजलबर्ग को एक बडा भाई और एक बहन है। उनके बहन का नाम फैनी केजेलबर्ग हैं।

उनके पर्सनल लाइफ के बारे में बात करे तो, दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग की शादी हो चुकी है। उनके पत्नी का नाम मार्जिया बिसोगीन हैं। जो इटली की एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया सेलिब्रिटी, फैशन डिजाइनर और बिजिनेस वूमेन है।

जानकारी के मुताबिक़, फेलिक्स केजेलबर्ग और मार्जिया बिसोगीन दोनों एक दूसरे को 8 साल से डेट कर रहे थे। इतने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होने 19 अगस्त 2019 को शादी की। कहा जाता है कि, शादी के बाद दोनों इंग्लैड में गुमनामी का सामान्य जीवन जीते थे।

Duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg wife
felix kjellberg with wife photo credit – Instagram PiwDiePie

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग हाइट (duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg height)

PewDiePie उर्फ फेलिक्स केजेलबर्ग एक अच्छे कदकाठी वाले स्मार्ट और हैंडसम व्यक्ती है। फेलिक्स केजेलबर्ग की हाइट 5 फिट 11 इंच है और उनका वजन लगभग 75kg हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग के दिखने की बात करे तो, वे दिखने में एकदम गोरे तथा उनके बाल भी गोरे है। इसके अलावा उन्हें भगवान ने नीली आंखें और एक प्यारी मुस्कान दी है, जो उनके स्मार्टनेस में चार चांद लगाती है।

फेलिक्स केजेलबर्ग की एक सफल यूट्यूबर बनने की कहानी (The story of Felix Kjellberg becoming a successful YouTuber)

आपको जानकर हैरानी होगी कि, फेलिक्स केजेलबर्ग जिन्हे दुनिया सबसे बड़ा यूट्यूबर के नाम से जानती है। उन्होने इसमें सफलता पाने के पहले कई काम किए। भलेही उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी थी। पर उनके घरवालों ने उन्हे आर्थिक मदद करने से इन्कार कर दिया था। इसलिए दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग ने यूटयूब में सफलता पाने से पहले एक बंदरगाह पर कप्तान के रुप में भी काम कर अपने खर्चे चलाए थे। केजेलबर्ग को फोटोशॉपी का भी काफी शौक था। इसलिए उन्होंने अपने फोटोशॉप कला की प्रिंटे बेचकर पैसे कमाए। कहा जाता है कि, इसी समय पर फेलिक्स केजेलबर्ग ने अपना यूटयूब चैनल PewDiePie बनाया। जिसे उन्होने यूटयूब पर 29 अप्रैल 2010 को शुरू किया था। एक अच्छे फोटोग्राफर होने के चलते उन्हें स्कैडिनेवियाई विज्ञापन एजेंसी मे प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका भी मिला था। लेकिन यूट्यूबर के रुप में अपना करियर बनाने की सोचने वाले फेलिक्स केजेलबर्ग ने अपने यूटयूब करियर के लिए इस प्रशिक्षण को करने से इन्कार कर दिया था और अपना पूरा फोकस अपने चैनल पर किया था।

जानकारी के मुताबिक़, शुरूआत में फेलिक्स केजेलबर्ग ने अपने यूटयूब चैनल PewDiePie पर गेम कमेंट्री वाले वीडियो अपलोड किए। इन वीडियो गेम कमेंट्री में भी उन्होने माइनक्राफ्ट और एक्शन गेम के कमेंट्री पर विशेष ध्यान दिया।

आपको बता दें कि, दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग के चैनल ने पहली बार लोकप्रियता लेट्स प्ले वीडियो गेम सीरीज से हासिल की। इसमें खासकर एमनेशिया द डार्क डिसेंट यह गेम प्रमुख था। साल 2012 में फेलिक्स केजेलबर्ग ने मेकर स्टूडियो के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया। इस कॉन्ट्रैक्ट से उनके चैनल को और ग्रोथ करने में काफी मदद मिली।

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग ने भी एक गलती अपने यूट्यब करियर के दरम्यान की थी। जिसके लिए उन्होने बाद में माफी भी मांगी थी। दरसल फेलिक्स केजेलबर्ग ने अपने यूटयूब चैनल पर बलात्कार का मजाक उड़ाने वाले कुछ वीडियो अपलोड किए थे, जो वायरल होने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। बाद मे उन्होने एक पोस्ट टंबलर पर पोस्ट कर माफी मांगी थी। पोस्ट में उन्होने कहा था कि, “वह कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते हैं और उन्होने जो कुछ भी किया, उससे अगर किसी का दिल दुखा है तो, वह उसके लिए क्षमा चाहते हैं।”

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग ने चैनल चालू करने के महज तीन साल बाद (2013 में) ही 6 मिलियन सब्क्राइबर्स पर प्राप्त कर लिए थे। उनके विडियोज का जादू पूरे दुनिया में तहलका मचा रहा था और वक्त के साथ यह सब्क्राइबर्स का आंकड़ा बढ़ते चला जा रहा था। अपने चैनल पर 6 मिलियन सब्क्राइबर्स प्राप्त करने पर फेलिक्स केजेलबर्ग ने यूट्यूब पर अपनी अच्छी पहचान बनाई। जिसके कारण उन्हें सिंगापुर में हुए स्टारकाउंट सोशल स्टार अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा फेलिक्स केजेलबर्ग दुनिया के दूसरे ऐसे यूट्यूबर बने जिनके सबसे ज्यादा फॉलोअर सोशल मीडिया पर है। कम समय में सबसे ज्यादा सब्क्राइबर्स प्राप्त करने पर फेलिक्स केजेलबर्ग ने अपने उपलब्धी के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है।

आपकों बता दें कि, 2014 में मेकर स्टुडियो ने आईफोन यूज करने वालों के लिए PiwDiePie के वीडियो दिखने में आसानी हो इसलिए PiwDiePie का एक एप्लीकेशन भी आईफोन के लिए जारी किया। ताकी लोग आसानी से उनके विडियोज देख सके और उन्हे शेयर कर सके।

2010 से अपना यूट्यूब चैनल बनाने से लेकर 2015 तक दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग ने अपने चैनल पर वीडियो गेम की एक लम्बी श्रुखला अपलोड की। लेकिन 2015 के बाद देखा गया है कि, उन्होने अपने चैनल के नीच में कुछ बदलाव किया है। अब वे ना सिर्फ गेम के वीडियो बल्की वायरल चुनौतियां, अन्य यूट्यूबर की नकल करने वाले वीडियो भी बनाने लगे थे।

वक्त के साथ फेलिक्स केजेलबर्ग ने दौलत और शोहरत दोनो हासिल की और नए नए रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। जिनमे से एक रिकॉर्ड “दुनियां का सबसे बड़ा यूटयूबर” यह है।

पर साल 2018 में भारतीय चैनल T-Series से फेलिक्स केजेलबर्ग के चैनल को चुनौती मिलने लगीं। जिसके चलते दुनिया का सबसे बेस्ट चैनल होने का औदा खोने का डर फेलिक्स केजेलबर्ग को लगने लगा। उन्होने भी T-Series को टक्कर देने के लिए अपने चैनल पर T-Series Diss TRACK नाम के शीर्षक के साथ एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें फेलिक्स केजेलबर्ग ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र किया। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और अंत में भारतीय चैनल T-Series ने PiwDiePie चैनल को मात दे कर दुनिया का सबसे बड़ा चैनल बना।  आज 2022 में भी यह रिकॉर्ड एक भारतीय चैनल T-Series के ही नाम पर दर्ज है।

लेकिन भलेही उनके चैनल ने दुनिया का सबसे बड़ा चैनल होने का खिताब खो दिया हो। पर आपको बता दें कि, जब दुनियां का सबसे बडा यूट्यूबर कौन है? तो इसके लिए आज भी फेलिक्स केजेलबर्ग ही जानें जाते है। क्युकी दुनियां का सबसे बडा यूट्यूबर का रिकॉर्ड उनके ही नाम आज भी दर्ज है।

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग भी विवादों से कुछ अछूते नहीं हैं

आपकों बता दें कि, जैसे व्यक्ती के पास दौलत और शोहरत आती है। उसके साथ विवाद भी फ्री में आते हैं। PiwDiePie के मालिक फेलिक्स केजेलबर्ग भी अपने कुछ हरकतों के कारण अक्सर विवादों में घिर जाते थे। आपको बता दें कि, फेलिक्स केजेलबर्ग के कुछ विडियोज नस्लीय प्रतीत होते थे। उनके द्वारा नस्लीय भेदभाव किए जाने पर उनपर हमेशा यह आरोप होता रहा है कि, वे नस्लवादी हैं। उनके कुछ वीडियो नस्लीय भेदभाव से जुड़े होने पर खुद youtube ने भी उनके कुछ विडीयो बैन किए हैं।

आपको बता दें कि, दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग खुद भी कुछ विवाद खड़े करते हुए प्रतीत होते है। केजेलबर्ग ने जो वॉल्ट डिजनी कंपनी के सीईओ के साथ भी विवाद खड़ा किया था। यहां तक कि, जिस मेकर स्टुडियो के जरिए उन्होने अपने चैनल का विकास किया था उसके साथ भी केजेलबर्ग ने विवाद खड़ा किया था। हम पहले ही यहां क्लियर कर देते हैं कि, ये जो विवाद है। ये किसके तरफ़ से पहले शुरू हुए हैं इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग का T-Series के साथ विवाद (duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg ka T-Series ke sath vivad)

आप तो जानते ही हैं कि, दुनिया का सबसे बड़ा चैनल कौन सा है तो, वह है भारतीय चैनल T-Series। T-Series को दुनिया का सबसे लोकप्रिय चैनल भी कहा जाता है। आपको बता दें कि, फेलिक्स केजेलबर्ग ने एक वीडियो के जरिए T-Series का मजाक उड़ाया था। जिसके कारण T-Series कंपनी ने दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कंपनी की रिप्यूटेशन खराब करने को लेकर PiwDiePie चैनल पर भारत में बैन लगा दिया था। बाद मे एक न्यूज़ रिपोर्ट निकल कर आई थी कि, PiwDiePie के मालिक फेलिक्स केजेलबर्ग और T-Series कंपनी ने इस मामले को सुलझा लिया है।

दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग नेट वर्थ (duniya ka sabse bada youtuber felix kjellberg net worth)

2022 के डेटा के मुताबिक़ फेलिक्स केजेलबर्ग की कुल संपत्ति 53 मिलियन डॉलर (422 करोड़) हैं। फेलिक्स केजेलबर्ग मुख्य रूप से यूट्यूब से अर्थात ऑनलाइन से पैसा कमाते है। क्युकी उनके चैनल PiwDiePie पर 108  मिलियन से अधिक subscribers है। 2022 के आंकड़े बताते हैं कि, उनके चैनल पर 4500 से ज्यादा विडियो है। जिन पर 28.4 अरब से अधीक व्यूव हैं। एक बड़ा ग्राहक बेस उनके पास होने के कारण उन्हें कई विज्ञापन सौदे मिलते हैं।

दोस्तों यह थीं दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर फेलिक्स केजेलबर्ग की जीवनी यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताए। यदी आप भी youtube channel बनाने का सोच रहे हैं तो, खरीदे बेस्ट ऑफर में youtube video making accessories kit (made in India)

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं