Skip to content

जाने पृथ्वी कितनी बड़ी है (prithvi kitni badi hai)

जाने पृथ्वी कितनी बड़ी है (prithvi kitni badi hai)
5/5 - (6 votes)

Last Updated on 2 months by Sandip wankhade

dharti kitna bada hai, prithvi kitni badi hai, पृथ्वी कितनी बड़ी है, how big is earth, prithvi kitna bada hai


पूरे ब्रह्माण्ड में अनगिनत ग्रह और तारे हैं। कुछ तारे और ग्रह छोटे है। तो वही कुछ ग्रह और तारे बड़े। कुछ तारे और ग्रह तो इतने बड़े है कि, यदी हम उनकी तुलना हमारे पृथ्वी से करे तो, वे पृथ्वी से कई लाख गुणा बड़े मिलेंगे। वही हमारे पृथ्वी की तुलना हम कुछ ग्रहों और तारे से करेंगे तो, हमारी पृथ्वी पृथ्वी भी उन ग्रहों और तारे से कई गुना बड़ी नजर आएंगी। आज के इस लेख में इसी के बारे में चर्चा करेंगे कि, हमारी पृथ्वी असल में कितनी बड़ी है।

पृथ्वी कितनी बड़ी है (prithvi kitni badi hai, how big is earth)

पृथ्वी कितना बड़ा है (prithvi kitna bada hai) यह हमे पृथ्वी के आकार और संरचना पर निर्भर करता है। इसके अलावा पृथ्वी कितनी बड़ी है, यह तुलना पर भी निर्भर करता है कि, अर्थात हम पृथ्वी की तुलना किससे कर रहे हैं। इस पर भी निर्भर करता है।

आपको बता दूं कि, पृथ्वी की त्रिज्या यानी अर्धविकर्ण (Radius) का मान लगभग 6,371 किलोमीटर (3,959 मील) होता है। अर्थात त्रिज्या के हिसाब से देखे तो, प्रथ्वी त्रिज्या के हिसाब से 6,371 किलोमीटर (3,959 मील) बड़ी है। वही हम बात पृथ्वी के व्यास की करें तो, पृथ्वी का पूर्ण व्यास दो त्रिज्याओ या अर्धविकर्णों के जोड़े से मिलता है, इसलिए पृथ्वी का पूर्ण व्यास लगभग 12,742 किलोमीटर (7,918 मील) है। अर्थात व्यास के हिसाब से पृथ्वी 12,742 किलोमीटर (7,918 मील) बड़ी है।

परिधी के हिसाब से देखे तो, पृथ्वी का व्यास लगभग 12,742 किलोमीटर (7,918 मील) है, और इसकी परिधि लगभग 40,075 किलोमीटर (24,901 मील) है। अर्थात परिधि के हिसाब से पृथ्वी लगभग 40,075 किलोमीटर (24,901 मील) बड़ी है। इसके अलावा पृथ्वी का सतह क्षेत्र लगभग 510 मिलियन वर्ग किलोमीटर (196.9 मिलियन वर्ग मील) है, और इसकी मात्रा लगभग 1 ट्रिलियन क्यूबिक किलोमीटर (259.875 क्यूबिक मील) है। यह सारे आंकड़े हमे बताते हैं कि, पृथ्वी असल में कितनी बड़ी है। इन आंकड़ों में खास कर परिधि के आंकड़े सबसे अहम है। क्योंकि परिधि मतलब जिस स्थान पर हम खड़े वहा पर दुबारा वापस आने में जो अंतर हमने काटा वह परिधि कहलाती हैं। अर्थात वास्तव मे पृथ्वी 40,075 किलोमीटर (24,901 मील) बड़ी है।

चंद्रमा की तुलना में पृथ्वी कितनी बड़ी है (how big is the earth compared to the moon)

यदि हम पृथ्वी (earth) की तुलना अपने चांद से करें तो, पृथ्वी चांद से एक चौथाई बड़ी है। यदी हम पृथ्वी के द्रव्यमान की तुलना चांद के द्रव्यमान से करें तो, इस मामले में भी हमारी पृथ्वी चांद से काफ़ी बड़ी नजर हमें आएंगी। आपको बता दें कि, पृथ्वी का द्रव्यमान चांद के द्रव्यमान से 80 गुना अधिक है। त्रिज्या की बात करें तो, इस मामले में भी पृथ्वी चंद्रमा से बड़ी ही नजर हमें आती हैं। आपको बता दें कि, चांद की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या का केवल 27% ही है। पृथ्वी से चांद कितनी बड़ी है? इसे हम इस प्रकार से समझ सकते कि, यदि हमारी पृथ्वी अंदर से खोखली होती तो, उसे भरने के लिए हमें 50 चांद की जरूरत पड़ती। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, पृथ्वी से चांद कितनी बड़ी है।

???? क्या आप जानते हैं चांद पर कौन-कौन गया है और कितने लोगों ने चांद पर कदम रखा है?

???? चाँद धरती से कितना दूर है और वहा पहुंचने में कितना समय लगता है? जानकर दंग रह जाएंगे आप

???? जाने चांद कितना बड़ा है (chand kitna bada hai)

सूर्य की तुलना में पृथ्वी कितनी बड़ी है (how big is the earth compared to the sun)

आप तो जानते ही होगे कि, सौरमंडल में आकार में सबसे बड़ा यदी कोई है तो वह है हमारा सुरज। जी हां दोस्तों सूर्य को जितना देखते हैं या समझते हैं सुर्य उतना नहीं है। बल्कि सुरज वास्तव में काफी बड़ा है। सूर्य कितना बड़ा है इसका अंदाजा हम इससे लगा सकते हैं कि, यदि सूर्य खोखला होता तो, उसे भरने में हमें 13 लाख पृथ्वी की जरूरत पड़ती। मतलब सूर्य पृथ्वी से 1300000 गुना बड़ा है। इसका मतलब यही हुआ कि, हमारी पृथ्वी सुरज से 13 लाख (1300000) गुना छोटी है।

???? पृथ्वी से सूर्य की दूरी? (Prithvi se surya ki duri)

भारत की तुलना में पृथ्वी कितनी बड़ी है (bharat ki tulna me prithvi kitni badi hai)

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनियां का 7वा सबसे बड़ा देश है। भारत की तुलना में पृथ्वी बहुत बड़ी है। जैसा की आप जानते ही होंगे कि, पृथ्वी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी का व्यास दक्षिण से उत्तर ध्रुव तक लगभग 12,742 किलोमीटर है और इसकी फुटप्रिंट (पृथ्वी के सतह का कुल क्षेत्रफल) लगभग 510 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। वही इसके विपरीत भारत का क्षेत्रफल केवल 3.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। अर्थात क्षेत्रफल के हिसाब से पृथ्वी भारत से 154 गुना बड़ी है।

रूस की तुलना में पृथ्वी कितनी बड़ी है (russia ki tulna me prithvi kitni badi hai)

आप तो जानते ही होंगे कि, क्षेत्रफल के हिसाब से रूस या रशिया दुनियां का सबसे बड़ा देश है। रूस इतना बड़ा है कि, इस देश में 7 टाइम जोन काम करते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, रूस कितना बड़ा है। पर यदी हम रूस की तुलना पृथ्वी से करें तो, पृथ्वी का क्षेत्रफल 510 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। वही रूस का कुल क्षेत्रफल 17.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। दोनों के क्षेत्रफल की तुलना करें तो, रूस से हमारी पृथ्वी 30 गुणा बड़ी है।

पृथ्वी कितनी बड़ी है (how big is earth)

चांद अगर पृथ्वी से दो गुना बड़ा होता तो क्या होता

पृथ्वी कितनी बड़ी है। इसको हम एक उदाहरण के जरीए भी समझ सकते है। मान लेते है कि यदी व्यक्ती बीना रुके रात दिन 4 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। तो उसे पृथ्वी का पुरा एक चक्कर लगाने में 417 दिन और 10 घंटे का समय लगेगा। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, पृथ्वी वास्तव मे कितनी बड़ी है।

दोस्तों हमने इस लेख से बहुत ही सरल तरीके से आपको यह बताने का प्रयास किया है कि, पृथ्वी कितनी बड़ी है (prithvi kitni badi hai, how big is earth)। आशा करता हूं आपको यह जानकारी नई और अच्छी लगी होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं