पति के अंतिम संस्कार पर पत्नी ने रखी आलीशान पार्टी, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग

पति के अंतिम संस्कार पर पत्नी ने रखी आलीशान पार्टी: मृत्यु जीवन का अंत है, जिसे हम सब कभी न कभी किसी दिन न चाहते हुए भी जरुर स्वीकार करते हैं। परंतु जब बात किसी प्रियजन की विदाई की हो, तो हम अक्सर गमगीन हो जाते हैं। जब भी हमारे जिंदगी के किसी खास व्यक्ति की मौत हो जाती है तो, हम बहुत दुःखी हो जाते है। और तो और दुःख तो तब बहुत ज्यादा होता है, जब किसी से रिश्ता बेहद करीबी का रहा हो और वह हमें छोड़कर हमेशा के लिए दुनियां से चला जाए। उस वक्त जो हमे दुःख होता है तो उससे उभरने में हमें सालों लग जाते है कभी कभी तो पुरी जिंदगी दुःख में निकल जाती है।

लेकिन क्या हो, अगर किसी खास शख्स के अंतिम संस्कार पर रोने के बजाय, एक भव्य पार्टी का आयोजन किया जाए? वैसे तो इसकी कल्पना करना भी गलत बात है। लेकिन कुछ ऐसा ही अमेरिका में हुआ है, जब एक महिला ने अपने पति के अंतिम संस्कार पर रोने धोने के बजाए एक ख़ास आलीशान पार्टी का आयोजन कर सबको चौंका दिया।

क्या है पूरा मामला

TV9 Bharatvarsh के रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की Katie Young जो एक 39 साल की महिला है। उसने अपने पति के मौत पर खास पार्टी रखी। जिसे वह बहुत प्यार करती थी। कहा जाता है कि, सभी ने सोचा था कि Katie Young दुख में डूब जाएगी। लेकिन जो हुआ, उससे उनके सभी परिचित दंग रह गए।

खबर के मुताबिक, Katie Young के पति की मौत एक ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुई। उन्हे तीन बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 12 साल, 10 साल और 8 साल बताई जा रही है।

वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

बताया जा रहा है कि, केटी ने अपने घर में पति के मौत पर न सिर्फ एक साधारण अंतिम संस्कार का आयोजन किया, बल्कि उसने इसे एक पार्टी में बदल दिया। उसने अपने परिवार के सभी लोगों को और अपने दोस्तों को आमत्रित किया, जो संख्या में करीब 500 थे। पूरी जगह को फूलों और रोशनी से सजाया गया था, मानो किसी शादी का समारोह हो रहा हो। खाने-पीने की भरमार थी, और सबके लिए तोहफों का भी इंतजाम केटी ने किया था।

जब केटी को इसके बारे में पूंछा गया तो उसने कहा कि, वह बिलकुल नहीं चाहती थीं कि पिता की मौत की खबर से बच्चे भी उसकी तरह सदमे में चले जाएं, इसलिए उन्होंने कलेजे पर पत्थर रखकर यह फैसला किया और एक फ्यूनरल पार्टी घर पर ही रख दी।

सोशल मीडिया पर डाला पार्टी का वीडियो

इस पार्टी का वीडियो उन्होने खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो देखने पर पता चलता है कि, पार्टी में बाउंसी कासल, आर्ट एंड क्राफ्ट की चीज़ें और उनके पति के पसंदीदा चिप्स और डिप्स शामिल है। इसके अलावा उनके पति की आर्ट और एल्बम भी है। इसके अतिरिक्त वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि, केटी ने मेहमानों को गुडी बैग में ये चीज़ें भी तौफे के रुप दी है। इतना ही नहीं केटी के पति संगीत के शौकीन थे इसलिए उन्होंने उनके पति का पसंदीदा म्यूज़िक भी पार्टी में शामिल लोगों को सुनाया।

कहा जा रहा है कि, केटी ने पार्टी का आयोजन उनके घर में ही किया था। जब इसके बारे में उन्हे पुछा गया तो उन्होंने बताया कि, उनके पति को ये जगह औरउनका यह परिवार बहुत प्रिय था। इसलिए पार्टी घर पर रखी गई थी। केटी का कहना है कि, वह चाहती हैं कि, उनके बच्चे हंसते-मुस्कुराते रहे ताकी उनके पति की आत्मा को खुशी महसूस हो। 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

आपकों बता दें कि, जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने इस अनोखे अंतिम संस्कार की तारीफ की। तो वही कुछ लोगों ने इसकी निंदा भी की। वही कुछ लोगों ने इसे एक नया दृष्टिकोण बताया। वैसे आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताए।

Leave a Comment