Last Updated on 6 months by Sandip wankhade
top 5 mobile| 5 mobile|mobile|मोबाइल फोन|secure phon|top 10 secure mobile|safe mobile| best secure smartphone| दुनिया का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन कौनसा है|top 5 secure mobile|
कुछ लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर काफ़ी चिंतित रहते हैं। इन लोगों को अपनी प्राइवेसी काफ़ी महत्वपूर्ण होती है। वे नही चाहते उनके लाइफ से जुड़ी उनकी निजी जानकारी उनके अनुमती के अलावा किसी और को पता चले। इसलिए इस प्रकार के लोग अपने लिए कोई भी उपकरण खरीदने से पहले उस उपकरण के फीचर्स ही नहीं वह उपकरण कितना सुरक्षित है यह भी देखते हैं।
आजकल लोगों के फोन से उनकी निजी जानकारी उनके अनुमती के अलावा चुराई जा रही हैं। इसलिए मोबाइल सुरक्षा वर्तमान में काफ़ी अहम हो गई है और इसीलिए वर्तमान में सुरक्षित स्मार्टफोन की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
जब भी हम best secure smartphone की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में आता है iphone। क्युकी शुरुआत में सुरक्षित स्मार्टफोन में केवल हमें यही स्मार्टफोन दिखाई देता था। लेकिन आज वर्तमान में सुरक्षित स्मार्टफोन के कई ऑप्शन मौजुद है। जो दुनियां भर में काफ़ी फेमस है। इतना ही नहीं ये मोबाइल आईफोन से भी ज्यादा सुरक्षित भी माने जाते है।
इस लेख में हम जानेंगे दुनियां के सबसे सुरक्षित टॉप फाइव मोबाइल्स के बारे में। आइए जानते हैं Top five most secure smartphone in world
1) सिरिन सोलारिन (Sirin Solarin)

Photo credit :- Sirin
यह दुनिया के टॉप फाइव मोस्ट सिक्योर स्मार्टफोन में से एक है। पर यह स्मार्टफोन सबसे सुरक्षित होने के अलावा काफी महंगा भी है। इस स्मार्टफोन को इजराइल के सिरिन कंपनी ने बनाया है।
आप तो जानते ही होंगे कि, इजराइल की टेक्नोलॉजी दुनिया की सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी में से एक है। सिरिन सोलारिन (Sirin Solarin) स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का दावा है कि, उसके द्वारा निर्मित यह स्मार्टफोन यूजर को दुनिया की सबसे एडवांस प्राइवेसी टेक्नोलॉजी प्रदान करता है।
कम्पनी का दावा है कि, जिस सुरक्षा का यूज सेना अपने संचार माध्यम को सुरक्षित करने के लिए करती है। ठीक उसी तरह की सुरक्षा सर्विस इस फोन में दी गई है।
यह फोन सिरिन के ही ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लैंस है, जो यूजर को शानदार सिक्योरिटी प्रदान करता है। इस फोन में 8 – कोर शक्तिशाली प्रोसेसर दीया गया है। इस फोन की आंतरिक सुरक्षा कई परतों में आती है। जो इसे काफी सिक्योर बनाती है। इस फोन में एक सुरक्षा शील्ड भी है। जिसे ऑन ऑफ करके यूजर अपने सभी कॉल्स, मेसेजेस, ईमेल और आदि को एनक्रिप्ट कर सकता है। फोन में 256 AES एनक्रिप्शन की सुविधा है, जो काफी लाजवाब है। इन सभी के अलावा फोन में हमें और भी कई सारे फीचर्स देखने को मिलते हैं। जो इस फोन की सुरक्षा में चार चांद लगा देते हैं।
2) ब्लैकफोन (Blackphone)

Photo credit:- Silent Circle
यह फोन भी सिरिन सोलारिन फोन की तरह ही काफी लाजवाब है। इस फोन को साइलेंट सर्किल द्वारा बनाया गया है। ब्लैकफोन (Blackphone) भी दुनिया के टॉप फाइव मोस्ट सिक्योर स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन की निर्माता कम्पनी खुद इस फोन के लिए अपने द्वारा निर्मित ऑपरेटिंग सिस्टम देती है। जो एंड्रॉयड पर ही आधारित है। ब्लैकफोन का निर्माण करने वाली कंपनी साइलेंट सर्किल इस फोन को लेकर दावा करती है कि, यह फोन सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है।
यह फोन अपने यूजर को प्राइवेसी से जुड़े सभी खतरों का पता केवल 72 घंटो के अंदर लगाकर उसे यूजर को बता देता है। इसलिए इस स्मार्टफोन को दुनिया का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन में से एक माना जाता है।
3) सिरिन लैब्स फननी U1 (Sirin Labs Finney U1)

Photo credit:- Sirin
यह स्मार्टफोन भी दुनिया के सबसे सुरक्षित पांच स्मार्टफोन में शामिल हैं। जो सीरिन लैब्स ब्रांड का है। इस स्मार्टफोन को क्रिप्टो करेंसी यूजर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्युकी इस स्मार्टफोन को खास उन लोगों के लिए ही बनाया गया है। इस स्मार्टफोन मे यूजर को एक हाय सिक्योर क्रिप्टो वॉलेट मिलता है। जिसमें यूजर अपने क्रिप्टो करेंसी को स्टोर करके रख सकता है। इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि, इसके द्वारा यूजर जो भी ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल, टेक्स्ट मैसेज, फाइल सेंडिंग, ईमेल आदी जो कुछ भी करता है, वह सभी इनक्रिप्टेड होता है। जिसे डिक्रिप्ट करना लगभग असंभव है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में कम्पनी के तरफ से एक सिक्योरिटी सेंटर भी दीया गया है। जो फोन को 24 घंटे मॉनिटर करते रहता है और यूजर के प्राइवसी की रक्षा करता रहता है। फोन पर किसी भी तरह का सायबर अटैक होता है तो यह सिक्योरिटी सेंटर उसे तुरंत पकड़ लेता है और उसे रोक देता है। इसकी जानकारी भी यह सिक्योरिटी सेंटर अपने यूजर को देता है।
4) बिटियम टफ (Bittium Tough)

Photo credit:- Bittium
बिटियम टफ स्मार्टफोन बिटियम कम्पनी द्वारा निर्मित किया गया है। जो एक फिनिश कम्पनी है। आपको बता दें कि, यह कंपनी खास तौर पर सुरक्षित सैन्य संचार के लिए कुख्यात मानी जाती है। मार्केट में बढ़ती सिक्योर स्मार्टफोन के मांग के कारण इस कंपनी ने भी अपना बिटियम टफ नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन को बनाने का कंपनी का मुख्य उद्देश्य प्राइवेसी है।
बिटियम टफ स्मार्टफोन में हमें यूजर के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन में सुरक्षा की कई परतें दी है। जिन्हें तोड़ना काफी मुश्किल है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने एक गोपनीयता मोड़ भी दीया है। जिसे ऑन ऑफ करके यूजर अपने एक्टिविटी को प्राइवेट कर सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन android ™ 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जिसे काफी अभेद्य माना जाता है।
बिटियम टफ स्मार्टफोन में कंपनी ने एक आंतरिक बैटरी बैकअप भी दीया है। इसके अलावा फोन से की जाने वाली वाली सभी कॉल्स, मेसेजेस, ईमेल इनक्रेप्टेड देखने को मिलती है। जिसे डिक्रिप्ट करना लगभग असंभव माना जाता है।
इस स्मार्टफोन के पीछे एक LED लाइट देखने को मिलती है। जो अक्सर हरे रंग में झपकती रहती हैं। लाइट का हरे रंग में झपकना यूजर को यह बताता है कि, उसका स्मार्टफोन सुरक्षित है। अगर यह लाइट लाल रंग में झपकने लगे तो, यूजर को समझ जाना चाहिए कि, उसका स्मार्टफोन हैक किया गया है।
बिटियम टफ स्मार्टफोन दो प्रकार के होते है। एक बिटियम टफ और दूसरा बिटियम टफ 2सी। आपको बता दें कि, बिटियम टफ 2सी स्मार्टफोन केवल सरकारों और अन्य संगठनों के लिए ही उपलब्ध है।
5) प्यूरिज्म लिब्रम 5 (Purism Librem 5)

Photo credit:- Purism
प्यूरिज्म लिब्रम 5 स्मार्टफोन को बनाने वाली कंपनी प्यूरिस्म हैं। जो कि एक अमेरिकन कंपनी है। वैसे यह कम्पनी कंप्यूटर पार्ट का निर्माण करती है। इसके अलावा यह कंपनी कंप्यूटर की सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े काम भी करती हैं। इसी कंपनी द्वारा प्यूरिज्म लिब्रम 5 स्मार्टफोन का निर्माण किया गया है। इस स्मार्टफोन की प्राथमिकता यूजर को प्राइवेसी देना है।
प्यूरिज्म लिब्रम 5 स्मार्टफोन को कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है। यह अपने यूजर को मोबाइल फीचर्स पर पूरा नियंत्रण देता हैं। इसके अलावा यह स्मार्टफोन अपने यूजर के संवेदनशील डेटा को संरक्षित करने का हर संभव प्रयास करता है।
आपको बता दें कि, प्यूरिज्म लिब्रम 5 स्मार्टफोन में एक सुरक्षा स्विच भी है। जिसे ऑन करके यूजर अपने मोबाइल का ब्लूटूथ, वाईफाई आदी के अलावा मोबाइल का सेंसर तक बंद कर सकता है।
इस स्मार्टफोन की और खास बात यह है कि, इसे किसी भी डिवाइस से ट्रैक नही किया जा सकता। कौन सा एप यूजर का कौनसा डेटा ले रहा है। इसकी सारी जानकारी यह स्मार्टफोन यूजर को देता है। इस प्रकार के कई सारे फिचर्स इस स्मार्टफोन में हमें देखने को मिलते हैं।
दोस्तों यह थीं दुनिया के टॉप फाइव मोस्ट सिक्योर स्मार्टफोन की जानकारी। आपको कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।
यह भी पढ़े :-
जाने मोबाइल को हिंदी में क्या कहते है तथा मोबाइल का full form क्या होता हैं?
signal app दुनिया का most sucure app क्यों माना जाता है? Signal app से जुड़े कुछ interesting facts
स्रोत :-
Best secure smartphones of 2022 (Techradar, January 12, 2022)
You make clearer sense than most…
Thanks