Skip to content

ट्रैफिक जाम के कारण हर साल भारत को 1.4 लाख करोड रूपए का नुकसान उठाना पड़ता है। आखिर हम घर से निकलने से पहले कैसे पता करे कि, ट्रैफ़िक कैसा है?

ट्रैफिक जाम के कारण हर साल भारत को 1.4 लाख करोड रूपए का नुकसान उठाना पड़ता है। आखिर हम घर से निकलने से पहले कैसे पता करे कि, ट्रैफ़िक कैसा है?
4.7/5 - (3 votes)

Last Updated on 6 months by Sandip wankhade

ट्रैफ़िक कैसा है| ट्रैफिक कैसा है| traffic|Google maps| google| गूगल मैप|


वर्तमान में ट्रैफिक एक बडी समस्या बन चुकी है। हर शहर में, चाहे फिर वो बड़ा शहर हो या छोटा शहर। हर शहर में ट्रैफिक एक प्रमुख समस्या बन चुकी है। सरकारें तथा अन्य संस्थाएं इसे लेकर बड़ी मात्रा में जनजागृती और बाकी भी कई सारे प्रयास अपने स्तर पर कर रहे हैं। लेकिन फिर भी कोई हल ट्रैफिक को लेकर नहीं निकल पा रहा है।

आपकों बता दें कि, ट्रैफिक जाम के कारण हर साल भारत को तकरीबन 1.4 लाख करोड़ रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह नुकसान कई चीजों के कारण भारत को हो रहा है। जिसमें माल के सप्लाई में देरी और ट्रैफिक जाम के कारण इंधन की ज्यादा खपत प्रमुख हैं। बोस्टन कंसलटेंसी की रिपोर्ट बताती है कि, भारत में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता में लगता है।

फिर सवाल यह उठता है कि, हम ट्रैफिक जाम से बचने के लिए क्या कर सकते हैं। बाहर जाने से पहले हम कैसे पता करें कि,  ट्रैफ़िक कैसा है? आज इस लेख में हम यही जानेंगे कि, घर से बाहर निकलने से पहले हम कैसे पता करें कि, रोड पर ट्रैफ़िक कैसा है? आइए जानते हैं।

वर्तमान में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कई सारे तरीके मौजूद हैं। जिनकी मदद से हम यह पता कर सकते है कि, ट्रैफ़िक कैसा है? जैसे गूगल मैप, न्यूज चैनल आदी। इस लेख में हम ट्रैफिक कैसा है यह जानने का सबसे आसान तरीका जानेंगे। जिसका इस्तेमाल करके हम रियल टाइम रोड पर ट्रैफिक कैसा है, यह आसानी से जान सकेंगे।

दोस्तों ट्रैफ़िक कैसा है? यह जानने का सबसे आसान तरीका है गूगल मैप (google maps)। जी हां दोस्तों! Google maps, गूगल का एक ऐसा प्रोडक्ट है। जिसकी मदद से हम यह आसानी से जान सकते है कि, ट्रैफिक कैसा है?

ट्रैफ़िक कैसा है? इस प्रकार से जाने गूगल मैप से (traffic kaisa hai? Is prakar se Jane google maps se)

गूगल ने अपने कई सारे प्रोडक्ट लांच किए है। जिनका इस्तेमाल हर किसी को करना चाहिए। क्युकी ये सभी हमारे लिए काफी फायदेमंद है और सुरक्षित भी है।  गूगल मैप गूगल कंपनी का ही एक प्रोडक्ट है। गूगल मैप हमे ना केवल लोकेशन बताता है। बल्की वहा जाने के लिए कोनसा रूट हमारे लिए ठीक है। यह भी बताता है। इसके अलावा गूगल मैप हमे एक और सुविधा देता है और वह है ट्रैफिक के बारे में लाइव जानकारी। जिसमें गूगल मैप हमे दिखाता है कि, किस रूट पर ट्रैफ़िक कैसा है?

यदी आप भी ट्रैफिक कैसा है, यह घर से निकलने से पहले गूगल मैप की मदद से जानना चाहते हैं तो, इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल मैप (Google maps) ओपन करना है। उसके बाद आपकों सर्च बार में अपना स्थान (जहा आप जाना चाहते हैं) सर्च करना है। स्थान को सर्च करने के बाद, आपको वहा पहुंचने के कई सारे रूट नजर आएंगे। इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिखाईं देने वाले लेयर आइकॉन पर क्लिक करना है।

लेयर आइकॉन पर क्लिक करने के बाद और कुछ ऑप्शन की एक विंडो खुलेगी। जिसमें ट्रैफिक ऑप्शन आपकों दिखाईं देगा। उस पर आपको क्लिक करना है और विंडो को क्लोज कर देना है।

जैसे ही हम ट्रैफिक ऑप्शन पर क्लिक कर देते है, तब हमे स्क्रीन पर अपने स्थान पर जाने वाली जो सड़के पहले सामान्य दिखाईं देती थी। अब वे सभी सड़के हमें अलग अलग रंगों में दिखाईं देनी लगेगी। इन रंगों में हमे ख़ासकर हरा, नारंगी, लाल और गहरा लाल रंग दिखाईं देगा। इन सभी रंगों के अलग अलग मतलब है।

हरा रंग हमे कम ट्रैफिक को दिखाता है। नारंगी रंग हमें मध्यम ट्रैफिक को दर्शाता हैं तो वही, लाल रंग ट्रैफिक जाम को दर्शाता हैं। यदि लाल रंग में भी आपको गहरा लाल रंग दिखाईं दे तो, गहरा लाल हमे गंभीर हालत के ट्रैफिक को दर्शाता है।

अब आप समझ गए होगे कि, गूगल मैप की मदद से हम कैसे जान सकते है कि, ट्रैफिक कैसा है? अब सवाल यह उठता है कि, आखिर गूगल यह कैसे पता लगा लेता है कि, ट्रैफिक कैसा है? आइए इसके बारे में भी थोड़ा सा जान लेते हैं।

गूगल कैसे पता कर लेता है। किस रूट पर ट्रैफिक कैसा है?

आपकों बता दें कि, इसके लिए गूगल अपने पास कई सारे डेटा को एकत्रित करके रखता है और उसे हमेशा अपडेट करता रहता है। गुगल कई सारे सरकारी संस्थानों से और निजी संस्थानों से डेटा एकत्रित करता है। इसके अलावा गूगल यूजर के डिवाइस का इस्तेमाल करके उनके लोकेशन का इस्तेमाल करके यह जानकारी एकत्रित करता है।

Ok google: क्या है ओके गूगल फिचर्स? क्या इससे हमें कोई सहायता मिलती है? जानें आसान भाषा में कैसे काम करता है ये

आपको बता दें कि, गूगल अपने यूजर की मदद से यह उनके स्थान की जानकारी, वहा का मौसम, रफ्तार आदि जानकारी को इकट्ठा करता है। उसके अलावा सैटलाइट की मदद से भी गूगल ट्रैफिक की जानकारी को इकट्ठा करता है। इस प्रकार कई सारे फैक्टर है। जिसका इस्तेमाल करके गूगल रियल टाईम डेटा ट्रैफिक को लेकर अपने यूजर को लाकर देता है।

रियल टाईम पर ट्रैफिक कैसा है? यह जानने के लिए गूगल अपने कई सारे स्मार्ट तरीके को इस्तेमाल करता है। जिसके कारण हमें रियल टाईम पर ट्रैफिक जाम की स्थिती की जानकारी मिल जाती है।

दोस्तों आशा करता हू। आपको ट्रैफिक कैसा है और उसे हम कैसे जान सकते है। यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। यह जानकारी यदी आपकों अच्छी लगीं तो, इसे जरूर शेयर करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: प्रिय पाठक ऐसे कॉपी ना करें डायरेक्ट शेयर करें नीचे सोशल मीडिया आइकॉन दिए हैं