Last Updated on 2 months by Sandip wankhade
महाभारत में कितने सैनिक थे? mahabharat me kitne sainik the, कौरवों की सेना कितनी थी, पांडवों की सेना कितनी थी, महाभारत युद्ध में कितने सैनिकों ने भाग लिया? अक्षौहिणी सेना, 18 अक्षौहिणी सेना की संख्या कितनी है?
महाभारत: इतना महान युद्ध, जिसकी चर्चा आज भी होती है। महाभारत दुनिया के सबसे लंबे महाकाव्यों में से एक है, और यह दो परिवारों, पांडवों और कौरवों के बीच एक महान युद्ध की कहानी कहता है। यह युद्ध कुरूक्षेत्र की रणभूमि पर लड़ा गया था और यह 18 दिनों तक चला था।
महाभारत एक जटिल और दिलचस्प कहानी है और यह काफी विद्वानों की बहस का विषय रही है। महाभारत के बारे में सबसे दिलचस्प सवालों में से एक यह है कि महाभारत में कितने सैनिक थे?
आपको बता दूं कि, इस प्रश्न का कोई निश्चित उत्तर नहीं है, इस बारे में विद्वानों में काफी बहस होती है। क्युकी सैनिकों के संख्या को लेकर काफी जटिलता है। यदी हम महाभारत में वर्णित संख्या के वर्णन को देखते हैं तो, एक अलग संख्या हमारे सामने आती है। वही यदी हम तथ्यों पर विचार करें तो संख्या अलग आती। इस लेख में हम आपको उन सभी आंकड़ों के बारे में विस्तार से बताएंगे जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, महाभारत में कितने सैनिक थे?
महाभारत में कितने सैनिक थे?

महाभारत में कितने सैनिक थे? mahabharat me kitne sainik the
महाभारत में कितने सैनिक थे पहला तर्क:
जब हमने पत्रिका न्यूज की पोस्ट पढ़ी तो उसमें हमें सैनिकों को लेकर कुछ जानकारी मिली जो कुछ इस प्रकार थी, “धृतराष्ट्र पांडव पुत्र युधिष्ठिर से युद्ध में मारे गए योद्धाओं की संख्या पूछते हैं। धृतराष्ट्र के इस सवाल का जवाब देते हुए पांडव पुत्र युधिष्ठिर कहते हैं कि, इस युद्ध में 1 अरब 66 करोड़ 20 हजार वीर मारे गए हैं। इनके अलावा 24 हजार 165 वीरों का कोई पता ही नहीं है।” अर्थात इस कथन के अनुसार महाभारत के युद्ध में 166 करोड़ 20 लाख 44 हजार 165 सैनिक मारे गए थे।
वही महाभारत महाकाव्य का हवाला देते हुए दैनिक जागरण की पोस्ट बताती है कि, इस युद्ध के पश्चात केवल कौरवों के तरफ से 3 और पांडवों के तरफ से 15 वीर जीवित बचे थे। अर्थात महाभारत युद्ध के बाद कुल 18 वीर जीवित बचे थे। यदी हम इन सभी आंकड़ों को मिला लेते हैं तो, हमे एक संख्या मिलती है। जो हमे बताती है कि, महाभारत में कितने सैनिक थे?
इन सभी जानकारी के मुताबिक, जो महाभारत महाकाव्य का हवाला देते हुए हमे बताई गई है, उसके अनुसार “महाभारत में 166 करोड़ 20 लाख 44 हजार 183 सैनिक थे।”
महाभारत में कितने सैनिक थे दूसरा तर्क:
हमारा दूसरा तर्क अक्षौहिणी सेना का है। आप तो पढ़ा या टेलीविजन शो पर देखा होगा कि, महाभारत में 18 अक्षौहिणी सेना ने भाग लिया था। इन 18 अक्षौहिणी सेना, जिसमें से कौरवों के तरफ से लड़ने वाली अक्षौहिणी सेना की संख्या 11 थी तो वही पांडवों के तरफ से महाभारत युद्ध लड़ने वाले अक्षौहिणी सेना की संख्या 7 थी।
अब यदी हम अक्षौहिणी सेना की बात करें तो, महाभारत में कितने सैनिक थे? इसका जवाब अलग निकल कर आता है। आपको बता दें कि, अक्षौहिणी शब्द एक संस्कृत भाषा का शब्द है। जो माप को दर्शाता है। अक्षौहिणी प्राचीन भारत में सेना का माप हुआ करता था।
आपको बता दें कि, इस माप के मुताबिक एक अक्षौहिणी सेना के चार भाग होते हैं जो कुछ इस प्रकार है- हाथी सवार, रथ सवार, घोड़ सवार और पैदल सैनिक।
तर्क के अनुसार एक घोडे पर एक घोड़ सवार बैठा होगा, हाथी पर कम से कम दो व्यक्तियों का होना जरूरी है, एक हाथी को संभालने वाला जिसे हम फिलवान कहते और दूसरा लडने वाला योद्धा, इसी प्रकार एक रथ में दो मनुष्य रहे होंगे एक रथ संभालने वाला जिसे सारथी कहते हैं और दूसरा योद्धा, रथ को चार घोडे रहे होंगे जिनके आसपास 5 पैदल सैनिक होते हैं।
अब 1 रथ, 1 गज 3 घुड़सवार और 5 पैदल सैनिक मिलाकर एक पत्ती बनती है। और 3 पत्ती का मिलकर एक सेनामुख बनता है। और 3 सेनामुख का मिलकर एक गुल्म बनता है। और 3 गुल्म को मिलकर एक गण बनता है। 3 गण की मिलकर वाहिनी होती है। 3 वाहिनी की पृतना और 3 पृतना की चमू होती है वही 3 चमू को मिलाकर एक अनिकिनी बनती है और 10 अनिकिनी की एक अक्षौहिणी सेना बनती है।
अब इन सभी में मौजूद रथ, हाथी, घुड़सवार और पैदल सैनिकों की संख्या को देखे तो, हमें पता चलेगा कि, एक अक्षौहिणी सेना में 21,870 रथ होते हैं और 21,870 हाथी होते और 65,610 घोड़े होते हैं और 1 लाख 9 हजार 350 पैदल सैनिक होते हैं। इन सभी का जोड़ यदी किया जाता है तो, तब हमें जो अंतिम सैनिकों का आंकड़ा एक अक्षौहिणी सेना में मौजूद सैनिकों को मिलाकर आता है, वह है 2 लाख 18 हजार 700. अर्थात एक अक्षौहिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होते हैं।
अब कौरवों की तरफ से 11 अक्षौहिणी सेनाएं लड़ी थी। जिनमें कुल 24 लाख 5 हजार 700 सैनिक थे। अर्थात कौरवों की तरफ से 24 लाख 5 हजार 700 सैनिक महाभारत युद्ध लड़ रहे थे।
वही पांडवों की तरफ से 7 अक्षौहिणी सेनाएं लड़ी थी। जिनमें कुल 15 लाख 30 हजार 900 सैनिक थे। अर्थात पांडवों की तरफ से 15 लाख 30 हजार 900 सैनिक महाभारत युद्ध लड़ रहे थे।
कौरवों और पांडवों की तरफ से लड़ने वाले कुल 18 अक्षौहिणी सेना की बात करें तो लगभग 40 लाख सैनिक महाभारत युद्ध लड़ रहे थे। अर्थात 18 अक्षौहिणी सेना में 40 लाख सैनिक थे । अर्थात महाभारत में कुल 40 लाख सैनिक थे।
यह महाभारत में बताए गए अक्षौहिणी सेना के तर्क पर आधारित उत्तर है।

महाभारत में कितने सैनिक थे? mahabharat me kitne sainik the
महाभारत में कितने सैनिक थे तीसरा तर्क:
महाभारत में कितने सैनिक थे उसका तीसरा तर्क कुछ और ही बयां करता है। महाभारत महाकाव्य विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञ तथा बाकी इतिहास के जानकारों का मानना है कि, यह संख्या काफी अधिक होंगी। क्योंकि इस युद्ध में न केवल सैनिक बल्की कई सारे आम नागरिक भी शामिल थे। जो दोनों तरफ से मौजूद थे। यू कहे तो, ये आम नागरिक आपने राजा के कट्टर समर्थक थे। जो अपने राजा को युद्ध में मदद करने के लिए सैनिकों की तरह लड़े। अर्थात यदी हम आम नागरिकों को और लड़ने वाले सैनिकों की बात करें तो महाभारत में युद्ध लड़ने वाले सैनिकों का आंकड़ा करोड़ों में चला जाता है। अर्थात सैनिक और आम नागरिक मिलाकर महाभारत करोड़ों लोगों ने लड़ा था।
कुछ अनुमानों के अनुसार महाभारत को मानव इतिहास का सबसे घातक युद्ध बनाता है। महाभारत युद्ध का पैमाना चौंका देने वाला है, और इससे होने वाली तबाही की कल्पना करना कठिन है। युद्ध में लाखों लोग मारे गए, और इसके कारण पूरे शहर भी नष्ट हो गए।
महाभारत युद्ध विनाशकारी शक्ति की याद दिलाता है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे हर उस व्यक्ति को पढ़ना चाहिए जो संघर्ष की कीमत को समझना चाहता है। धर्म और अधर्म को समझना चाहता है।
प्रिय पाठक वर्ग आशा करता हूं आपको इस लेख से अब कल्पना आई होंगी कि, महाभारत में कितने सैनिक थे। जानकारी पसंद आए तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।