Skip to content

Ok google: क्या है ओके गूगल फिचर्स? क्या इससे हमें कोई सहायता मिलती है? जानें आसान भाषा में कैसे काम करता है ये

ओके गूगल (ok google)
Rate this post

वर्तमान समय में तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है कि, हर चीज़ आज कल स्मार्ट बन चुकी है। तकनीक के चलते आज हम कोई भी काम बिना हाथ लगाए केवल बोलकर कर सकते हैं। जैसे जैसे टेक्नोलॉजी विकास कर रही है। वैसे वैसे नए फीचर्स लोगों के सामने आ रहे हैं। अब बात गूगल ही कर लो। पहले गूगल इतना स्मार्ट नही था। यदी गूगल पर हमे जब कोई चीज़ ढूढनी होती थी, तब हमें उसे टाईप करके सर्च करना होता था। लेकिन अब गूगल इतना एडवांस हुआ है कि, आज हमे कुछ भी सर्च करने के लिए टाइप करने की जरूरत नहीं है। केवल बोलकर ही हम उस चीज को गूगल पर सर्च कर सकते हैं।

दोस्तों हम बात कर रहे हैं गूगल के स्मार्ट फीचर ओके गूगल (ok google) की। जिसमे केवल ओके गूगल बोलकर ही आप और हम कुछ भी देख, सुन या जानकारी ले सकते है। गूगल का यह फीचर है गूगल असिस्टेंट (google assistant)। इसे ओके गूगल भी सामान्य भाषा में कहते है। क्युकी ये फीचर इसी नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हुआ है। इस ओके गूगल (ok Google) फीचर के माध्यम से हम कोई भी काम अपने मोबाईल फोन को बीना हाथ लगाए कर सकते हैं। इस लेख में हम ओके गूगल (ok google) क्या है? Ok google से हमें किस प्रकार की सहायता मिलती है? तथा ओके गूगल कैसे काम करता है? इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे। तो चलिए जानते हैं ओके गूगल (ok google) के बारे में विस्तार से।

ओके गूगल क्या है (what is ok google)

ओके गूगल एलेक्सा की तरह ही गूगल सर्च इंजन की एक पर्सनल असिस्टेंट सेवा है। इस ओके गूगल की मदद से हम बीना कुछ टाईप करके मोबाइल, लेपटॉप या कंप्यूटर जैसे उपकरण पर केवल बोलकर ही अपने काम कर सकतें है। चाहे फिर वो कोई भी काम हो। जैसे किसी को कॉल करना है तो हम केवल ओके गूगल आगे उस व्यक्ति का नाम लेकर हम उस व्यक्ती को कॉल कर सकते है। पर यहां कॉल लगने के लिए शर्त यह है कि, उस व्यक्ती का फ़ोन नंबर आपके पास होना चाहिए। अर्थात जो काम हम अपने उंगलियों से करते थे वही काम हम इस ओके गूगल की मदद से केवल बोलकर कर सकते हैं।

ओके गूगल से हमे किस प्रकार की सहायता मिलती है

बीना मोबाईल को हाथ लगाए कई कामों को ओके गूगल केवल चुटकियों में कर देता है। आप केवल ओके गूगल को ऑर्डर देकर कई काम कर सकतें है। ओके गूगल हमारी कई प्रकार से सहायता करता है।

मान लीजिए यदी आपको अपने डिवाइस का सेटअप करना है तो, आप अपने डिवाइस को बिना हाथ लगाए यह काम ओके गूगल की मदद से आसानी से कर सकते है। बस हमे केवल ओके गूगल सेटअप माय डिवाइस इतना बोलना है। इसके बाद हमारे डिवाइस का सेटअप अपने आप ही हो जाता है। इसी तरह यदि हम टाइम जानना चाहते हैं तो, हमे मोबाईल की स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं है। यदि हमने google assistant को ऑन करके रखा है तो, बस हमे ओके गूगल टाइम बताओं इतना कहना है। इतना कहते ही गूगल हमे रियल टाईम बता देगा।

मौसम की जानकारी चहिए तो वो भी, ओके गूगल आज का मौसम कैसा है? इतना बोलने पर बता देगा। कल के मौसम की जानकारी चहिए तो वो भी बिलकुल सटीक बता देगा।

आपको अपने फ़ोन का कोई ऐप खोलना है तो,  वो भी आप मोबाइल को बिना हाथ लगाए कर सकते है। मान लीजिए यदी आपको WhatsApp खोलना है तो, बस ओके गूगल को बता दो। WhatsApp खुल जाएगा। किसी को व्हाट्सऐप से मेसेज सेंड करना है तो, उसका नाम लो और बोलकर मैसेज टाइप करके सामने वाले को अपने आप सेंड कर दो।

कोई ऐप डाउनलोड करना है तो, उसके लिए खुद प्लेस्टोर पे जाने की जरूरत नहीं। बस ओके गूगल (ok google) को बोल  दो कोन सा ऐप डाउनलोड करना है, वो कर देगा। जैसे कि, “ओके गूगल डाउनलोड signal app“, ऐसे बोलते ही दुनिया का मोस्ट सिक्योर signal app अपने आप डाउनलोड हो जाएगा।

आपको बता दें कि, ओके गूगल की मदद से आप कुछ भी कर सकते है। ओके गूगल आपकी हर तरह से सहायता करता है। आपको जो कुछ भी गूगल पर सर्च करना। वो सब आप बीना टाईप किए केवल बोलकर ओके गूगल की मदद से चुटकियों में कर सकतें है।

जैसे कि, आप जानना चाहते हैं कि, चांद पृथ्वी से कितना दूर है? इसके बारे में जानने के लिए आप सीधे ओके गूगल की मदद ले सकते है और ओके गूगल आपको वही जानकारी सटीक में देता है। जैसे आपको जानना है कि, चांद पर कोन कोन गया है। इसका सही जवाब ओके गूगल आपको चुटकियों में दे देता है। बस आपको इतना ही बोलना है कि, ओके गूगल चांद पर कोन कोन गया है। जवाब मिल जाएगा।

मान लो कि, आप बोर हो रहे हैं और आपकी इच्छा भी नही है मोबाईल हाथ में लेकर टाइप करने की तो, आप सीधे ओके गूगल को ऑर्डर दे सकते है कि, ओके गूगल कोई अच्छा सा हिन्दी गाना सुनाओ। ओके गूगल वह इच्छा आपकी पूरी कर देगा।

आप शेअर बाजार के अपडेट भी ओके गूगल की मदद से चुटकियों में जान सकते है। निफ्टी, बैंक निफ्टी कि जानकारी हो, या फिर गोल्ड या डॉलर से जुड़ी कोई जानकारी हो, ओके गूगल इसका भी सटीक जवाब आपको देगा। इसके लिए आपको अपने मोबाईल पर उंगलियां घुमाने की जरूरत नहीं होती है। बस बोल कर आप सब कुछ ओके गूगल की मदद से कर सकते है। अर्थात ओके गूगल से हमे हर प्रकार की सहायता मिलती है।

ओके गूगल पर लोगों द्वारा सर्च किए कुछ मजेदार सवाल पढ़कर हसी आएंगी आपको

आप तो जानते ही हैं कि, इस दुनियां में ऐसे ऐसे लोग हैं जो, कब क्या सर्च करेंगे आप सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसे ही कुछ मजेदार सवाल लोगों द्वारा ओके गूगल पर सर्च किए हैं। जिन्हे पढ़कर आप जरूर हस पड़ेंगे।

दोस्तों ऊपर दिए गए ये जो सवाल है ये वो सवाल है, जो लोगों द्वारा ओके गूगल को पूछे गए है। इन सवालों को लोगों ने लाखों बार ओके गूगल पर सर्च करके देखा है। ये काफी लम्बी लिस्ट है। हमने उनमें से केवल कुछ मजेदार सवाल ढूंढ कर आपके सामने यहां रखे हैं। आशा करता हू इन्हे पढ़कर आपका मूड जरूर फ्रेश हुआ होगा, पर दिमाग जरूर घूम गया होगा। लेकिन यह सवाल सच में लोगों ने ओके गूगल को पूछे है।

यदि आप भी इस प्रकार से कुछ मजेदार, ओके गूगल को पूछना चाहते हैं तो, आज ही गूगल असिस्टेंट की सेटिंग को ऑन करे। आप ओके गूगल की मदद से किसी भी चीज़ की, जैसे व्यक्ती, शहर, न्यूज, मूवी, देश आदि के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह गूगल का बहुत ही खास फीचर है।

ओके गूगल को कैसे ऑन करे

ओके गूगल को ऑन करने के लिए आप अपने मोबाईल में मौजूद गूगल ऐप को खोले। यदि आपने इस ऐप को डिलीट कर दिया है तो, आप इसे प्लेस्टोर से दुबारा डाउनलोड कर ले। इसके बाद आप गूगल ऐप को ओपन करें और जो ऊपर या फिर नीचे मौजूद जो मेनू आइकन है। उसपर क्लिक करके, सेटिंग में जाए। वहा आपको गूगल असिस्टेंट नाम से एक ऑप्शन दिखाईं देगा। उसपर जा के क्लिक करके, आपको वहा मौजूद सभी सेटिंग को ऑन करना है। इसके बाद आपको तीन बार ओके गूगल, ओके गूगल, ओके गूगल बोलने के लिए कहा जाएगा। इसे बोलते ही आपका ओके गूगल फीचर चालू हो जाएगा।

आपको बता दें कि, google द्वारा इसलिए हमारे आवाज़ को लिया जाता है। ताकी उसे कोई और कंट्रोल ना कर सके। जब इसमें आपकी आवाज सेट हो जाती है, तब यह गूगल असिस्टेंट केवल आपकी ही बात मानता है। और किसी की भी बात नहीं मानता है। यदि कोई और इसे ऑर्डर देता है तो, यह आवाज पहचान कर समझ जाता है कि, उसे ऑर्डर देने वाला व्यक्ति कोई और है। और वह काम करना बंद कर देता है। यह काम तभी करता है। जब उसे वह व्यक्ती ऑर्डर देता है। जिसने इसे ऑन करते वक्त अपनी आवाज दी थी। यह सिर्फ सेफ्टी के लिए ऐसा किया गया है। बाकी और कुछ नहीं।

???? जाने गूगल का अंत कब होगा?

दोस्तों यह थीं ओके गूगल से जुड़ी जानकारी। अब आप समझ गए होगे कि,google का यह फीचर कैसे काम करता है। आशा करता हू आपको यह जानकारी पसन्द आई होगी। यदी हां! तो इसे जरूर शेयर करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं