Skip to content

जाने mpin kya hota hai तथा mpin full form

जाने mpin kya hota hai तथा mpin full form
5/5 - (2 votes)

Last Updated on 11 months by Sandip wankhade

जाने mpin kya hota hai तथा mpin full form


वर्तमान में हम बहुत से लेनदेन ऑनलाइन या मोबाईल से कर रहे हैं। फिर चाहे कोई भूगतान करना हो या फिर किसी को पैसे देने हो। अब हम पहले जैसा नकद हस्तांतरण नही कर रहें हैं। अर्थात हम वर्तमान में कैशलस की तरफ बहुत बढ़े हैं। mpin भी डिजिटल व्यवहार से जुड़ा एक प्रयोग है। इस लेख में हम यही जान रहे हैं कि, mpin kya hota hai तथा mpin full form क्या होता है। क्यों जरुरी है mpin। आइए जानते हैं, mpin से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी।

mpin kya hota hai (what is mpin)

Mpin kya hota hai? आपको बता दें कि, mpin एक mobile banking पिन होता है। इसका इस्तेमाल मोबाइल के जरिए कोई भी लेनदेन व्यवहार करने के लिए करते हैं। मतलब mpin एक लेनदेन करने का पिन या पासवर्ड होता है। जैसे ATM का पिन होता है, वैसे ही यह भी mobile banking का पिन होता है। जैसे बीना पिन के हम ATM से पैसे नहीं निकाल सकते है, ठीक वैसे ही mpin के बीना हम mobile banking नही कर सकते है। अर्थात mpin के बीना ट्रांजेक्शन ही पुरा नही होता है।mpin दर्ज करने के बाद ही ट्रांजेक्शन पूरा होता है। आपको बता दें कि, mpin 4 अंकों का या फिर 6 अंकों का होता है। जिसका इस्तेमाल मोबाईल के जरिए लेनदेन के लिए किया जाता है। इस mpin के बीना कोई लेनदेन संभव नहीं है।

MPIN का फुल फॉर्म (mpin full form)

जैसा कि आपने जाना कि, mpin मोबाइल के जरिए लेनदेन करने का पिन होता है। यदी हम mpin full form की बात करें तो, mpin full form “mobile banking personal Identification number” ऐसा होता है। हिंदी में बात करें तो, mpin का full from “मोबाइल बैंकिंग व्यक्तिगत पहचान संख्या” ऐसा होता है।

MPIN full form in english – Mobile Banking Personal Identification Number

MPIN full form in hindi – मोबाइल बैंकिंग व्यक्तिगत पहचान संख्या

MPIN का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है

जैसा की हमने जाना कि, mpin full form “Mobile Banking P Identification Number” होता है। इससे आपको थोडा बहुत अंदाजा लग गया होगा कि, इसका इस्तेमाल किस लिए किया जाता होगा। इस mpin के इस्तेमाल से हम

Mobile banking app

SMS Banking

USSD Banking

UPI Banking

IMPS, RTGS, IVR

आदी कुछ कर सकते हैं।

MPIN क्यों ज़रूरी है/ mpin के फायदे (benefits of mpin)

MPIN क्यों ज़रूरी है? आपको बता दें कि, मोबाईल द्वारा किए जाने वाले व्यवहार को सुरक्षित बनाकर रखने के लिए mpin जरुरी है। ताकी बैंकिंग व्यवहार में होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सके। यदी mpin ना हो तो, कोई भी आपके अकाउंट से निकाल सकता है। आसान भाषा में समझे तो, जैसा हम अपने मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड यूज करते हैं। ठीक उसी तरह मोबाईल द्वारा होने वाले लेन देन व्यवहार को सुरक्षित बनाकर रखने के लिए mpin जरुरी है।

MPIN कैसे मिलता है (how to get mpin)

जैसा कि आप जान गए कि, मोबाइल द्वारा होने वाले लेनदेन व्यवहार को और हमारे बैंकिंग व्यवहार को सुरक्षित रखने के लिए mpin जरुरी है। यदी आप इस mpin को प्राप्त करना चाहते हैं तो, यह काफी सरल है। जब आप mobile banking के लिए mpin बनाना चाहते हैं तो, आपको आपके बैंक से संपर्क करना चाहिए। जब आप अपने बैंक से mobile banking के लिए संपर्क करते है, तब आपको आपके बैंक के तरफ से एक user ID और MPIN दीया जाता है। जिसके मदद से आप mobile banking घर बैठे कर सकते है। इसके अलावा mpin प्राप्त करने का दूसरा तारिका काफी सरल है और वह है UPI app वाला। जीहा दोस्तों! बस आप कोई भी UPI app download कर ले और उस ऐप में रजिस्ट्रेशन के ज़रिए भी आप mpin और user ID आसानी से प्राप्त कर सकते है। बस इसके लिए जरुरी है आपका मोबाईल नंबर आपके बैंक अकाउंट से कनेक्ट होना।

दोस्तों यह थीं सरल जानकारी mpin kya hota hai, mpin full form, mpin क्यों जरुरी है। तथा mpin कैसे प्राप्त करते हैं। आशा करता हू आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं