Skip to content

The Mystery of The Cicada 3301, internet की दुनिया की सबसे बड़ी रहस्यमयी पहली।

Rate this post

Last Updated on 2 months by Sandip wankhade

सन 4 जाने. 2012 को इंटरनेट जगत में एक सनसनी खेज इमेज आयी। उस इमेज मे एक मेसेज था। वह मेसेज इस प्रकार था। 

         Hello. We are looking for highly intelligent individuals. To find them, we have devised a test.
 
There is a message hidden in this image. 
 
Find it, and it will lead you on the road to finding us. We look forward to meeting the few that will make it all the way through. 
 
Good luck
 
3301
            इस इमेज से इंटरनेट जगत में एक नई कहानी की शुरुआत हुई। जिस भी व्यक्ती ने इस इमेज को इंटरनेट पर डाला, उस व्यक्ती के बारे में कोई भी जानकारी नही है। लेकिन इसे नाम दिया गया Cicada 3301। दोस्तों इंटरनेट जगत में इस घटना को सबसे बड़े रहस्य के तौर पर आज भी देखा जाता है। 
         दोस्तों मेरा मानना है कि जो लोग हैकिंग मे अपना करियर बनाना चाहते है। जो लोग हैकिंग सीखना चाहते है, या फिर हैकिंग सिख रहे है। उनको यह पोस्ट काफी मोटिवेट करने वाली होगी। 
         4 जाने. 2012 को यह इमेज जिस साईट पर आयी, उस साईट का नाम का है 4chan.org. फिर सवाल उठता है कि, दुनिया में काफी सारे प्रोफेशनल साइट है। जो काफी popular भी है जैसे twitter, facebook, WhatsApp। फिर Cicada ने यही साइट क्यों चुनी होगी। इसका खास कारण माना जाता है। इस साइट का ओपन सोर्स। यह साइट मेसेज पोस्ट करने के लिए अपने यूजर का कोई भी डेटा नही लेता। मतलब इस साइट पर पोस्ट करने के लिए यूजर को कोई अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। यह साइट हर किसी के लिए एक open source है। यहाँ कोई भी आकर कुछ भी पोस्ट कर सकता है। यह साइट कोई भी रिकॉर्ड अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करता है। इस कारण, यह साइट 2017-18 तक काफी फेमस और बदनाम भी थी। अपनी identity छिपाने के लिए यह साइट हैकिंग जगत में काफी फेमस है। इसी वजह से शायद cicada ने अपनी पहचान गुप्त रखने के लिए इस साइट का चयन किया होगा। 
         इस इमेज मे जो मेसेज दिया है। वो कुछ इस प्रकार है। इस मेसेज कहा  गया है कि, हम ऐसे लोगों को ढूंढ रहे है। जो काफी इंटेलिजेंट है। जो हैकिंग जानते है। उन लोगों को इस इमेज मे छिपा hidden message ढूढ़ना है। Good luck. 
       इसके बाद लोगों ने इस इमेज मे छिपा मेसेज ढूढ़ना शुरू किया। कुछ लोगों ने यह इमेज फेक समझकर इसपर काम करना छोड़ दिया। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे। जिन्होंने इसपर काम करना जारी रखा। और इसमें छिपा hidden message ढूंढ निकाला। 
       उन्होंने यह इमेज अपने Notepad मे ओपन की। जहाँ उनको काफी सारे Text code मिले। लेकिन इस Text code मे सबसे नीचे जो लाइन थी। वह उन हैकर लोगों को कुछ अलग लग रही थी। वह लाइन कुछ इस प्रकार थी। 
TIBERIVS CLAVDIVS CAESAR says”lxxt>33mqkyv2gsq3q=wl02ntk”
दोस्तों इस लाइन में ही Cicada ने लोगों के लिए एक मेसेज छोड़ा था। इस लाइन में सिजर नाम आ रहा है। जो  नाम नही बल्कि वह एक Caesar algoridam कोडिंग मेथड है। जो सीजर नाम के राजा ने अपने सेना से बात करने के लिए विकसित की हुई कोडवर्ड लैंग्वेज है। यानी जब हम कुछ कहना चाहते है। वह डायरेक्ट न कहते हुए कोडिंग के जरिए कहना। इससे हैकरों ने यह पता लगाया की, जो कोड caesar says के आगे दिया हुआ है। उस में कुछ hidden message छिपा हुआ है। जब हैकर्स ने उस कोड मे -4 लगाया तो वह solve हुआ। और उनको एक लिंक मिली। जो इस प्रकार थी। 
-4 is the key
lxxt>33mqkyv2gsq3q=wj02ntk =>   http://I.imgur.com/m9sYK.jpg
 
