Skip to content

घड़ी फूल (ghadi phool) एक असाधारण बेल जिसे ईसा मसीह के प्रतीक के रुप में याद किया जाता है

घड़ी फूल (blue passion flower)
4.5/5 - (4 votes)

घड़ी फूल (ghadi phool) जिसे अंग्रेज़ी में blue passion flower भी कहते है। यह एक “पैसीफ्लोरा कैरूला” फूलों के परिवार से आता है।

घडी फूल की जानकारी

  • नाम – घड़ी फूल
  • साइंटिफिक नाम – blue passion flower
  • परिवार – पैसीफ्लोरासी/पैसीफ्लोरा कैरुला
  • प्रकार – बेल/फुल
  • उंचाई – 16 से 32 फिट (5 से 10 मीटर)
  • अनावरण – पूर्ण सूर्य प्रकाश
  • मिट्टी – सामान्य अच्छी
  • फूल का समय – मई से अक्टूबर

घडीफूल मुख्य रूप से उष्णकटीबंधीय क्षेत्रों में खास कर अमेरिका में पाया जाता है। इस घड़ी फूल के बारे में कहा जाता है कि, यह फुल अक्सर गर्म इलाकों में आता है। गर्म इलाकों में इस घड़ी फूल की खेती भी बड़े पैमाने पर होती हैं।

घड़ी फूल का इतिहास

आपकों बता दें कि, घड़ीफूल का इतिहास काफी पुराना है। इस फूल के बारे में कहा जाता है कि, यह घड़ी फूल मोक्तेजुमा के शासन में, शासक एजेक्ट लॉर्ड के बगीचे में पहले उगाया जाता था। बाद में यह घडी फूल 17 वी शताब्दी मे युरोप में पहली बार आम जनता के सामने आया। जिसके बाद इस घडी फूल का इस्तेमाल ओषधि बनाने में किया गया। कहा जाता है कि, यह फूल अपने औषधि गुणों के कारण युरोप में काफी लोकप्रिय हुआ। इस घड़ी फूल का इस्तेमाल एक प्रसिद्ध एंटिस्पास्मेडिक एजेंट के रुप में औषधि बनाने में मददगार साबित हुआ।

घड़ी फूल की खेती

आपको बता दें कि, घड़ी फूल को आप अपने खेतो मे तथा आंगन में भी लगा सकते हैं। इस घड़ी फूल को लगाने का सही समय पतझड़ और वसंत ऋतु है। इन ऋतुओं में इस घडी फूल के बेल को लगाने पर, यह फूल इस बात की ज्यादा परवाह नहीं करता है कि, उसे किस मिट्टी में लगाया है। क्योंकि ये फूल किसी भी मिट्टी में जिंदा रहने में सक्षम है। पर हां! यदि घड़ी फूल को समृद्ध और अच्छी जल निकासी मिट्टी में लगाया जाता है तो, इस घड़ी फूल का पौधा खुद को काफी आरामदायक महसूस करेगा।

आपकों बता दें कि, घडी फूल को सर्दियों मे लगाने से बचे। क्योंकि सर्दियों मे ये फूल ना के बराबर आते हैं। तथा यदी ये इस फूल का पौधा आता भी है तो, वह सर्दी के कारण सुख भी सकता है। इसके अलावा इस घडी फूल को गर्मी के मौसम में भी ना लगाए। क्युकी उस समय भी यह तेज धूप के कारण जल सकता है।

यदि आप इन घड़ी फूलों को लगाना चाहते हैं तो, आप इन्हे पतझड़ और वसंत ऋतु में लगाए। क्युकी इस मौसम में इस फूल का पौधा काफी खिलता है। पर याद रखें, इस फूल ने सर्दी पड़ने से पहले अपने जड़ों को विकसित कर लेना चाहिए। तभी बात बनेंगी।

घड़ी फूल का उत्पादन दोगुना कैसे करें

यदी आप घड़ी फूल की खेती करना चाहते हैं तो, आपके मन मे भी यह सवाल जरुर आया होगा कि, घड़ी फूल का उत्पादन दोगुना कैसे करें? आपको बता दें कि, आप इस फूल के उत्पादन को काफी आसानी से दोगुना कर सकते हैं। यदि आप इस फूल के बुवाई करने के बाद समय पर इसकी कटिंग करते हैं तो, यह यकीनन आप फूल के उत्पादन को डबल कर सकते हैं।

जून और सितंबर तक का समय एक आदर्श समय है पौधे के कटिंग का। यदि इस दौरान इस घडी फूल की ठीक से कटिंग की जाती है तो, फूलों का उत्पादन बढ़ सकता है।

आप सोच रहे होंगे कि, इस फूल के पौधे की कटिंग करना कठिन होगा। आपकों बता दें कि, यह काम बहुत सरल है। आप घड़ी फूल के नए तनों को, जिनको अभी तक फूल नहीं आए हैं। उन्हे आप 6 इंच से काट सकते हैं।

घड़ी फूल की कटिंग को यदी आप गर्म तथा नम वातावरण में करते हैं तो, यह इस फूल के पौधे के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

घड़ी फूल को कब पाणी दे

घड़ी फूल को उसके बुवाई के बाद वक्त पर पाणी दे। गर्मी के दौरान यदी तेज धूप है तो, ज्यादा पाणी दे। पर ध्यान रहें पाणी देने से पहले एक बार जरूर देखे कि, शायद बारिश होती हैं या नहीं। यदि बारिश होने की संभावना है तो, पाणी ना दे। क्योंकि ज्यादा पाणी होने से भी पौधा खराब हो सकता है।

घडी फूल की प्रजातियां

घड़ी फूल जो पैसीफ्लोरा कैरूला परिवार से आते है आपको बता दें कि, इस परिवार मे घड़ी फूल की 500 से अधिक प्रजातियां हैं। ये सभी प्रजातियां अपने अलग अलग गुणों से भरपूर है और तो और ये सभी प्रजातियां समान जलवायु तथा समान मिट्टी को भी साझा नही करती है।

लेकिन आपको बता दें कि, यह एकमात्र ऐसी प्रजाती है। जो व्यवहारिक रूप से किसी भी समशीतोष्ण मौसम में और किसी भी क्षेत्र मे आ सकती है।

घड़ी फूल के बारे में रोचक तथ्य

1) घड़ी फूल काफी कठोर होता है। क्योंकि यह -10 डिग्री तक के तपमान में भी जीवित रह सकती है।

2) घड़ी फूल को कभी कभार फल भी आते हैं। लेकिन उनमें बीज तथा मास नही होता है। ये फल खोकले होते है।

3) घड़ी फूल को मसीह के प्रतीक के रुप में याद किया जाता है। इसलिए इस फूल का नाम घड़ी फूल, जुनून फूल आदि है।

4) यह फूल बाकी फूलों की तरह ही एक धार्मिक फूल है।

???? दुनिया की अनोखी फूल घड़ी जो फूलों के जरीए वक्त बताती है (L’Horloge Fleurie)

घड़ी फूल के चिकित्सक गुण

1) घड़ी फूल का अर्क तंत्रिका तंत्र को शांत करने के लिए प्रसिद्ध है। यह फूल कृत्रिम निद्रावस्था के गुण से भी भरपूर है।

2) अधिक काम का बोझ अर्थात चिंता को कम करने के लिए यह घड़ी फूल काफी फायदे मंद है।

3) इस घड़ी फूल की सबसे अच्छी बात यह है कि, इसके प्रयोग से न तो नशा होता है और न ही कोई बिमारी।

4) घड़ी फूल का एक और औषधि गुण यह है कि, इस फूल के बदौलत मासिक धर्म का दर्द ठीक किया जा सकता है।

5) घड़ी फूल मे मौजुद एंटीस्पास्मोडीक गुण अस्थमा, उच्च रक्तचाप, धड़कन या मांसपेशियों में ऐंठन के मामले भी काफी सहायक है।

घडी फूल इनडोर प्लांट के रुप में भी काम करता है

आपकों बता दें कि, घड़ी फुल को आप एक दीवार के सहारे जाली लगाकर बढ़ा सकते हैं। यह घडी फूल वास्तव मे आपके इनडोर प्लांट को सुशोभित कर सकते हैं।

दोस्तों यह थीं घडी फूल की विस्तृत जानकारी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।

 

स्त्रोत – 

https://www-nature–and–garden-com.translate.goog/gardening/blue-passion-flower-care.html/amp?_x_tr_sl=en&_x_tr_tl=hi&_x_tr_hl=hi&_x_tr_pto=op,sc

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं