Last Updated on 12 months by Sandip wankhade
इस लेख में हम हिंदी दिवस के मौके पर आपको बताएंगे हिंदी में किस भाषा के शब्द अधिक है। (Hindi mein kis bhasha ke shabd adhik hai/ Which language has more words in Hindi?)
हिंदी विश्व के सभी प्रमुख भाषाओं में से एक भाषा है। यह विश्व स्तर पर तीसरी ऐसी भाषा है, जो सबसे ज्यादा बोली जाती है। हिंदी हमारे देश की एक राजभाषा भी है। पर यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है। आपको बता दें कि संविधान के अनुसार किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त नहीं है। इसलिए हिंदी केवल एक राजभाषा है।
दुनिया की सबसे ताकतवर भाषाओं में से एक हिंदी भाषा। जानते है इस भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
हिंदी में संस्कृत भाषा के शब्द अधिक है (hindi mein sanskrit bhasha ke shabd adhik hai/Sanskrit language words are more in Hindi)
विश्व के प्राचीन भाषाओं में से एक संस्कृत भाषा एक प्रमुख भाषा है। शोध बताते हैं कि, संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। तथा संस्कृत भाषा को देव भाषा भी कहा जाता है। सभी भाषाओं की जननी होने के कारण संस्कृत से ही हिंदी भाषा की उत्पत्ति हुई है ऐसा कुछ विशेषज्ञ मानते हैं। हिंदी भाषा में मौजूद तत्सम शब्द जैसे अग्नि, दुग्ध, दंत, मुख, पद आदि संस्कृत की ही देन है। इसके अलावा हिंदी भाषा में मौजूद तद्भव शब्द जैसे दूध, दांत, मुंह आदि संस्कृत भाषा से ही आए हैं। जो वर्तमान में हिंदी भाषा के अंग बने हैं। अर्थात हिंदी में संस्कृत भाषा के शब्द अधिक है (hindi mein sanskrit bhasha ke shabd adhik hai)
ऐसे ही देवभाषा नहीं कहलाती है संस्कृत, संस्कृत के हैरान करने वाले रहस्य
हिंदी में अरबी भाषा के शब्द अधिक है (hindi mein Arabi bhasha ke shabd adhik hai/Arabi language words are more in Hindi)
आपको बता दें कि, हिंदी में सबसे अधिक शब्द संस्कृत के बाद अरबी भाषा के हैं। यह भाषा अरब देशों में सबसे अधिक बोली जाती है। तथा अरब आक्रमण के साथ ही अरबी भाषा भारत में आई है। इसी वजह से अरबी भाषा के शब्दों को हिंदी भाषा में जगह मिल पाई है अर्थात हम कह सकते हैं कि, हिंदी में सबसे अधिक शब्द संस्कृत के बाद अरबी भाषा के हैं (hindi mein Arabi bhasha ke shabd adhik hai)
हिंदी में फारसी भाषा के भी शब्द अधिक है (hindi mein farsi bhasha ke bhi shabd adhik hai/Farsi language words are more in Hindi)
संस्कृत, और अरबी भाषा के बाद हिंदी में सबसे अधिक शब्द फारसी भाषा के है। फारसी भाषा ईरान, अफगानिस्तान आदि देशों की एक प्रमुख भाषा है। आपको बता दें कि, भारत पर ना केवल अरब आक्रमण हुए हैं। बल्कि ईरान और अफगानिस्तान से भी आक्रमण हुए हैं। ईरानी और अफगानी आक्रमनो के साथ ही फारसी भाषा भारत में आई। आपको बता दें कि, वर्तमान में हिंदी में मौजूद आराम, अफसोस, नमक, दुकान, हफ्ता आदि जो शब्द है। वह शब्द असल में फारसी भाषा के शब्द है। जो ईरानी और अफगानी आक्रमण के साथ भारत आए और हिंदी के अभिन्न अंग बने। मतलब हम कर सकते हैं की संस्कृत और अरबी भाषा के बाद हिंदी में सबसे अधिक शब्द फारसी भाषा के हैं। (hindi mein farsi bhasha ke bhi shabd adhik hai)
हिंदी में तुर्की भाषा के भी शब्द अधिक है (hindi mein Turki bhasha ke bhi shabd adhik hai/Turkish language words are more in Hindi)
आपको बता दें कि, तुर्की भाषा एक व्यापक भाषा है। यह भाषा मूल रूप से मध्य एशिया की भाषा मानी जाती है। जी हां! दोस्तों, मध्य एशिया! यह वही भूखंड है, या भाग है। जहां का बाबर निवासी था। बाबर के भारत आक्रमण के साथ ही यह तुर्क भाषा भारत में आई। जिसने अपना भी योगदान हिंदी भाषा में दिया। अर्थात संस्कृत, अरबी और फारसी भाषा के बाद हिंदी में सबसे अधिक शब्द तुर्की भाषा के हैं। (hindi mein Turki bhasha ke bhi shabd adhik hai) आपको बता दें कि, तोप, काबू, तलाश, बेगम आदि शब्द तुर्की भाषा के शब्द है जो, अब हिंदी के शब्द माने जाते हैं।
हिंदी में अंग्रेज़ी भाषा के भी शब्द अधिक है (hindi mein angrezi bhasha ke bhi shabd adhik hai/English language words are more in Hindi)
संस्कृत, अरबी, फारसी, तुर्की की तरह ही अंग्रेजी भाषा के शब्द हिंदी में सबसे अधिक है। आपको बता दें कि, पेन, कार, टिकट, स्कूल आदि शब्द जो, हमें हिंदी के शब्द प्रतीत होते हैं। असल में यह शब्द अंग्रेजी भाषा के शब्द है जो, अंग्रेजों के साथ भारत आए और हमेशा के लिए हिंदी के बनकर रह गए। आज भले ही अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए हो। लेकिन ये शब्द आज भी हमारे बनकर रह गए हैं। अंग्रेजी भाषा एक यूरोपियन भाषा है जो, दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है।
हिंदी साहित्य के टॉप रोचक तथ्य
दुनिया की सबसे ताकतवर भाषाओं में से एक हिंदी भाषा। जानते है इस भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
अंत में हम आपको बताना चाहते हैं कि, हिंदी में सबसे अधिक शब्द संस्कृत भाषा के हैं। इसके बाद अरबी, फारसी, तुर्की और अंत में अंग्रेजी भाषा के शब्द हिंदी में सबसे अधिक है।
दोस्तों यह जानकारी आपको इससे पहले क्या पता थी। यदि नहीं तो, आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि यह जानकारी आपको कैसी लगी।