Last Updated on 3 days by Sandip wankhade
बुरे सपने| सपने|डरावने सपने| nightmare| बुरे सपने आते हैं तो क्या करें| रात में बुरा सपना देखने से क्या होता है|डरावने सपने देखने का क्या मतलब होता है|बच्चों को भूत के सपने क्यों आते हैं|उल्टे सीधे सपने क्यों आते हैं|रात को डरावने सपने क्यों आते हैं|raat ko drawne sapne kyon aate hain|
रात में बुरे सपने आने पर किसे डर नहीं लगता सबको लगता है। पर हा रात में बुरे सपने आने पर सबसे ज्यादा डर बच्चों को लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे छोटे होते है और ऊपर से ज्यादा समझदार भी नहीं होते है। लेकिन ऐसा नहीं है कि, बड़ों को डर नहीं लगता है। बड़ो को भी डर लगता है। लेकिन बच्चो जितना डर नहीं लगता है। क्योंकि वे बच्चों से ज्यादा समझदार होते है।
कम उम्र में बुरे सपने आना एक्सपर्ट के मुताबिक़ सामान्य बात है। पर ऐसा नहीं है कि, कम उम्र में ही आ सकते हैं। ये किसी भी उम्र में आ सकते हैं। पर कम उम्र में हमे ज्यादा बुरे सपने आते है और जैसे जैसे हम बड़े होते जाते है बुरे सपनों की संख्या कम होती जाती है।
लेकिन सवाल यह है कि, आख़िरकार बुरे सपने आते क्यों है? क्या कारण है हमें बुरे सपने दिखने का? आइए जानते हैं इस लेख में, रात में बुरे सपने आने के पिछे की असल वजह और उसपर उपाय।
Onlymyhealth इस वेबसाईट पर बुरे सपने आने के बारे में विस्तार बताया गया है।
आखिर कैसे होते है बुरे सपने (Symptoms of nightmare) :-
यह बात तो सब में कॉमन है कि, बुरे सपने आने पर डर लगता है, गुस्सा आता है, घबराहट होती हैं, पसीना भी आता है और तो और पिशाब भी आती है। पर डर के कारण हम बाथरूम भी नही जा पाते हैं।
बुरे सपने कभी भी आ सकते हैं। इनका कोई टाइम फिक्स नही होता है। पर ज्यादा तर सपने आधी रात को ही आते है और कई बार भी आ सकते हैं।
बुरे सपने आने पर हमे थकान और कमजोरी महसूस होती हैं। शरीर बुरे सपनों के कारण कापने लगता है। दिल की धड़कन बढ़ जाती है।
बुरे सपने कुछ ऐसे होते है कि, जिनमें हमे काल्पनिक और डरावनी चीजे दिखाई देती है। जिससे हमें असुरक्षितता महसूस होती हैं।

Photo credit:- pixabay.com
यह है असल वजहे बुरे सपने आने की :-
आपको बता दें कि, बुरे और डरावने सपने आने के पिछे की कई वजहें पाई जाती है।
- इन वजहों में सबसे बड़ी वजह हमारी निगेटिव सोच है। मतलब वो चीज़ जो हमे बार बार आकर्षित करती रहतीं हैं, पर वह होती निगेटिव है। जिसके तरफ हम ना चाहते हुए भी आकर्षित होते है।
- रात में कोई डरावनी कहानी सुनने से, या डरावना कोई प्रोग्राम, मूवी, न्यूज़ आदी देखने से भी हमारे दिल में उस चीज़ घर बन जाता है। जिससे हमें डरावने सपने आते है।
- पैरासोम्नीया होने पर भी बुरे सपने आते है। आपको बता दें कि, पैरासोम्नीया एक नींद से जुड़ी बीमारी है। अनुवांशिक कारणों से भी बुरे सपने आने के चांसेस ज्यादा होते है।
- अगर हमारे साथ कोई बुरी घटना हुई हो। या फिर हमारे आसपास कोई बुरी घटना हुई हो और उसके बारे में बार बार खयाल हमारे दिल में आ रहे हो। तब भी हमे बुरे सपने आते है।
- अगर हम सोने तक कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। तो भी हमे बुरे सपने आने की आशंका रहती है।
- ज्यादा बीमार रहने से भी बुरे सपने आते है।
- अगर हमने कोई गलत काम किया है जैसे क्राइम। जिसका एहसास हमे बार बार हो रहा है। तो भी हमे बुरे सपने आते है।
- अगर हमे नींद नहीं आती है, तो हमारे शरीर को थकान महसूस होती हैं। जिससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाता है और इससे भी हमे बुरे सपने आते हैं।
???? जाने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार (bhoot, ghost) भूत कैसे रोता है
बुरे सपनों से छुटकारा कैसे पाए :-
इस प्रकार के सपने आना कैसे बंद करे? आइए जानते हैं।
- बुरे सपने आने पर इसके इलाज के लिए किसी भी तरह ही दवा मौजुद नही है और ना ही इससे छुटकारा पाने के लिए किसी दवा की जरूरत होती है। किसी टेस्ट से भी हमें बुरे सपने आने के पिछे वजह मालूम नही पड़ती है।
- पर ऐसी कुछ बाते है जिसके जरिए इस प्रकार के सपनों से छुटकारा पाया जा सकता है।
- अगर आपको बडी संख्या में हर रोज बुरे सपने आते हैं और उन सपनों का आपके शरीर पर अगर बुरा असर पड़ रहा है, तो आप ज़रूर डॉक्टर के पास जाए और उन्हे पूरी जानकारी दे।
- कुछ शोध में ऐसा पाया गया है कि, जो लोग सोने से पहले बीपी की दवा लेते है। उन्हे अक्सर बुरे सपने आते हैं।
- अपने कमरे मे जीरो पावर का बल्ब लगाए। क्युकी लोगों को अंधेरे से भी डर लगता है। जिस कारण भी बुरे सपने आते हैं। इसलिए कमरे मे अगर थोड़ी रोशनी होगी, तो आपको डर कम लगेगा और आप चैन की नींद सो सकोगे।
- सोने से पहले योगा या फिर ब्रिथिंग एक्सरसाइज करने से भी बुरे सपनो से निजात मिल सकती है।
- दिन में ना सोए! बहुत से लोगों को आदत होती है दिन में सोने की। जिस कारण उन लोगों को रात में गहरी नींद नहीं आती है और उन्हे सपने दिखने लगते है। इसलिए दिन में सोना बंद करे।
- नशीली चीजों का सेवन करने से भी बुरे सपने आते है। इसलिए नशीली चीजों का सेवन कम करें। ऐसा करने से आपको बुरे सपने भी नहीं आएंगे और आपका नशा भी कंट्रोल में रहेगा।
- कभी कभार ही बुरे सपने आते हैं, तो कोई परेशानी की बात नहीं है। लेकिन ऐसे सपने अक्सर आए, तो आपको मेडिकल सहायता लेनी चाहिए। मेडिकल सहायता लेना सबसे उचित तरीका है बुरे सपनों से छुटकारा पाने का।
दोस्तों यह थीं असल वजहें बुरे सपने आने के पिछे की। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में ज़रूर बताएं।
- क्या कुत्ते भूत देख सकते हैं? (Can dogs see ghosts)
- यदि आप पर हुआ है काला जादू या मुठ मारन तंत्र का प्रयोग तो, यह है काला जादू या मुठ रोकने का सबसे शक्तिशाली मंत्र