     दोस्तों यह पहला hidden message था। जो Cicada ने पूरी दुनिया को दिया था। लेकिन बहोत कम लोग इसे solve कर पाए। 
       जब इस लिंक पर क्लिक किया। तब एक इमेज मिली। वह एक duck की इमेज थी और उसके साथ कुछ लाइन लिखी हुई थी। जहा हैकर्स को अपना अगला hidden message ढूंढना था। 
इस इमेज को देखने पर हमें कोई भी नोट करने लायक कुछ भी नहीं दिखता। पर Cicada ने दावा किया है कि इसमें एक hidden message है। 

 

         हैकर ने जब इन सभी वर्ड को अच्छे से देखा तब उन्हे दो वर्ड ऐसे मिले जिस पर वे यकीन कर सकते थे की इसमें कोई तो hidden message छिपा हुआ है।वो वर्ड थे out और guess। जब सर्च किया गया, तब पता चला कि outguess नाम का सॉफ्टवेअर है। अब हम इस सॉफ्टवेअर के बारे में जानेंगे। हम इस सॉफ्टवेअर के मदत से कोई भी मेसेज किसी भी इमेज मे hidden करके भेज सकते है। यही खासियत इस सॉफ्टवेअर की है। 
       जब उस डक के इमेज को इस सॉफ्टवेअर मे लोगो ने ओपन किया, तब उन्हे उसमे छिपा मेसेज मिला। वह मेसेज इस प्रकार का था। 

 

      इस मेसेज को पढ़ने पर हमें यह पता चलता है कि, इसमे जो नम्बर दिये गये हैं वह बुक कोड है और ज्यादा जानकारी के लिए हमें एक लिंक दी गई है। बस इससे अधिक कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। दोस्तों जो लिंक दी गई है। वह reddit साइट की है। 
         जब इस लिंक पर क्लिक करे (Http://www.reddit.com/r/a2e7j6ic78h0j/)तो  काफी सारे text messages दिखाई देते है। जो एक ही यूजर ने डाले है। इससे हम अंदाज लगा सकते है कि यह जो cicada है वह एक ग्रुप है। जो काफी सारे लोग मिलकर चलाते है। जब इस मेसेज को ओपन करते है। तो ये सारे मेसेज खाली मिलते है। लेकिन ये जो text messages है उनकी लेखन शैली सायफर टेक्स्ट (ciphertext) है। ये जो सारे मेसेज है। वो नीचे से उपर की ओर अपलोड किये है। मतलब जो पहला मेसेज है वह सबसे नीचे है। दूसरा उसके उपर। तीसरा उसके उपर। इन मेसेजस मे एक और नोट करने लायक जानकारी यह है कि, जब हम नीचे से उपर की ओर मेसेज ओपन करते हुए जाते है तब हमें दो मेसेजेस में दो इमेज मिलती है। एक इमेज Wellcome की और दूसरी इमेज बुक के किसी सेट की होती है। 
         जब यह सारी बाते जो हैकर्स यहाँ तक पहुचे थे उन्होंने नोट की। उन सारे हैकरो ने इससे यह अंदाज़ा लगाया की, जो भी कुछ hidden message है। वो इन्ही सब मे छिपा हुआ है। 
        जो भी हैकर्स काफी इंटेलिजेंट थे। उन्होंने Wellcome इमेज को outguess में ओपन किया, तब उन्हे एक jpg sign मिली 

       इसके पीछे cicada का मकसद था। लोगो को गुमराह होने से बचाना। क्युकी cicada 3301 की यह puzzle इंटरनेट पर इतना व्हायरल और इतना फेमस हो गया था कि, लोगों ने cicada के नाम से काफी सारे fake अकाउंट भी बनाये थे।

 

         इसमें जो दूसरी इमेज थी। उसे जब outguess मे ओपन किया गया तब उसमें जो जानकारी दी गई थी। वह इसप्रकार थी कि, इस reddit मे दिये गए इंफोर्मेशन को डी कोड करके आप अपना अगला hidden message सर्च करीए। और लास्ट में गुड लक दिया गया था। 
        जब हैकरों ने इन सभी text messages को डी कोड किया तो वह एक passage बन गया। जो इस प्रकार का था। 

 

       दिखने में तो यह एक साधारण passage लग रहा था। कोई इसमें hidden message नजर नहीं आ रहा था। लेकिन जो हाय इंटेलिजेंट हैकर्स थे उन्होंने इस passage से भी अपना अगला hidden message ढूंढ निकाल लिया। 
        उन्होंने इस passage पर पिछले इमेज मे दिये गए बुक कोड को यहाँ लगाया। तब उन्हे जो मेसेज मिला। वह कुछ इस प्रकार का था। 
Call us at telephone two four three nine oh nine six oh eight
          जो हैकर्स इतने hardest puzzle को यहाँ तक solve कर पाए उन्होंने जब इस नम्बर पर call किया। तब उन्हे एक भारी भरकम आवाज में एक मेसेज मिला जो इस प्रकार का था। 
        आप हमारे पहले इमेज पर जाइए। वहा पे जो prime number दिया गया है। उसी प्रकार के दो और prime number सर्च करिए। जब ये तीनों नम्बर आपको मिल जाएंगे, तब इन तीनों नम्बर का multiplication करिए। जो आपको जवाब मिलेगा उसे .Com लगाए। जो आपको साइट मिलेगी उस पर जाए। बस इतना ही मेसेज call करने पर हैकरों को मिला। यह सारा मेसेज इंग्लिश में था। 
        एक prime number तो पहले ही दिया हुआ था 3301। लेकिन बाकी के दो prime number ढूंढ निकालना काफी मुश्किल था। क्युकी वे दोनों prime number उन text में नहीं था। जो सच मे हैकिंग में मास्टर है। उन्ही लोगों ने वह दो prime number ढूंढ निकाले।दोस्तों वह दो prime number थे उस इमेज की लंबाई और चौडाई 509,503। 

        दोस्तों इससे हम अंदाजा लगा सकते है कि, इसे क्यु दुनिया का सबसे hardest puzzle कहा जाता है। 

         जब इन तीनों नम्बर का multiplication किया गया। तब जो नम्बर मिला वह इस प्रकार का था:- 3301*509*503=845145127.
        अब इस नम्बर को .com लगाना था। मतलब वह साइट कुछ इस प्रकार बनती है। 845145127.com
       जो भी हैकर्स यहाँ तक पहुचे थे। जब वह इस साइट पर विजिट करते है। तब उन्हे एक और नई इमेज मिलती है। जो की cicada नाम के एक कीड़े की होती है।

          दोस्तों यही इमेज cicada की ऑफिसियल इमेज होती है। इस इमेज के साथ बाकी कुछ भी जानकारी नहीं होती है। लेकिन जैसे बाकी इमेजेस को हैकरों ने outguess में ओपन करके hidden message निकाला था। उसी तरह इस इमेज को भी outguess में ओपन करके hidden message निकाला गया।वह मेसेज इस प्रकार का था। 9 jan 2012 को 5 बजे तक हमारे अगले मेसेज का इंतजार करिए। 

      इस मेसेज के बाद हैकर्स  अपने अगले मेसेज का इंतेजार करते है। वक्त बितने के बाद जब मेसेज मिलने का वक्त होता है। तब ठीक 5 बजे उन्हे अपना अगला मेसेज मिलता है। पिछले इमेज की तरह ये भी cicada की इमेज होती है। हैकर इसे भी outguess मे ओपन करते है। तब उन्हे इसबार बारा कोड नम्बर मिलते है। इन बारा कोड नम्बर के अलावा कुछ भी जानकारी नहीं दी होती है। 
         जब हैकरों ने इन सभी कोड नम्बर को गूगल पर सर्च करते है।। तब उन्हे हैरान कर देने वाली जानकारी मिलती है। ये जो बारा कोड नम्बर थे। ये सभी कोड नम्बर बारा जगहों के पिन कोड थे। और ये सभी बारा जगह दुनिया के अलग अलग हिस्सों में थे। उन बारा जगहों के नाम इस प्रकार थी। 
1) वारसॉ, पोलैंड 2) पॅरिस, फ्रांस 3) पॅरिस, फ्रांस  4) वाॅशिंग्टन, अमेरिका 5) वाॅशिंग्टन, अमेरिका 6) वाॅशिंग्टन, अमेरिका 7) सेउल, साऊथ कोरिया 8) केलिफोर्निया, अमेरिका 9) लुएझाना, अमेरिका 10) फ्लोरिडा, अमेरिका 11) हवाई, अमेरिका 12) पेसिफिक ओशन। 
        बस इसके आगे cicada ने और कुछ भी नही बताया। इसका मतलब जो यहाँ तक पहुँचा, उनको इन बारह जगहों पर अपना अगला hidden message ढूंढना था। 
        दोस्तों यहाँ पर एक नोट करने वाली बात यह है की, जिस तरह से हमें अलग अलग देशों के लोकेशन दिये गए है। उससे यह पता चलता है कि, यह कोई एक व्यक्ती नही हो सकता। यह एक इंटरनेशनल ग्रुप है। जिससे काफी हाय इंटेलिजेंट लोग जुड़े हुए है। और ये लोग पूरी दुनिया में फैले फैले हुए है। 
         कोई भी एक व्यक्ती इन बारह लोकेशन पर जाकर अपना अगला hidden message ढूढ़ नहीं सकता। इसलिए जो हैकर्स यहा तक पहुचे थे। उन्होंने अपना एक IRC नाम का ऑनलाइन मेसेजिंग ग्रुप Nov4 नाम के साइट पर बनाया। जिसके थ्रू वे सभी एक दूसरे के साथ जुड़ गए। अब जो, जिस लोकेशन के करीब है वह उस लोकेशन पर जाकर hidden message ढूढ़ निकाल लाएंगा। इस तरह से जो भी लोग इस ग्रुप से जुड़े हुए है। वे अपने करीब के लोकेशन पर जाकर hidden message ढूढने लग गए। उन सभी लोगों को अपना hidden message, किसी को इलेट्रिक पोल पर, किसी को बस स्टॉप पर मिला।यह hidden message एक इमेज थी।जिसमे cicada के लोगो के साथ एक क्युआर कोड मिला। इस तरह की बारह इमेज उन सभी बारह जगह पर मिली। जिसमें हर इमेज पर एक क्युआर कोड मिला।
          जब इस क्युआर कोड को स्कॅन किया गया, तब उसके अंदर और एक cicada की नई इमेज मिली। जिसमे लिखा हुआ था, “everywhere”और इसके नीचे cicada का लोगो था और इस लोगो के नीचे 3301 लिखा हुआ था। इस इमेज के जरिए cicada का कहना है कि, हम सब तरफ है। 
         इस इमेज को भी हैकरो ने outguess में ओपन किया। तब उन्हे एक  मेसेज मिला। इस मेसेज मे किसी poem शुरुआती के तीन लाइन और नीचे कोड दिये गए थे। 
         अब हैकरों को इस poem सर्च करना था। दोस्तों दुनिया में काफी सारी poem है। फिर इसी poem को cicada ने क्यों चुना होगा? आईए जानते है इस poem के बारे में। 
         जो भी हैकर यहा तक पहुँचे थे। उन्होंने इस poem को जब सर्च किया, तब उन्हे पता चला कि, यह poem है AGRIPPA। इस poem के लेखक William Gibson है। इस poem की जो खास बात है वो ये है।  जिन पेजों पर इस poem को लिखा गया, वे सभी पेज फोटो सेंसेटिव केमिकल से बने हुए है। मतलब जब हम इस poem को सूर्य प्रकाश में पढ़ते है, तब पढ़ने के साथ साथ यह poem गायब होती रहती है। जब इस poem को पुरा पढ़ा जाता है, तब वह मिट चुकी होती है। यह लगभग 300 पेज की poem है। यही खास बात इस poem की है। 
       अब हैकर को poem के साथ जो बुक कोड मिले हुए थे। उन बुक कोड को यहा अप्लाई करना था। ऑफिशियली जो poem की तीन लाइन दी गई थी। वो यही poem थी। और इसी poem मे वो सारे बुक कोड अप्लाई करना है। 
        जब बुक कोड को अप्लाई किया गया, तब जो लिंक निकलकर सामने आयी। वह लिंक कुछ इस प्रकार की थी। 
Sq6wmgv2zcsrix6t.onion
 
      आपको बता दे दुनिया में onion नाम का भी एक नेटवर्क मौजूद है। इस नेटवर्क को डार्क वेब भी कहा जाता है। इस नेटवर्क की खास बात यह है कि, यहाँ कोई किसी को ट्रैक नही कर सकता। सरकार भी नही। इसका मतलब यह डार्क वेब नेटवर्क किसी के भी अंडर मे नही है। दुनिया के सारे काले धंधे इसी वेब के सहारे किये जाते है। हैकर इस नेटवर्क को काफी पसंद करते हैं। 
        यही कारण है कि, Cicada अपनी आगे की प्रोसिजर के लिए इस नेटवर्क का यूज करना चाहता था। 
       जब हैकर इस लिंक पर गए, तब उन्हे एक मेसेज मिला जो इस प्रकार का था। 
इस मेसेज जरिए cicada का कहना है। “Congraulation आप यहाँ तक पहुचे। अब आप अपना एक नया इमेल एड्रेस बनाए। जो इससे पहले कभी भी आपने यूज नही किया हुआ चाहिए। यह ईमेल आप हमें दे। हम आपको एक नम्बर इमेल करेंगे। उसके बाद आपको उस नम्बर पर onion// लगाकर वहा विजिट करना है।” ऐसा इस मेसेज मे कहा गया है। 
 
 
       आपको बता दे। यहाँ से जो भी कुछ कम्युनिकेशन हुआ होंगा, वह वन टू वन उन दोनों के बीच हुआ होंगा। मतलब ये जो कम्युनिकेशन है। वह cicada और जो लोग यहाँ तक पहुँचे उनके बीच हुआ। 
         यहाँ से आगे की जानकारी पब्लिक डोमेन मे मौजूद नहीं है। जो कुछ भी जानकारी मौजूद थी। वह मैने आपके सामने स्टेप बाय स्टेप प्रस्तुत की है। (जिन जिन लोगों ने यह puzzle सॉल्व किया उनके ब्लॉग पोस्ट है। उन्होंने उसमे बताया है कि, उन्होंने यह कैसे सॉल्व किया।) 
             जब हैकर, cicada ने दिये नम्बर पर विजिट करता है। तब वहा एक इनक्रीप्टेड मेसेज मिलता है। इसी मेसेज मे cicada कहता है कि, उसने इस मेसेज को बनाने के लिए जिस public key का इस्तेमाल किया है। वह cicada की ही है। अब आपको private key यूज करके इस मेसेज को डि-क्रीप्ट करना है। 
           अब public private key बनती कैसे है? आइए जानते है। दोस्तों  pablic private key बनाने में जो इनपुट लिए जाते है। वो काफी यूनिक होते है। इन इनपुट मे जो डाटा लिया जाता है उनमे, हमारे सर्वर की स्पीड, वर्तमान में हमारे सर्वर की स्पीड क्या है? इसके इनपुट लिए जाते है। सीपीयू का टेंपरेचर क्या है, इसके भी इनपुट लिए जाते है। रॅम कितनी है? उसकी स्पीड क्या है? कितनी खाली है?कितनी यूज की गई है? इन चीजो का भी डाटा key बनाने में यूज किया जाता है। नेटवर्क स्पीड के भी इनपुट key बनाने में लिए जाते है। और जब हम की-बोर्ड पर टाइपिंग करते है तब उसकी स्पीड क्या है इसके भी इनपुट लिए जाते है। हमारा माउस जब हम यूज करते है तब उसके स्पीड के भी इनपुट public private key  बनाने में लिए जाते है। इन सभी चीजो के डेटा का इनपुट लेकर  जो भी key बनती है। वो पूरी दुनिया में यूनिक होती है। मतलब उसके जैसी दूसरी और कॉपी key नही बन सकती। आसान भाषा में ये इनपुट कभी मैच नही हो सकते। अगर हमारा सीपीयू सेम है, तो उसकी स्पीड अलग होंगी। अगर स्पीड सेम है, तो उसका तापमान अलग होंगा। रॅम सेम है, तो उसका यूज डेटा अलग हो सकता है। अगर ये सभी चीजें मैच करती होंगी, तो फिर हमारी टाइपिंग स्पीड तो चेंज होंगी। माऊस स्पीड तो चेंज होंगी। दोस्तों ये जो इनपुट लिए जाते है। ये इतने भयंकर होते की ये मैच हो ही नहीं सकते। 
          जब हैकर ने private key यूज करके इस मेसेज को डी-क्रीप्ट किया। तब हैकर को एक URL मिला। जब हैकर ने इस URL पर विजिट किया। तब वहा दो और नए puzzle मिले। 
           ये जो दोन्हो puzzle थे। ये Midi Puzzle थे। मुजिक बजाने के लिए जिन कोडवर्ड का यूज किया जाता है। उसे Midi कहा जाता है। इन्ही मिडी कोड वर्ड का यूज करके cicada ने  यह midi Puzzle बनाया। Midi Puzzle इस पूरे puzzle का सबसे हार्डेस्ट पार्ट भी माना जाता है। जिन शार्प हैकरो ने इन दोन्हो Midi Puzzle को सॉल्व किया उन लोगों को cicada ने एक मेसेज भेजा। जो कुछ इस प्रकार का था। 
         इस मेसेज मे cicada ने अपने बारे में बताया है, की वो कौन है? उन्होंने इस मेसेज मे कहा है कि, हम हैकर नही है। हम भी आपके जैसे ही लोग हैं। एक समय पहले हमने भी इसी तरह से cicada के Puzzle सॉल्व करके यहाँ तक पहुँचे है। उन्होंने इस मेसेज मे कहा है कि, हम अच्छे लोग है। हम कोई भी इन लीगल एक्टिवीटी नही करते है। आगे उन्होंने कहा है कि, cicada एक इंटरनेशनल ग्रुप है। हमारा कोई नाम नहीं है। कोई simbol नहीं है। हमारी कोई मेंबरशिप नही है। हमारी वेब साइट, कोई पब्लिक वेब साइट नही है। हमारी कोई  advertising नही है। इस तरह की उन्होंने अपने बारे में कई सारी बातें बताई है। Cicada ने कहा है कि, ये जो Puzzle है। वह हमारी recrutment प्रोसेस है। 
        इस मेसेज मे आगे cicada ने, जो हैकर यहाँ तक पहुचे हैं। उन्हे तीन सवाल पूछे है। जिसके जवाब देने के बाद उनको अपने साथ जुड़ने का मौका दिया जाता है।        वह सवाल कुछ इस प्रकार के है। 
1) हर इंसान को अपने privacy का अधिकार है? 
2) नॉलेज फ्री रहना चाहिए क्या इस पर आपका विश्वास है? 
3) हम कुछ बोलना चाहते है। पर सेंसरशिप लगी होने के कारण हम नही बोल सकते। क्या यह रुकना चाहिए? 
        जो भी शार्प पर्सन यहाँ तक पहुँचे थे। उनको इन तीनों सवालों के जवाब Yes/No में देने थे। इसके बाद cicada उन लोगों को अपने साथ काम करने का मौका देता है। 
       इसके बाद क्या हुआ? इसके बारे में कोई जानकारी किसी भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद नही है। 
       लेकिन कुछ समय बाद इंटरनेट पर एक इमेज आई जिसमे एक मेसेज था कि, हमे जिस तरह के लोगों की तलाश थी वो मिल गए है। 2012 का यह Puzzle पुरा हुआ। पर don’t worry. आगे भी इस तरह के Puzzle हमारे तरफ से आते रहेंगे। 
         यहाँ से आगे जिन लोगो ने यह Puzzle सॉल्व किया उनका क्या हुआ? वे लोग कहा गए? इसकी कोई भी जानकारी नही है। 
        जिन लोगो ने इस Puzzle को सॉल्व किया। उन लोगों की कोई भी identity इंटरनेट पर अवेलेबल नहीं है। यह भी एक बड़ी मिस्ट्री है। 
       वक्त के साथ 2012 समाप्त हो गया। फिर 2013 मे दुबारा cicada 3301 के तरफ से एक और इमेज डाली जाती है। इस 2013 के puzzle की भी सेम प्रोसेस होती है। लोगों ने इस puzzle को भी 2013 मे ही सॉल्व किया। इसके बाद 2014 मे और एक Puzzle cicada इंटरनेट पर डालता है।
2014 का Puzzle अबतक के बाकी puzzle से काफी हार्ड होता है। माना जाता है कि, यह puzzle  आज तक सॉल्व नही हो सका। काफी हद तक इस puzzle को सॉल्व किया गया। लेकिन इसे पुरा सॉल्व अभी तक नही जा सका। इस puzzle मे एक बुक दिया गया है। माना जाता है कि, यह बुक आज तक कोई नहीं सॉल्व कर सका। हर कोई यहाँ पर ही आकर रुक गया। यह बुक खुद cicada ने बनाया है और इस बुक का नाम cicada ने Liber primus रखा है। यह एक लैटिन शब्द है। इसका मतलब “फर्स्ट बुक” ऐसा होता है। यह बुक लगभग 74 पेज की है। इस बुक की रचना इतनी हार्ड की गई है की, आज तक इस बुक के केवल 19 पेज ही सॉल्व हो सके है। 
        माना जाता है कि, जब तक puzzle सॉल्व नही होता, तब तक cicada दूसरा puzzle नही डालता। क्योंकी आज तक cicada ने इसके बारे में कोई जानकारी नही दी है। जैसे बाकी puzzle सॉल्व होने पर cicada एक मेसेज डालता था। जिसमें वह puzzle सॉल्व होने की जानकारी देता था। लेकिन इस puzzle के बारे में अभी तक cicada कोई भी जानकारी नही दी है। इसका मतलब यह puzzle अभी तक सॉल्व नही हुआ है। 
        अब तक के इस सारे जानकारी से हम समझ सकते है कि, ये कोई साधारण लोग नही है। ये काफी इंटेलिजेंट और कंप्यूटर मे मास्टर लोग है। जो पूरी दुनिया में फैले हुए है। ये लोग काफी गुप्त रहकर अपने काम को अंजाम देते है। 
       लेकिन एक बात साफ है। Cicada दुनिया भर के सबसे बेहतरीन कोड ब्रेकर और हैकरों को ढूंढने के लिए ऐसे puzzle का उपयोग करता है। 
      इस ग्रुप के बारे में लोगों का मानना है कि, यह ग्रुप किसी देश का है। हो सकता हैं इस ग्रुप के पीछे अमेरिका की एजेंसी CIA का हाथ हो। तो फिर कुछ लोग कहते हैं कि, यह इसरायल का ग्रुप है। लेकिन इसके कोई भी ठोस सबूत नहीं है। कुछ तो ऐसा भी मानते है कि, यह कोई इंटरनेशनल सिक्रेट एजेंसी है। 
        दोस्तों यह जानकारी आपको कैसे लगी? हमें कॉमेंट करके जरूर बताये।
Spread the love

1 thought on “The Mystery of The Cicada 3301, internet की दुनिया की सबसे बड़ी रहस्यमयी पहली।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं